होलिका दहन और बडकुल्ले,शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन.....
Updated : March 14, 2025 01:42 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- गुरुवार को पूर्णिमा तिथि के साथ -साथ ग्रहण और भद्रा काल का साया के कारण होलिका दहन देर रात 11:30 बजे बाद शुभ मुहूर्त में उत्साह और उमंग उल्लास के साथ किया गया। जलती होली की आग की लपटों में गेहूं की बालियों की सिकाई की जाती है जिसके खाने से वर्ष भर दांतों में दर्द नहीं होता है बुजुर्गों का ऐसा मानना है। अंचल भर में होलिका दहन पर रंग गुलाल खेलने व अन्य विविध रस्मों के साथ ही पुरानी परंपरानुसार भारतीय संस्कृति आज भी संजोए हुए है। बालक बालिकाओं द्वारा होली दहन के ईधन के रूप में गाय के गोबर के बडकुल्ले (बडूल्या) बनाना भी प्रमुख प्राचीन परंपरा है। होली आगमन के एक माह पूर्व से ही बालक बालिकाओं द्वारा इन बडकुल्लों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती है।बडकुल्लो (बडुल्या) को बनाने में गाय का गोबर, कंडे और लकड़ी की राख व पानी एकत्रित करके विभिन्न आकृतियों में बनाया जाता है, उनके निर्माण में कोई बालक गोबर एकत्रित करके लाता है तो कोई उसमें कुंमकुंम डालता है तो कोई उसमें राख बिखेरता है कोई बडकुल्लों का जमीन पर विविधता के लिए हुए बडकुल्लें गोल आकृति, कुत्ते की जीभ, नारियल,पीपल के पत्ते के प्रसिद्ध होली व्यंजन के आकार में बनाए जाते हैं।इन विविधता के निर्माण के समय उनके मध्य भाग में छेद अवश्य कर दिया जाता है ताकि रस्सी में पिरोया जाकर इनकी माला बनाई जा सके। बड़कुल्ले बनाने की होड़ में छोटे-छोटे बालक बालिकाओं द्वारा यह निर्माण प्रक्रिया सामूहिक रूप से संपादित की जाती है। बड़कुल्ले बनाने के बाद धूप में सुखाया जाता है, सूखने के पश्चात एक लंबी रस्सी में बडकुल्ले को पिरोकर मालाएं तैयार की जाती है। होलिका दहन की संध्या आते ही बालक -बालिकाओं के झुंड के झुंड इन मालाओं को लेकर आनंदित होते हुए होली परिसर स्थल पहुंचते हैं जहां इन बडकुल्लों की मालाओं को होलिका पर चढ़ा दिया जाता है। होलिका दहन के पूर्व गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा होलीका का विधि- विधान पूर्वक पूजन के बाद दहन किया जाता है। होली दहन के एक अन्य परंपरा में जलती होली का कोई व्यक्ति द्वारा दंड को थामा जाता है, और उसे ठंडा करने के उद्धेश्य से पानी वाले कुआं, बावड़ी में डाला जाता है जब वह पानी में डालने जाता है तो उसे वहां से उपस्थित लोग होलीका ले जाने वाले व्यक्ति को बडकुल्ले,कंडे आदि से मारकर उसके प्रयास को असफल करते हैं। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी श्री सिंघावत के निर्देशानुसार पुलिस जवान जहां -जहां होलिका दहन किया गया वहां पूरी तरह से मुस्तैद दिखें।
और खबरे
जगेपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मां-बेटा घायल राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुंची मौके पर, अस्पताल में कराया भर्ती...
June 11, 2026 03:57 PM
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित, माता-पिता की सेवा तीर्थ दर्शन के समान होती है - पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 11, 2026 03:47 PM
अतिथि सत्कार के साथ तुलसी को दी विदाई...
June 11, 2026 03:45 PM
एसडीएम नीमच श्री जैन ने तीन निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण, गुप्ता हॉस्पिटल, चौधरी नर्सिंग होम एवं केयर वेल हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश...
June 11, 2026 03:12 PM
रतलाम रेंज डीआईजी निमीष अग्रवाल का दो दिवसीय नीमच दौरा, पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन, कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
June 11, 2026 02:48 PM
जिला कलक्टर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अपशिष्ट पदार्थ हटाने को लेकर अधिकारियों एवं संघर्ष समिति के साथ हुई सकारात्मक बैठक, संघर्ष समिति के सदस्यों का तुड़वाया अनशन..
June 11, 2026 02:43 PM
140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा व अवैध पिस्टल सहित तस्कर गिरफ्तार...
June 11, 2026 02:39 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 14 लाख 40 हजार रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई...
June 11, 2026 02:36 PM
सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, बैच एवं माल्यार्पण कर किया स्वागत, मानवाधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने का लिया संकल्प....
June 11, 2026 02:20 PM
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मनासा में बिना पंजीयन व अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित दो रेस्टोरेंट शट डाउन, खाद्य सामग्री निर्माण-विक्रय बंद कराया, 5 नमूने लेकर ,जांच हेतु भेजे....
June 11, 2026 02:15 PM
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर चार वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 52 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...
June 11, 2026 02:12 PM
नीमच में फैटी लीवर जांच शिविर सम्पन्न, 102 मरीजों ने लिया लाभ
June 11, 2026 01:28 PM
नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान, पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100प्रतिशत ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच, संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम...
June 11, 2026 01:28 PM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 15 को...
June 11, 2026 01:15 PM
यज्ञ में आहूतियां देकर सर्वकल्याण की कामना, रासलीला में बालकृष्ण की लीलाओं ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का चौथा दिवस...
June 11, 2026 12:53 PM
नीमच के सौरभ ने दिखाया ट्रायथलान रेस में जर्मनी में जलवा...
June 11, 2026 12:49 PM
वर्तमान आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा पुनः प्रशिक्षण...
June 11, 2026 12:46 PM
प्रशासन की पहल पर आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत....
June 11, 2026 12:45 PM
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें आयुष मंत्रालय की पहल, 14 जून को सुबह 6:15 से 7:35 तक होगा सत्र, टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल से करें पंजीकरण...
June 11, 2026 12:43 PM