FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण के लिए निरंतर बढ़ रही है जन सहभागिता कुओं, बावड़ियों और तालों के पुनर्जीवित होने से बढ़ने के साथ सुरक्षित रहेगा भूजल......

  Updated : April 06, 2025 08:38 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

  प्रशासनिक

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जल संरक्षण अभियान देशभर में जन-आंदोलन बन चुका है। मध्यप्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में जन सहयोग उमड़ रहा है। इसमें निरंतर जन सहभागिता बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के माँ क्षिप्रा के तट रामघाट से 30 मार्च को प्रदेश स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी जुटने से स्पष्ट है कि प्रदेश प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘जन सहयोग से जल संरक्षण’ की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अग्रिम पंक्ति में आ गया है राज्य सरकार 'खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में' के सिद्धांत पर जल संरक्षण की दिशा में अभियान चला रही है। इसे सफल बनाने के लिए "जल गंगा संवर्धन अभियान" में वर्षा जल संचयन, पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार का यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें।
उज्जैन में जन सहभागिता से आगे बढ़ रहा अभियान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा उज्जैन से प्रारंभ किये गये अभियान में जल संरक्षण, जल स्त्रोंतो के पुनरूद्धार, भू-जल स्तर सुधार, पुराने कुओं-बावड़ियों के जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, पौध-रोपण, छोटी नदियों, तालाब जैसी जल संरचनाओं के संरक्षण करने के लिए चल रहे इस अभियान में अब जन सहयोग भी उमड़ने लगा है। उज्जैन जिला पंचायत सीईओ श्रीमति जयति सिंह के साथ जनपद पंचायत उज्जैन की टीम ने भी जन सहयोग से चिंतामण बावड़ी, गोठड़ा बावड़ी, राणावड़ बावड़ी और बामोरा बावड़ी की साफ-सफाई की।
इंदौर में धर्मगुरु बता रहे हैं जल की महत्ता - इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण की महत्ता जन-जन तक पहुँचाने के लिए धर्मगुरु भी जुड़ रहे हैं। धर्मगुरु अपने उपदेशों से जल की महत्ता जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। इनकी प्रेरणा से नागरिक श्रमदान कर बावड़ी, कुँओं और तालाबों को संवार रहे हैं। इन्दौर जिले के बरलाई जागीर गांव में चारभुजा नाथ मंदिर सांवेर के गुरु श्री आनंदाचार्य ने आश्रम के बटुकों के साथ पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चार के साथ जल का पूजन भी किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को जल की महत्ता समझाते हुए कहा कि जल की एक-एक बूँद जीवनदायी होती है। हमारी धार्मिक मान्यताओं में भी जल का विशेष स्थान है। इसलिए सभी को मिलकर जल को सहेजने चाहिये। श्री आनंदाचार्य के आह्वान पर श्रद्धालुओं ने बरलाई जागीर की बावड़ी के लिये श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि "जल गंगा संवर्धन अभियान", प्रदेश में जल की प्रचुर उपलब्धता और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
सीधी में जन श्रमदान से जल संरचनाओं की सफाई, चौपाल संगोष्ठियों से जन जागरण - मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद ने महाविद्यालयों के विद्यार्थियौं के सहयोग से सीधी की सबसे महत्वपूर्ण जल संरचना गोपालदास तालाब में से गाद निकाल कर उसकी साफ-सफाई के लिए श्रमदान का क्रम प्रारंभ किया है, जो अलग-अलग जल संरचनाओं की सफाई के रूप में निरंतर जारी है। इसके साथ ही जल संरक्षण के प्रति जन सामान्य को जागरुक बनाने के लिए चौपाल संगोष्ठी, दीवार लेखन और निबंध-कविता आदि साहित्यिक प्रतियोगिताओं के आयोजन भी कराए जा रहे हैं. नवांकुर संस्था जन-चेतना ग्राम विकास समिति ने सीधी जिले के आदर्श ग्राम नदहा की तिरचुली नदी में श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया। जनता ने श्रमदान कर गांव के हैंडपम्पों के आसपास और जलाशय की सफाई एवं गहरीकरण किया।
श्योपुर में सीप नदी के गिर्राज घाट पर श्रमदान से शुरू हुआ नदी सफाई का क्रम - श्योपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान में जन-अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ने समाजसेवियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से सीप नदी के गिर्राज घाट पर साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया।
सिवनी में जन-सहयोग के लिए जागरुकता रैली औऱ श्रमदान - सिवनी जिले में जल गंगा संवर्धन-अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में नदी, कुंओं, तालाबों, बावड़ियों सहित अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान में जनसमुदाय को जोडने के लिए जागरूकता रैली और दीवार लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ग्रीष्‍मकाल में किसी भी गॉंव में कोई पेयजल समस्‍या ना रहे, मनासा में ग्रीष्‍मकाल में पेयजल समस्‍या के समाधान सम्‍बधी बैठक सम्‍पन्‍न....

April 07, 2025 04:01 PM

हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिये मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना, पाँच वर्ष की योजना के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान.....

April 07, 2025 09:12 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 07, 2025 09:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 07, 2025 09:05 AM

सेन युवा एकता मंच ने किया कार्यकारिणी विस्तार....

April 06, 2025 10:43 PM

मन वचन कर्म से नहीं पहुंचाएं किसी को कष्टः संत अनंतराम शास्त्री, 8 दिवसीय श्री महावीर हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति.....

April 06, 2025 10:39 PM

श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर पर श्री रामनवमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया, 56 भोग प्रसादी का वितरण....

April 06, 2025 10:36 PM

रघुकुल का राजचिन्ह कोविदार, के पोंधे सहित रामनवमी पर पर्यावरण मित्रों ने किए 9 पोंधे रोपित...

April 06, 2025 10:33 PM

चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर में 24 आराधकों ने प्रारम्भ की नवपद ओली की आराधना...

April 06, 2025 10:31 PM

रामनवमी पर नायक समाज ने निकाली वाहन रैली, रथ में सवार हुए श्री राम....

April 06, 2025 10:26 PM

प्रातःकालीन योग मित्र मंडल ने की नो दिन तक बीस भुजा माता की पैदल यात्रा...

April 06, 2025 10:25 PM

बड़े बालाजी मंदिर से आज निकलेगी ध्वज यात्रा, श्री गोधाम बालाजी पर समापन, यात्रा के साथ होगा हनुमान जन्मोत्सव का आगाज, होंगे 6 दिवसीय आयोजन

April 06, 2025 10:23 PM

इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, शादी के बाद निकला सोहेल खान....

April 06, 2025 10:19 PM

मध्य प्रदेश में 14,986 वक्फ संपत्तियों की होगी जांच...

April 06, 2025 10:16 PM

संस्था तप्ती धुप में नंगे पैर घूमते बच्चों को राहत पहुंचाने चप्पल वितरित की....

April 06, 2025 10:12 PM

हमें पर्यावरण क़ो पॉलीथिन मुक्त करना होगा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने लिया सिंघल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प, रामनवमी पर संघ ने मनाया शारीरिक प्रधान कार्यक्रम…...

April 06, 2025 10:09 PM

मनासा पुलिस ने चोरी गयी 2 लाख रुपये की 22 नग बैट्रियों के आरोपीयो का किया पर्दाफाश..…

April 06, 2025 05:17 PM

रामनवमी पर 162 कन्याओ के पद प्रक्षालन कर की वैश्विक शांति की कामना....

April 06, 2025 04:27 PM

धर्म नैतिक संस्कार के बिना बच्चों का भविष्य उज्जवल नहीं होता है , अमृत प्रवचन श्रृंखला में साध्वी अमिदर्शा श्री जी मसा ने कहा.....

April 06, 2025 02:15 PM