रामनवमी पर 162 कन्याओ के पद प्रक्षालन कर की वैश्विक शांति की कामना....
Updated : April 06, 2025 04:27 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

धार्मिक
भीलवाड़ा :-चैत्र नवरात्री के अंतिम दिवस रामनवमी के पावन पर्व पर श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर विकास समिति एवं सुमंगल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे 162 कन्याओ का पूजन एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया| संस्थान से संस्थापक सदस्य शिव नुवाल ने बताया कि शहर की आर सी व्यास कॉलोनी के शिवाजी पार्क स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मन्दिर मे रामनवमी पर्व पर कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत पंडित आशुतोष द्वारा मन्त्रोच्चरण के साथ माँ अम्बे जी की प्रतिमा क़ो चुनरी ओढ़ाने एवं दुर्गा स्वरुपा कन्याओ के पाद प्रक्षालन कर की गई | तत्पश्चात मन्दिर समिति सदस्यो एवं उपस्थित श्रृद्धालुओं द्वारा सभी 162 कन्याओ के अंगूठे के तिलक एवं पूजा कर चुनरी ओढ़ाई गई साथ ही कन्याओ क़ो उपहार स्वरुप फल, स्टेशनरी एवं नकद राशि भेंटकर देवी स्वरूपा कन्याओ का आशीर्वाद प्राप्त किया | संस्थान के सुरेंद्र कोठारी के सानिध्य मे एवं ए बी आर एस एम सचिन प्रोफेसर एवं डॉक्टर कश्मीर भट्ट ने कन्या पूजन के साथ ही माँ अम्बे जी की सामूहिक आरती की गई तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं द्वारा वैश्विक शांति एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की गई | कन्या भोज से पूर्व शिवम् वैष्णव द्वारा भोजन मंत्र करवाया गया और महिला मण्डल द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई |
आयोजन मे संस्थान के अमित काबरा द्वारा मेवाड़ के वीर वीरांगनाओ के इतिहास क़ो संकलित कर प्रदर्शनी लगाई गई जिसकी सभी ने सराहना की | आयोजन मे सुमंगल सेवा संस्थान के संयोजक अमित काबरा, मोहित सिंह, नरेश जी ओझा, विजय लक्ष्मी दीपक समदानी, प्रवीण इनानी, विजय पटेल, शिवाजी उद्यान महिला हास्य मण्डल, जे के मित्तल, जगदीश जी सुवालका, प्रवीण अटवाल, संजय काबरा, बंशी लाल कुमावत, मनोज अग्रवाल, जय प्रकाश नथरानी, शशि अग्रवाल, दीपक बन्ना, अरविन्द अग्रवाल, सुशील नुवाल ,रामधन जी, प्रेरणा खारीवाल, लक्ष्मी नारायण मूंदडा, गोपाल, किशन, अधिवक्ता कीर्ति सोलंकी, मैना नोलखा, राजेश सोमानी, प्रकाश, अशोक पाठोदिया, सहित अनेक सदस्यो एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया |
और खबरे
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन.....
April 07, 2025 06:08 PM

पर्यावरण सेवकों ने लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किया जागरूक, हजारों लोगों के बीच कचरा बीनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी से रूबरू कराया, शोभायात्रा में जगह-जगह पर्यावरण स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को तांबे के लोटों से जलपान कराया....
April 07, 2025 05:34 PM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में चैत्र नवरात्रि का हवन व कन्या पूजन संपन्न.....
April 07, 2025 05:31 PM

नीमच में 19 व 20 अप्रेल को जिला स्तरीय पुस्तक मेला आयोजित....
April 07, 2025 04:04 PM

ग्रीष्मकाल में किसी भी गॉंव में कोई पेयजल समस्या ना रहे, मनासा में ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के समाधान सम्बधी बैठक सम्पन्न....
April 07, 2025 04:01 PM

हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिये मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना, पाँच वर्ष की योजना के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान.....
April 07, 2025 09:12 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 07, 2025 09:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 07, 2025 09:05 AM

सेन युवा एकता मंच ने किया कार्यकारिणी विस्तार....
April 06, 2025 10:43 PM

मन वचन कर्म से नहीं पहुंचाएं किसी को कष्टः संत अनंतराम शास्त्री, 8 दिवसीय श्री महावीर हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति.....
April 06, 2025 10:39 PM

श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर पर श्री रामनवमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया, 56 भोग प्रसादी का वितरण....
April 06, 2025 10:36 PM

रघुकुल का राजचिन्ह कोविदार, के पोंधे सहित रामनवमी पर पर्यावरण मित्रों ने किए 9 पोंधे रोपित...
April 06, 2025 10:33 PM

चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर में 24 आराधकों ने प्रारम्भ की नवपद ओली की आराधना...
April 06, 2025 10:31 PM

रामनवमी पर नायक समाज ने निकाली वाहन रैली, रथ में सवार हुए श्री राम....
April 06, 2025 10:26 PM

प्रातःकालीन योग मित्र मंडल ने की नो दिन तक बीस भुजा माता की पैदल यात्रा...
April 06, 2025 10:25 PM

बड़े बालाजी मंदिर से आज निकलेगी ध्वज यात्रा, श्री गोधाम बालाजी पर समापन, यात्रा के साथ होगा हनुमान जन्मोत्सव का आगाज, होंगे 6 दिवसीय आयोजन
April 06, 2025 10:23 PM

इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, शादी के बाद निकला सोहेल खान....
April 06, 2025 10:19 PM

मध्य प्रदेश में 14,986 वक्फ संपत्तियों की होगी जांच...
April 06, 2025 10:16 PM

संस्था तप्ती धुप में नंगे पैर घूमते बच्चों को राहत पहुंचाने चप्पल वितरित की....
April 06, 2025 10:12 PM
