मध्यस्थता न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं कम खर्चिला बनाती है - प्रधान न्यायाधीश, जावद तहसील न्यायालय में नवनिर्मित मध्यस्थता केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ...
Updated : April 07, 2025 06:10 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच :- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच, श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में तहसील न्यायालय जावद में नवनिर्मित मध्यस्थता केंद्र भवन का वर्चुअल शुभारंभ संपन्न हुआ. इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेश कुमार कैत, माननीय न्यायाधिपति, कार्यपालक अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव सचदेवा, एवं माननीय न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर एवं पोर्टफोलियो जज नीमचश्री गजेंद्र सिंह, वर्चुअल मौजूद रहे। उनके कर-कमलों से वर्चुअल रूप से तहसील मध्यस्थता केन्द्र का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति जावद श्री विनोद कुमार पाटीदार, तहसील अभिभाषक संघ जावद के अध्यक्ष श्री विजय जोशी, जिला न्यायाधीश श्री संदीप जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बोरासी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच श्रीमती शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पुष्पा तिलगाम एवं श्री रवि वर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने अपने उदबोधन में कहा, कि मध्यस्थता प्रणाली न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं कम खर्चीला बनाती है। इससे पक्षकारों के बीच आपसी समझ और सुलह की भावना विकसित होती है, जिससे दीर्घकालिक विवादों का समाधान सहज रूप से संभव हो पाता है। नवनिर्मित केंद्र के माध्यम से अब जावद तहसील क्षेत्र में भी मध्यस्थता के प्रभावी क्रियान्वयन को साकार रूप मिलेगा। कार्यक्रम में तहसील अभिभाषक संघ जावद के पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित अधिवक्ताओं के साथ विधिक विषयों एवं मध्यस्थता की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।
और खबरे
नीमच में गर्व और सम्मान के साथ आयोजित की गई 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड.....
April 17, 2025 01:10 PM

86वें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड समारोह….
April 17, 2025 11:06 AM

एजुकेशन पोर्टल 3.0 में है मानव संसाधन से संबंधित व्यापक जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने नये शिक्षा सत्र में तैयार किया है एजुकेशन पोर्टल....
April 17, 2025 06:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 17, 2025 06:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 17, 2025 06:56 AM

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....
April 16, 2025 11:14 PM

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....
April 16, 2025 11:12 PM

देवी अहिल्या बाई त्रिशताब्दी समारोह में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...
April 16, 2025 10:50 PM

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला सम्पन्न...
April 16, 2025 10:48 PM

सीसीआई फैक्ट्री शुरू करने की मांग,मजदूर कर्मचारी किसान संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन....
April 16, 2025 10:46 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्ड, मंडल के अंतर्गत अन्य यूनिटों को भी मिली तीन शील्ड...
April 16, 2025 10:45 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की, पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे, दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे.....
April 16, 2025 10:42 PM

संत श्री रामप्रकाशजी (राजूराम सांई) के दिव्य सत्संग रविवार, 20 अप्रैल को...
April 16, 2025 09:40 PM

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब के गाए भजनों की हुई प्रस्तुतियां एवं फैंसी ड्रेस का हुआ आयोजन....
April 16, 2025 09:38 PM

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्मीय स्वागत....
April 16, 2025 08:33 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया नवाचार, साइबर अपराधो, नशा उन्मूलन की रोकथाम व यातायात के नियमों के बारे में मजदुरो एंव आमजन को दी अहम जानकारी....
April 16, 2025 07:47 PM

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वाधान में ज्ञापन सौपा....
April 16, 2025 07:31 PM

नीमच में सी.आर.पी.एफ.स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री....
April 16, 2025 06:59 PM

ऐतिहासिक कीर्तिमान गढ़ता हमारे नीमच जिले का 30 वां सेन समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन, संकलन कर्ता - शिवम सेन चुकनी, सामाजिक कार्यकर्ता....
April 16, 2025 06:50 PM
