FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....

  Updated : April 16, 2025 11:12 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस का संभाग स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। उदयपुर रेंज आईजी श्री राजेश मीणा के मुख्य आतिथ्य में समारोह मनाया गया। सराहनीय कार्य करने पर 189 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य कई कार्यक्रम हुए। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी व अन्य जिलों के सेवा कार्य करने वाले नागरिक भी शामिल थे। संभाग स्तरीय राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का निरीक्षण उदयपुर रेंज आईजीपी श्री राजेश मीणा ने किया, परेड कमांडर अनिल पांडे संचित निरीक्षक के नेतृत्व में सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए लगातार बेदाग सेवा करने पर 189 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें वर्ष 2024 व 2025 में पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, महिला आत्मरक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए।आईजीपी राजेश मीणा ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर" को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। विभिन्न प्रकार के पदक प्राप्त पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, उन्हें यह पदक उनकी मेहनत, लगन व कार्य के प्रति कर्तव्य परायणता और कार्य दक्षता के परिणामस्वरूप मिला है, उनसे यही अपेक्षा रहेगी कि अपना बेहतरीन ओर उत्कृष्ट कार्य को निरंतर बनाये रखे और राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित करे। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने इस अवसर पर कहा कि बड़े गर्व का विषय है की रेंज स्तरीय समारोह का आयोजन चित्तौड़गढ़ जिले में हो रहा है। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी। यह बड़े ही गौरव की बात है कि, राजस्थान पुलिस का जो यह रेंज स्तरीय कार्यक्रम यहां आयोजित हो रहा है, चित्तौड़गढ़ की पावन व गौरवशाली धरा पर राजस्थान पुलिस का प्रथम ट्रेनिंग सेंटर यही स्थापित किया गया था, उसके बाद किशनगढ़ व उसके बाद जयपुर में स्थानांतरित किया गया। साथ ही यह भी बड़े फक्र की बात है, कि जो विजय स्तंभ हम अपनी वर्दी पर धारण करके गौरवान्वित महसूस करते हैं वह भी चित्तौड़गढ़ में ही मौजूद है। उन्होंने आज पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी व शुभकामनाएं प्रेषित की। संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसपी सरिता सिंह ने बताया कि रेंज स्तरीय राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में बुधवार को रेंज के कुल 189 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को विभिन्न सेवा पदक प्रदान किए गए। जिनमे तीन को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, 05 को राजस्थान पुलिस पदक, 41 को डीजीपी डिस्क, 35 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 30 को अति उत्तम सेवा चिन्ह व जिला चित्तौड़गढ़ के 75 पुलिस कर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गए हैं। रेंज में विभिन्न घटनाओं में लोगो के जान माल की रक्षा करने वाले आम नागरिक को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी के अलावा एएसपी सरिता सिंह, एएसपी मुकेश सांखला सहित जिले के पुलिस उप अधीक्षक व कई थानाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी उपस्थित थे। पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों अधिकारियों व परिवार के सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुलिसकर्मी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां उपस्थित सभी लोगों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इसी तरह से विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर नंबर प्राप्त करने वाले बच्चों, मेधावी छात्रों व खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त को भी सम्मानित किया गया। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम मे आईजीपी उदयपुर के अलावा, जिला सेशन न्यायाधीश, जिला कलेक्टर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उप खंड मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 19, 2025 08:05 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 19, 2025 08:04 AM

खेल वृत्ति पदक आवेदन आमंत्रित....

April 18, 2025 10:50 PM

जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम- गजेंद्र यादव.....

April 18, 2025 10:49 PM

पुलिस थाना दीनदयाल नगर अन्तर्गत हाट रोड पर हुई चाकू, बाजी घटना मे शामील आरोपीगण को किया गिरफ्तार …..

April 18, 2025 10:43 PM

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा....

April 18, 2025 10:39 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार की अगुवाई में कृशि विकास समिति करेगी उज्जैन व भोपाल संभाग का दौरा अधिकारियों, पशुपालकों और किसानों के साथ होगी बैठकें...

April 18, 2025 10:28 PM

मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचरा से भरी पिकप जप्त....

April 18, 2025 10:25 PM

रोटरी मंडलाध्यक्ष मालिक की आधिकारिक यात्रा अवलोकन, ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मिली अभिनव सौगात, संस्कारित शिक्षा राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- रोटरी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक...

April 18, 2025 10:17 PM

सी एम राइज शासकीय बा.उ.मा.वि सिंगोली लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का आयोजन.....

April 18, 2025 09:59 PM

ऑटो रिक्शा व आल्टोकार मे भिडंत, दो की मौत, एक गंभीर घायल...

April 18, 2025 09:53 PM

चेकिंग स्‍टाफ की सतर्कता के कारण एक नाबालिग बच्‍ची बची....

April 18, 2025 09:36 PM

थार जीप से 221 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त...

April 18, 2025 09:33 PM

रतनगढ़ में लगभग 16 से भी अधिक सी.सी. टीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरो ने किले के ऊपर हनुमान जी का घंटा चुराया, दो मकानो की खिड़कियां तोड़ी, 1 मकान से लगभग ₹ 4 लाख नगदी व 1 किलो चांदी सहित सोने के आभूषणों की चोरी...

April 18, 2025 09:29 PM

नीमच आबकारी दल एवं पुलिस थाना बघाना द्वारा छापेमार कार्यवाही कर 450 किलो महुआ लहान और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की

April 18, 2025 09:24 PM

एयरटेल कंपनी अपने स्वार्थ में हरे भरे वृक्षों को कर रही है जमींदोज, जिला प्रशासन दे ध्यान, क्षेत्र की जनता में आक्रोश

April 18, 2025 07:25 PM

4 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी डबल प्रमोशन, 60 हजार का होगा डिमोशन.....

April 18, 2025 02:04 PM

प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले, 3 मई को उज्जैन संभाग के मंदसौर में आयोजित होगा पहला किसान मेला....

April 18, 2025 07:24 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 18, 2025 07:23 AM