डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ दंपति गिरफ्तार, एमपी निवासी पति-पत्नी बाईक पर ले जा रहे थे अफीम....
Updated : April 17, 2025 01:55 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर सवार महिला व पुरूष के कब्जे से एक किलो 551 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी के निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ साडास थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व हैड कानि. कैलाशचन्द्र, कानि, बाबुलाल, लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश व महिला कानि. नीरज द्वारा साडास थाना सर्कल के जागण माताजी के मन्दिर के पास जवासिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान जवासिया की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई, जिस पर एक महिला व एक पुरूष सवार थे। जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होंने पर उनके पास के एक बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अन्दर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 1 किलो 551 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जब्त कर आरोपी पति-पत्नी एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत मालाहेड़ा निवासी 52 वर्षीय भूरा पुत्र गोरा बंजारा व 50 वर्षीय प्रेमबाई पत्नी भूरा बंजारा को गिरफतार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 19, 2025 08:05 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 19, 2025 08:04 AM

खेल वृत्ति पदक आवेदन आमंत्रित....
April 18, 2025 10:50 PM

जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम- गजेंद्र यादव.....
April 18, 2025 10:49 PM

पुलिस थाना दीनदयाल नगर अन्तर्गत हाट रोड पर हुई चाकू, बाजी घटना मे शामील आरोपीगण को किया गिरफ्तार …..
April 18, 2025 10:43 PM

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा....
April 18, 2025 10:39 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार की अगुवाई में कृशि विकास समिति करेगी उज्जैन व भोपाल संभाग का दौरा अधिकारियों, पशुपालकों और किसानों के साथ होगी बैठकें...
April 18, 2025 10:28 PM

मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचरा से भरी पिकप जप्त....
April 18, 2025 10:25 PM

रोटरी मंडलाध्यक्ष मालिक की आधिकारिक यात्रा अवलोकन, ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मिली अभिनव सौगात, संस्कारित शिक्षा राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- रोटरी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक...
April 18, 2025 10:17 PM

सी एम राइज शासकीय बा.उ.मा.वि सिंगोली लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का आयोजन.....
April 18, 2025 09:59 PM

ऑटो रिक्शा व आल्टोकार मे भिडंत, दो की मौत, एक गंभीर घायल...
April 18, 2025 09:53 PM

चेकिंग स्टाफ की सतर्कता के कारण एक नाबालिग बच्ची बची....
April 18, 2025 09:36 PM

थार जीप से 221 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त...
April 18, 2025 09:33 PM

रतनगढ़ में लगभग 16 से भी अधिक सी.सी. टीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरो ने किले के ऊपर हनुमान जी का घंटा चुराया, दो मकानो की खिड़कियां तोड़ी, 1 मकान से लगभग ₹ 4 लाख नगदी व 1 किलो चांदी सहित सोने के आभूषणों की चोरी...
April 18, 2025 09:29 PM

नीमच आबकारी दल एवं पुलिस थाना बघाना द्वारा छापेमार कार्यवाही कर 450 किलो महुआ लहान और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की
April 18, 2025 09:24 PM

एयरटेल कंपनी अपने स्वार्थ में हरे भरे वृक्षों को कर रही है जमींदोज, जिला प्रशासन दे ध्यान, क्षेत्र की जनता में आक्रोश
April 18, 2025 07:25 PM

4 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी डबल प्रमोशन, 60 हजार का होगा डिमोशन.....
April 18, 2025 02:04 PM

प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले, 3 मई को उज्जैन संभाग के मंदसौर में आयोजित होगा पहला किसान मेला....
April 18, 2025 07:24 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 18, 2025 07:23 AM
