नीमच में गर्व और सम्मान के साथ आयोजित की गई 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड.....
Updated : April 17, 2025 01:10 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
नीमच :- केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ने अपनी 86वीं स्थापना दिवस परेड का आयोजन मध्य प्रदेश के नीमच स्थित ग्रुप सेंटर में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ किया। यह ऐतिहासिक स्थल, जहां बल की नींव रखी गई थी, एक बार फिर राष्ट्र के प्रति सीआरपीएफ की सेवा, शौर्य और समर्पण की प्रेरणादायी गाथा का साक्षी बना। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माननीय मंत्री जी का स्वागत सीआरपीएफ के महानिदेशक श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। परेड से पूर्व, श्री अमित शाह ने ग्रुप सेंटर परिसर स्थित शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ के कार्मिकों के अदम्य साहस एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने बल की आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियानों, शांति स्थापना के कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों में निभाई गई भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, "जहां सीआरपीएफ है, वहां चिंता की कोई बात नहीं।" इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा परेड की सलामी ली गई जिसमें सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने वीरता पदकों के लिए चयनित जवानों को सम्मानित किया तथा सराहनीय व विशिष्ट सेवा के लिए अन्य कर्मियों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कोबरा, आरएएफ, वैली क्यूएटी और डॉग स्क्वॉड जैसी विशेष इकाइयों द्वारा प्रभावशाली प्रदर्शन भी प्रस्तुत किए गए। 86वीं सीआरपीएफ दिवस परेड इस वर्ष 17 अप्रैल को विस्तारित समारोहों के अन्तर्गत आयोजित की गई। सामान्यतः सीआरपीएफ दिवस प्रतिवर्ष 19 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि 1950 में इसी दिन भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को ध्वज प्रदान किया था। इस वर्ष नीमच में आयोजन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यहीं 27 जुलाई 1939 को ब्रिटिश शासन के दौरान 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' की स्थापना हुई थी। स्वतंत्रता के बाद, 28 दिसंबर 1949 को सरदार पटेल ने इसे “केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)” नाम दिया आज सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है—हर चुनौतीपूर्ण मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में डटे रहकर, "सेवा और निष्ठा" के अपने मूलमंत्र को चरितार्थ कर रहा है।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 19, 2025 08:05 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 19, 2025 08:04 AM

खेल वृत्ति पदक आवेदन आमंत्रित....
April 18, 2025 10:50 PM

जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम- गजेंद्र यादव.....
April 18, 2025 10:49 PM

पुलिस थाना दीनदयाल नगर अन्तर्गत हाट रोड पर हुई चाकू, बाजी घटना मे शामील आरोपीगण को किया गिरफ्तार …..
April 18, 2025 10:43 PM

मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने खिमला एवं रामपुरा में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा....
April 18, 2025 10:39 PM

विधायक दिलीपसिंह परिहार की अगुवाई में कृशि विकास समिति करेगी उज्जैन व भोपाल संभाग का दौरा अधिकारियों, पशुपालकों और किसानों के साथ होगी बैठकें...
April 18, 2025 10:28 PM

मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचरा से भरी पिकप जप्त....
April 18, 2025 10:25 PM

रोटरी मंडलाध्यक्ष मालिक की आधिकारिक यात्रा अवलोकन, ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मिली अभिनव सौगात, संस्कारित शिक्षा राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- रोटरी मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक...
April 18, 2025 10:17 PM

सी एम राइज शासकीय बा.उ.मा.वि सिंगोली लोक माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म का आयोजन.....
April 18, 2025 09:59 PM

ऑटो रिक्शा व आल्टोकार मे भिडंत, दो की मौत, एक गंभीर घायल...
April 18, 2025 09:53 PM

चेकिंग स्टाफ की सतर्कता के कारण एक नाबालिग बच्ची बची....
April 18, 2025 09:36 PM

थार जीप से 221 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त...
April 18, 2025 09:33 PM

रतनगढ़ में लगभग 16 से भी अधिक सी.सी. टीवी कैमरे लगे होने के बाद भी चोरो ने किले के ऊपर हनुमान जी का घंटा चुराया, दो मकानो की खिड़कियां तोड़ी, 1 मकान से लगभग ₹ 4 लाख नगदी व 1 किलो चांदी सहित सोने के आभूषणों की चोरी...
April 18, 2025 09:29 PM

नीमच आबकारी दल एवं पुलिस थाना बघाना द्वारा छापेमार कार्यवाही कर 450 किलो महुआ लहान और 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की
April 18, 2025 09:24 PM

एयरटेल कंपनी अपने स्वार्थ में हरे भरे वृक्षों को कर रही है जमींदोज, जिला प्रशासन दे ध्यान, क्षेत्र की जनता में आक्रोश
April 18, 2025 07:25 PM

4 लाख कर्मचारियों को सरकार देगी डबल प्रमोशन, 60 हजार का होगा डिमोशन.....
April 18, 2025 02:04 PM

प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले, 3 मई को उज्जैन संभाग के मंदसौर में आयोजित होगा पहला किसान मेला....
April 18, 2025 07:24 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 18, 2025 07:23 AM
