पर्यावरण सेवकों ने लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किया जागरूक, हजारों लोगों के बीच कचरा बीनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी से रूबरू कराया, शोभायात्रा में जगह-जगह पर्यावरण स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को तांबे के लोटों से जलपान कराया....
Updated : April 07, 2025 05:34 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

सामाजिक
भीलवाड़ा :- रामनवमी विराट शोभायात्रा के दौरान इस बार एक ऐसी टीम नजर आयी जो जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संघर्ष करती नजर आयी।टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई बताया कि अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण संस्थान जोधपुर द्वारा प्रायोजित कोशिश पर्यावरण सेवक टीम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले ढाई दशक से संघर्ष करते हुए भारत ही नहीं विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी व सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में लोगों को जागरूक कर चुकी है।उसी जागरुकता को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण सेवक इस बार रामनवमी विराट शोभायात्रा से जुड़े और आयोजन कमेटी को पाबंद किया कि शोभायात्रा समारोह के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल नहीं होगा उसकी जगह पर्यावरण सेवक पर्यावरण स्टॉल लगाकर धातु के बर्तनों से जलपान कराएंगे, आयोजन कमेटी को कचरा संग्रहण के लिए जगह-जगह कचरा संग्रहण पात्र रखने के लिए पाबंद किया गया,पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया,विज्ञापन द्वारा सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करने के लिए आयोजन कमेटी को पाबंद किया गया कि इस बार रामनवमी शोभायात्रा को सिंगल यूज प्लास्टिक,पॉलिथीन व कचरा मुक्त रखे जाने में सहयोग करना होगा और शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि धरती मां को कचरा मुक्त करने के लिए पर्यावरण सेवकों का सहयोग करना है।रामनवमी शोभायात्रा के दौरान देवी देवताओं व धर्म से जुड़ी अनेक झांकियां थी लेकिन एक ऐसी पर्यावरण सेवकों की कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के बैनर तले झांकी नजर आयी जो पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को निस्वार्थ भाव से जागरूक करते नजर आयी जो किसी मजहब से संबंधित न होकर प्रकृति से संबंधित नजर आयी।लगभग पच्चास पर्यावरण सेवकों के साथ दो ट्रैक्टर ट्राली में पर्यावरण झांकी लेकर पहूंची और साथ में कचरा पात्र लिए जगह-जगह रास्ते से कचरा बीनते हुए शोभायात्रा के साथ चलती रही।इस तरह पर्यावरण सेवकों ने रामनवमी विराट शोभायात्रा के दौरान इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर प्रकृति बचाने में हर व्यक्ति को जोड़ने का सफलतम प्रयास किया और तांबे के लोटों से जल पिलाकर जल संरक्षण कल संरक्षण का भी संदेश दिया।इस तरह रामनवमी शोभायात्रा में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम व श्री गुरु जम्भेश्वर वन्यजीव सेवा व विकास संस्थान बिश्नोई कमाण्डों फोर्स के लगभग पच्चास पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व पर्यावरण गीत भजनों से पर्यावरण संरक्षण व मानव कल्याण का संदेश देकर सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया।
और खबरे
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन.....
April 07, 2025 06:08 PM

पर्यावरण सेवकों ने लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किया जागरूक, हजारों लोगों के बीच कचरा बीनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी से रूबरू कराया, शोभायात्रा में जगह-जगह पर्यावरण स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को तांबे के लोटों से जलपान कराया....
April 07, 2025 05:34 PM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में चैत्र नवरात्रि का हवन व कन्या पूजन संपन्न.....
April 07, 2025 05:31 PM

नीमच में 19 व 20 अप्रेल को जिला स्तरीय पुस्तक मेला आयोजित....
April 07, 2025 04:04 PM

ग्रीष्मकाल में किसी भी गॉंव में कोई पेयजल समस्या ना रहे, मनासा में ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के समाधान सम्बधी बैठक सम्पन्न....
April 07, 2025 04:01 PM

हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिये मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना, पाँच वर्ष की योजना के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान.....
April 07, 2025 09:12 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 07, 2025 09:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 07, 2025 09:05 AM

सेन युवा एकता मंच ने किया कार्यकारिणी विस्तार....
April 06, 2025 10:43 PM

मन वचन कर्म से नहीं पहुंचाएं किसी को कष्टः संत अनंतराम शास्त्री, 8 दिवसीय श्री महावीर हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति.....
April 06, 2025 10:39 PM

श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर पर श्री रामनवमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया, 56 भोग प्रसादी का वितरण....
April 06, 2025 10:36 PM

रघुकुल का राजचिन्ह कोविदार, के पोंधे सहित रामनवमी पर पर्यावरण मित्रों ने किए 9 पोंधे रोपित...
April 06, 2025 10:33 PM

चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर में 24 आराधकों ने प्रारम्भ की नवपद ओली की आराधना...
April 06, 2025 10:31 PM

रामनवमी पर नायक समाज ने निकाली वाहन रैली, रथ में सवार हुए श्री राम....
April 06, 2025 10:26 PM

प्रातःकालीन योग मित्र मंडल ने की नो दिन तक बीस भुजा माता की पैदल यात्रा...
April 06, 2025 10:25 PM

बड़े बालाजी मंदिर से आज निकलेगी ध्वज यात्रा, श्री गोधाम बालाजी पर समापन, यात्रा के साथ होगा हनुमान जन्मोत्सव का आगाज, होंगे 6 दिवसीय आयोजन
April 06, 2025 10:23 PM

इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, शादी के बाद निकला सोहेल खान....
April 06, 2025 10:19 PM

मध्य प्रदेश में 14,986 वक्फ संपत्तियों की होगी जांच...
April 06, 2025 10:16 PM

संस्था तप्ती धुप में नंगे पैर घूमते बच्चों को राहत पहुंचाने चप्पल वितरित की....
April 06, 2025 10:12 PM
