FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर में 24 आराधकों ने प्रारम्भ की नवपद ओली की आराधना...

  Updated : April 06, 2025 10:31 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। जिले के अंतर्गत विकासखंड मनासा नगर के अनुपपुरा गली स्थित चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर पर 4 अप्रैल से चैत्र नवपद ओली जी की आराधना आरम्भ हुई है। छोटे-बड़े 22 आराधक इस ओली जी में विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के साथ आत्म शुद्धि हेतु तप कर रहे हैं। नवपद ओली जी के लाभार्थी एवं जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश हिंगड़ ने बताया कि हमारी आस्था के केंद्र पूज्य भोजराज यति जी महाराज की कृपा एवं सागर समुदाय वर्तिनी परम् पूज्य सौम्ययशा श्रीजी मसा की पावन प्रेरणा स्वरूप चैत्र सुदी सप्तमी से वैशाख बुदी एकम तक नवपद ओली की नो दिन तक चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर मनासा में यह आराधना हो रही है।देश के विभिन्न तीर्थो के मंदिरों पर यह आराधना एक साथ प्रारम्भ होती है जैन अनुयायी बड़ी श्रद्धा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेकर आत्म शुद्धि करते हैं।
कैसे होती है ओली की आराधना - प्रति दिन प्रातः 8 बजे से मन्दिर में स्नात्र पूजा पढ़ाई जाती है।प्रातः 9 बजे से महिला मंडल द्वारा सामूहिक क्रिया करवाई जाती है। 11-30 बजे से आयम्बिल (ओली आराधकों का आहार) प्रारम्भ होता है। शाम को प्रतिक्रमण सूत्र का वाचन,7 बजे परमात्मा की आरती एवं ततपश्चात भक्ति सम्पन्न होती है।
क्या रहती है आहार व्यवस्था - ओली के आराधक दिन में सिर्फ एक बार एक बैठक पर उबला हुआ आहार लेते है।जैसे मूंग, मूंग का उबला पानी,तुवर,उड़द दाल चपाती चांवल आदि। हरी सब्जी एवं फल पूर्णतः निषेध रहते है।
आराधकों की सेवा भी एक प्रकार का तप है - शारीरिक रूप से अक्षम जैन अनुयायी आराधना नही कर पाते है तो वे ओली आराधकों की सेवा में लग जाते है।इस सेवा सुश्रुषा को जैन धर्म में "वैयावच्च" शब्द कहा गया है। वैयावच्च व्यवस्था में लगी श्रीमती मनीषा-सुनील पामेचा एवं श्रीमती संगीता -हेमेंद्र हिंगड़ ने बताया कि नवपद ओली जी के आराधकों की सेवा करना भी एक प्रकार का तप ही है। हम सौभाग्यशाली है कि परमात्मा ने हमें कम से कम ये अवसर तो प्रदान किया। दिन भर इनकी आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे रहना बड़ा सुकून भरा समय होता है।
क्यों की जाती है नवपद ओली जी - सबसे कम उम्र की आराधक अक्षिता एवं साक्षी नपावलिया ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के रूप में उनके प्रति आस्था प्रकट करने के लिए ओली की जाती है। इस आराधना को करने से आत्म शुद्धि हेतु उपवास,पूजा एवं ध्यान करने का अवसर मिलता है। सामाजिक समरसता बढ़ती है, आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन भी करना होता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन.....

April 07, 2025 06:08 PM

पर्यावरण सेवकों ने लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान किया जागरूक, हजारों लोगों के बीच कचरा बीनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी से रूबरू कराया, शोभायात्रा में जगह-जगह पर्यावरण स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को तांबे के लोटों से जलपान कराया....

April 07, 2025 05:34 PM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में चैत्र नवरात्रि का हवन व कन्या पूजन संपन्न.....

April 07, 2025 05:31 PM

नीमच में 19 व 20 अप्रेल को जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेला आयोजित....

April 07, 2025 04:04 PM

ग्रीष्‍मकाल में किसी भी गॉंव में कोई पेयजल समस्‍या ना रहे, मनासा में ग्रीष्‍मकाल में पेयजल समस्‍या के समाधान सम्‍बधी बैठक सम्‍पन्‍न....

April 07, 2025 04:01 PM

हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिये मुख्यमंत्री नगरीय विकास योजना, पाँच वर्ष की योजना के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान.....

April 07, 2025 09:12 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 07, 2025 09:06 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 07, 2025 09:05 AM

सेन युवा एकता मंच ने किया कार्यकारिणी विस्तार....

April 06, 2025 10:43 PM

मन वचन कर्म से नहीं पहुंचाएं किसी को कष्टः संत अनंतराम शास्त्री, 8 दिवसीय श्री महावीर हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति.....

April 06, 2025 10:39 PM

श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर पर श्री रामनवमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया, 56 भोग प्रसादी का वितरण....

April 06, 2025 10:36 PM

रघुकुल का राजचिन्ह कोविदार, के पोंधे सहित रामनवमी पर पर्यावरण मित्रों ने किए 9 पोंधे रोपित...

April 06, 2025 10:33 PM

चिंतामणी पार्श्वनाथ मन्दिर में 24 आराधकों ने प्रारम्भ की नवपद ओली की आराधना...

April 06, 2025 10:31 PM

रामनवमी पर नायक समाज ने निकाली वाहन रैली, रथ में सवार हुए श्री राम....

April 06, 2025 10:26 PM

प्रातःकालीन योग मित्र मंडल ने की नो दिन तक बीस भुजा माता की पैदल यात्रा...

April 06, 2025 10:25 PM

बड़े बालाजी मंदिर से आज निकलेगी ध्वज यात्रा, श्री गोधाम बालाजी पर समापन, यात्रा के साथ होगा हनुमान जन्मोत्सव का आगाज, होंगे 6 दिवसीय आयोजन

April 06, 2025 10:23 PM

इंस्टाग्राम पर राहुल शर्मा बनकर हिंदू युवती से दोस्ती, शादी के बाद निकला सोहेल खान....

April 06, 2025 10:19 PM

मध्य प्रदेश में 14,986 वक्फ संपत्तियों की होगी जांच...

April 06, 2025 10:16 PM

संस्था तप्ती धुप में नंगे पैर घूमते बच्चों को राहत पहुंचाने चप्पल वितरित की....

April 06, 2025 10:12 PM