FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

05 किलो 625 ग्राम अवैध अफीम जब्त, पल्सर बाईक पर सवार दो आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : April 08, 2025 05:34 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान पल्सर बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 05 किलो 625 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में एसएचओ थाना मंगलवाड भगवानलाल पु. नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई प्रेमशंकर, कानि. राकेश कुमार, श्रीभान व चन्द्रशेखर द्वारा सर्कल गश्त करते हुए नारायणपुरा टोल प्लाजा के पास पहुंच नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान मंगलवाड की तरफ से एक बिना नम्बरी प्लसर मोटरसाईकिल आई जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुऐ नजर आये जो पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करते देख उक्त मोटरसाईकिल को नाकाबन्दी स्थल से पुनः मुडाकर मंगलवाड की तरफ भागने लगे। जिनका पीछा कर ईंडरा गाँव से पहले स्कुल के सामने से कच्चे रास्ते से होकर इंडरा पहुंच घेरा देकर पकडा। पुलिस को देखकर भागना व उनकी गतिविधि संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो कब्जेशुदा बैग से 05 किलो 625 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अफीम व पल्सर बाईक को जब्त कर आरोपी मंगलवाड थानांतर्गत नंगावली निवासी 28 वर्षीय कमलेश पुत्र नारायणलाल पाटीदार व बाड़मेर जिले के शिव थानांतर्गत गुंगा निवासी 43 वर्षीय जसकरण पुत्र मंगलदान चारण को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में थाना मंगलवाड़ पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एजुकेशन पोर्टल 3.0 में है मानव संसाधन से संबंधित व्यापक जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने नये शिक्षा सत्र में तैयार किया है एजुकेशन पोर्टल....

April 17, 2025 06:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 17, 2025 06:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 17, 2025 06:56 AM

945 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

April 16, 2025 11:14 PM

पुलिस स्थापना दिवस हमें गौरवान्वित करता है- आईजी श्री राजेश मीणा, 189 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, सराहनीय सेवा पदक, पुलिस पदक, डीजीपी डिस्क, सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित....

April 16, 2025 11:12 PM

देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन...

April 16, 2025 10:50 PM

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला सम्पन्न...

April 16, 2025 10:48 PM

सीसीआई फैक्ट्री शुरू करने की मांग,मजदूर कर्मचारी किसान संघर्ष समिति ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन....

April 16, 2025 10:46 PM

वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्‍ड, मंडल के अंतर्गत अन्‍य यूनिटों को भी मिली तीन शील्‍ड...

April 16, 2025 10:45 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की, पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को समझ रही है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हर ब्लॉक में वृंदावन गांव बनाए जाएंगे, दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में प्रथम बनाएंगे.....

April 16, 2025 10:42 PM

संत श्री रामप्रकाशजी (राजूराम सांई) के दिव्य सत्संग रविवार, 20 अप्रैल को...

April 16, 2025 09:40 PM

पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, संत शिरोमणि श्री कंवराराम साहिब के गाए भजनों की हुई प्रस्तुतियां एवं फैंसी ड्रेस का हुआ आयोजन....

April 16, 2025 09:38 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हवाई पट्टी आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत....

April 16, 2025 08:33 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने किया नवाचार, साइबर अपराधो, नशा उन्मूलन की रोकथाम व यातायात के नियमों के बारे में मजदुरो एंव आमजन को दी अहम जानकारी....

April 16, 2025 07:47 PM

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वाधान में ज्ञापन सौपा....

April 16, 2025 07:31 PM

नीमच में सी.आर.पी.एफ.स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री....

April 16, 2025 06:59 PM

ऐतिहासिक कीर्तिमान गढ़ता हमारे नीमच जिले का 30 वां सेन समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन, संकलन कर्ता - शिवम सेन चुकनी, सामाजिक कार्यकर्ता....

April 16, 2025 06:50 PM

सर्वग्राम द्वारा ऋण योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु निंबाहेड़ा शाखा से प्रचार वैन रवाना...

April 16, 2025 03:19 PM

मेवाड़ प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव संपन्न, मतदान प्रक्रिया से रजनीश गोठवाल अध्यक्ष निर्वाचित, पूर्व अध्यक्ष एस.एस. अग्रवाल ने कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं, नए नेतृत्व के लिए गोठवाल के नाम का प्रस्ताव रखा...

April 16, 2025 01:48 PM