FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, वीर बालाजी मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन....

  Updated : April 12, 2025 05:40 PM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- शहर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर सुबह से ही शहर के पांचों बालाजी मंदिरों में हवन अभिषेक किया गया और मंदिरों को फूलों व गुब्बारो से सजाया गया, जहा लोगो ने दिनभर मंदिरों में जाकर संकटमोचन से जीवन के सभी कष्टों को दूर करने की प्रार्थना की। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रावला चौक स्थित बालाजी मंदिर, जावी रोड स्थित बालाजी मंदिर, आमलीभाट रोड स्थित बालाजी मंदिर, देव तलाई स्थित बालाजी मंदिर समितियों ने अपने बालाजी की प्रतिमा को सजी धजी झांकियों के साथ पांच बजे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर लेकर पहुंचे, जहा मन्दिर के पुजारी प्रकाश शुक्ला के द्वारा सभी मंदिरों से आये बालाजी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात बेंडबाजा व ढोल के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड, जावी चौराया, पिपलीचौक, सदर बाजार होते हुए रावला चोक स्थित वीर बालाजी मन्दिर पहुची, जहा आरती के पश्चात समापन हुआ। शोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्गो पर फूलों से स्वागत किया गया व राजनीतिक व सामाजिक लोगों द्वारा आइसक्रीम व छाछ का प्रशाद बांटा गया। इस विशाल शोभायात्रा में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भी पहुच कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया व शहर के खुशाली की कामना की। न.प. अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, न.प. उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित ने पांचों मन्दिर समिति के अध्यक्षो को साफा बंधवाकर उनका सम्मान किया। शोभायात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए जो श्री राम, वीर हनुमाना... भजनों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। इस अवसर पर पूरा शहर भगवामय नजर आया। इससे पहले शहर के उपरेडा रोड स्थित देव तलाई वीर बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें शहर सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोगों ने बालाजी महाराज का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन के दौरान चोकी प्रभारी श्याम कुमावत व उनकी टीम पूरी तरह से चौकन्ना रही और शहर की निगरानी में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। वही पटवारी पुष्कर नायक व उनकी टीम भी पूरे आयोजन के दौरान साथ रही। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी सुश्री निकितासिंह व नायब तहसीलदार सलोनी पटवा मौजूद रहै।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एडीएम एवं एसडीएम ने गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का किया निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेण्‍डरों की उपलब्‍धता का लिया जायजा...

March 12, 2026 11:53 AM

संकल्‍प से समाधान अभियान सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 114 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ..

March 12, 2026 11:50 AM

बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, चौथखेड़ा, जमुनिया के पास 100 से अधिक बीघा गेहूं की फसल खाक....

March 12, 2026 11:40 AM

रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, चांदनी चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई....

March 12, 2026 10:06 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित...

March 12, 2026 09:36 AM

ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च को, इच्छुक बोलीदाता जनपद पंचायत में ले सकेंगे भाग...

March 12, 2026 09:25 AM

एक आरोपी को 6 माह तक थाना हाजरी के आदेश.....

March 12, 2026 09:17 AM

आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती, कलेक्टर के आदेश पर बदमाश जगदीश उर्फ पतंग 6 माह के लिए जिला बदर....

March 12, 2026 09:13 AM

राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, ढाबा के 3 व आमलीभाट के 1 विद्यार्थी का चयन....

March 12, 2026 09:05 AM

आवरी माताजी मंदिर पर विधायक श्री परिहार ने नवीन ट्रांसफार्मर किया स्वीकृत....

March 12, 2026 05:42 AM

बज्मे कादरी फाउंडेशन द्वारा रोजा इफ्तार का प्रोग्राम किया, शहर काजी ने अमन चेन की दुआ मांगी...

March 12, 2026 03:35 AM

वन्यजीव तस्करी के मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से दबोचा...

March 12, 2026 01:55 AM

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...

March 12, 2026 01:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 12, 2026 01:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 12, 2026 01:29 AM

2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई....

March 11, 2026 06:16 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 11, 2026 04:23 PM

नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...

March 11, 2026 01:19 PM

34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....

March 11, 2026 11:49 AM