FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को जन्मस्थली स्मारक महू में होगा विशाल समागम - श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला हुआ प्रारंभ, जयंती उत्सव में आ रहे श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह आवभगत, श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, पेयजल की विशेष व्यवस्था....

  Updated : April 13, 2025 06:02 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच/उज्जैन :- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती उत्सव समारोह पूर्ण आस्था के साथ इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मनाया जायेगा। इस दिन डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली स्मारक पर बाबा साहब अम्बेडकर जी को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह के लिये श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। जयंती उत्सव में आ रहे श्रद्धालुओं कि मेहमानों की तरह राज्य शासन द्वारा आवभगत की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, शीतल पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। जन्म स्थली पर बने भव्य स्मारक पर विशेष साज-सज्जा की गई है।कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में जयंती उत्सव के लिये व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। बताया गया की जयंती उत्सव में 14 अप्रैल 2025 को प्रभात फेरी सहित अन्य आयोजन रखे गये हैं। श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा है स्वादिष्ट भोजन - अम्बेडकर जयंती उत्सव समारोह में अन्य प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आयेंगे। श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला 12 अप्रैल की शाम से ही प्रारंभ हो गया जो निरंतर जारी है। श्रद्वालुओं के लिये नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में की गई है। उक्त भोजन व्यवस्था 14 अप्रैल की शाम तक जारी रहेगी। आज श्रद्धालुओं को पूरी, रामभाजी, खिचड़ी, मीठी बूंदी, लौंजी आदि परोसी गई। श्रद्धालुओं के लिये 17 काउंटर बनाये गये हैं। इन काउंटरों से श्रद्धालु टोकन लेकर भोजन नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भंतो के भोजन की व्यवस्था माहेश्वरी स्कूल में की गई है। उनके रूकने की व्यवस्था भी माहेश्वरी स्कूल में रहेगी। शीतल जल के लिये जगह-जगह बनाये गये हैं प्याउ - श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालयों का निर्माण भी किया गया है। श्रद्वालुओं के लिये शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु विभिन्न स्थानों पर प्याउ का निर्माण किया गया है। ठहरने के व्यापक इंतजाम - अम्बेडकर जयंती के दौरान आने वाले श्रद्वालुओं के रूकने हेतु धर्मशालाओं, केन्ट बोर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं केन्ट बोर्ड कन्या स्कूल में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीन विशाल डोम भी ठहरने के लिए बनाए गये हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु कार्यक्रम स्थलों को सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। यह सेक्टर महेश्वरी स्कूल महू, डॉ.अम्बेडकर जन्म स्थली, केन्ट प्रायमरी स्कूल, स्वर्ग मंदिर परिसर, रेल्वे स्टेशन से सात रास्ता, केन्ट बोर्ड कन्या विद्यालय तथा उत्कृष्ट विद्यालय महू में बनाये गये हैं। उक्त सात सेक्टरो में दल का गठन कर सभी विभागों के व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त सात सेक्टरों पर मराठी भाषी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कि आने वाले श्रद्वालुओं को असुविधा न हो व्यवस्थाओं के लिये तीन कंट्रोल रूम - कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु तीन स्थानों पर कन्ट्रोल रूम बनाए गये हैं। यह कंट्रोल रूम तहसील परिसर महू, अम्बेडकर जन्म स्थली स्मारक तथा स्वर्ग मंदिर परिसर में बनाये गये हैं। महू में समारोह के दौरान 6 स्थान पर आकस्मिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों का दल गठन कर ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में साफ-सफाई हेतु इन्दौर नगर निगम एवं स्थानीय निकाय से सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। समारोह के दौरान अग्निशमन की भी व्यवस्था रहेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 15, 2025 08:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 15, 2025 08:54 AM

माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के रतलाम आगमन के पूर्व रतलाम पुलिस द्वारा चलाया चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया…

April 14, 2025 10:44 PM

1 करोड 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन

April 14, 2025 09:40 PM

आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत - श्री परिहार, भाजपा कार्यालय से आंबेडकर सर्किल तक निकाली वाहन रैली....

April 14, 2025 09:39 PM

जैन संतों के हमलावरों पर त्वरित कार्यवाही के लिए विधायक परिहार ने दिया एसपी को धन्यवाद...

April 14, 2025 09:37 PM

जैन मुनि पर प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को कल ज्ञापन सौंपगा, बैठक में जैन संत पर हमले की घटना की सामूहिक निंदा का प्रस्ताव पारित किया, और भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.....

April 14, 2025 09:18 PM

वाल्मीकि समाज ने मनाई संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती....

April 14, 2025 09:14 PM

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धरियावद विधानसभा के चमतिया भेरूजी स्थल पर मनाई गई...

April 14, 2025 08:43 PM

सेवादल ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, एकता कॉलोनी में बच्चों को फल एवं स्कूली सामग्री वितरित.....

April 14, 2025 07:42 PM

हाटकेश्वर जयंती पर पुस्तक समग्र मंथन का विमोचन, ईश्वर को उपहार देेने की क्षमता साहित्यकार ही कर सकता है - श्री दवे....

April 14, 2025 07:40 PM

नरवाई जलाने के 21 प्रकरणों में 55 हजार रूपये का अर्थ दंड आरोपित...

April 14, 2025 07:39 PM

बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - पर्वत सिंह जाट....

April 14, 2025 07:31 PM

कनावटी में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ति मनाई गई.....

April 14, 2025 07:21 PM

जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, बर्बरता पूर्वक लाठी-डंडों से की मारपीट, घटना को लेकर सिंगोली सहित पुरे जिले में आक्रोश, पुलिस ने देर रात लिया बड़ा एक्शन, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला कलेक्टर, एसपी, पहुंचे सिंगोली...

April 14, 2025 06:58 PM

अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी 01 ट्राला जप्त...

April 14, 2025 06:41 PM

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपी पप्पुलाल धाकड़ की चल अचल सम्पत्ति के विरुद्ध सफेमा न्यायालय मुम्बई द्वारा फ्रीजिंग आदेश जारी....

April 14, 2025 04:34 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 16 एवं 17 अप्रेल को प्रस्‍तावित नीमच के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्‍भ, कलेक्‍टर ने तैयारियों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सौपें दायित्‍व.....

April 14, 2025 03:40 PM

कलेक्‍टर एवं एस.पी.ने सिंगोली में जैन संतो से भेट कर कुशलक्षेम पूछी, जैन समाज के प्रबुद्धजनों से की चर्चा कलेक्‍टर ने कहा दोषियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की जाएगी....

April 14, 2025 03:39 PM