FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

16 अप्रैल को मंडला से होगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव.....

  Updated : April 15, 2025 09:27 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

  प्रशासनिक

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करें अगले 5 साल में दुग्ध उत्पादन 2 करोड़ लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य लेकर बढ़ें आगे।

प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन की करें व्यापक मार्केटिंग एनडीडीबी के साथ कॉम्प्रिहेंसिव प्लान किया जा रहा है तैयार

लाड़ली बहना योजना की राशि अब प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास की जाएगी अंतरित

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन की सफलता पर दी बधाई प्रदेश को डॉ. अम्बेडकर नगर से नई दिल्ली तक सीधी रेल सेवा मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि राशि अंतरण की तारीख में सदैव एकरूपता लाने के लिए अब राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास यह राशि लाड़ली बहनों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल (बुधवार) को मंडला जिले से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में 13 अप्रैल को राज्य सरकार तथा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के मध्य सहकारिता अनुबंध हुआ। इससे प्रदेश के पशुपालकों को सीधा लाभ होगा। पशुपालकों द्वारा उत्पादित दूध एवं इससे जुड़े अन्य उत्पाद अब सीधे एनडीडीबी के माध्यम से खरीदे जायेंगे। इससे प्रदेश के पशुपालकों की माली हालत तेजी से सुधरेगी और वे आत्मनिर्भर हो सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कुल दुग्ध उत्पादन की तुलना में दुग्ध संकलन बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाये। साथ ही प्रदेश के शेष्ज्ञ आधे ग्रामों से दूध का संकलन करने की कार्रवाई में भी गति लायें। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा 5 रुपए प्रति लीटर बोनस के रूप में प्रोत्साहन राशि देने सहित "डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना" का प्रचार-प्रसार एवं मप्र के दूध की प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक मार्केटिंग एंव ब्रांडिंग भी की जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एनडीबीबी द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कॉम्प्रिहेंसिव प्लान म.प्र. सरकार के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल को केन्द्रीय मंत्री से मिले निर्देशों में नये लक्ष्य शामिल कर NDDD के साथ हुये अनुबंध में आवश्यक संशोधन करने के लिये भी कहा।


प्रदेश में दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाएं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अगले 5 साल में 2 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन क्षमता का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। इस दिशा में एनडीडीबी से भी मार्गदर्शन लें। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के दुग्ध संघों द्वारा मात्र 10 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध संकलन किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में दूध उत्पादन और संकलन में तेजी से वृद्धि करने के निर्देश दिये।

प्रदेश को मिली 10 राजमार्गों की सौगात - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा 10 अप्रैल को प्रदेश को 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कर सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सौगात के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा 2330 करोड रुपए के कार्यों का भूमि-पूजन तथा 3502 करोड रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिली इस सौगात के लिए मंत्रि-परिषद के सदस्यों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा NHAI के माध्यम से मध्यप्रदेश में अगले 2 साल में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाने की घोषणा की गई है। केन्द्रीय मंत्री द्वारा सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं के सहज और सरल आवागमन के लिये सभी आवश्यक राजमार्गों के उन्नयन की स्वीकृति देने की सहमति भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा धार के बदनावर से झाबुआ के थांदला से टिमकवाली तक 1900 करोड़ रुपए की लागत से 81 किलोमीटर लंबी फोरलेन रोड, उज्जैन से झालावाड़ तक 2500 करोड रुपए की लागत से 133 किलोमीटर लंबी फोर लेन रोड और 3500 करोड रुपए की लागत से 77 किलोमीटर लंबे इंदौर पूर्वी सिक्स लेन बायपास रोड की स्वीकृति देने की सहमति व्यक्त की गई है।

अंबेडकर जयंती पर नई ट्रेन के लिए दी बधाई - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल से डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर (महू) से नई दिल्ली के मध्य सीधी रेल सेवा प्रारंभ होने की जानकारी देकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे महू अब दिल्ली से हमेशा के लिए सीधी रेल सेवा से जुड़ गया है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य बना सागर में - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर जिले में आरक्षित वन के 258.64 वर्ग किलोमीटर वनक्षेत्र को अभयारण्य घोषित किया गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह प्रदेश का 25 वां अभयारण्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस नए अभयारण्य का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर अभयारण्य रखे जाने की जानकारी देकर कहा कि यह बाबा साहेब को पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि इस अभयारण्य के गठन से वन एवं वन्य प्राणियों का संरक्षण एवं संवर्धन होगा, साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विक्रमादित्य महानाट्य को सभी ने सराहा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद् को बताया कि विक्रमोत्सव-2025 अंतर्गत दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का 12 से 14 अप्रैल तक सफल मंचन किया गया। इस महामंचन में सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल को कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से जीवंत किया। विक्रमादित्य महानाट्य का शुभारंभ उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य महानाट्य को दिल्ली की जनता ने बड़े ही आनंद और जिज्ञासा के साथ देखा और मध्यप्रदेश सरकार के इस आयोजन की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी शुभकामना संदेश देकर इस आयोजन की सराहना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को भी सरकार के इस सफल आयोजन की बधाई दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

माध्यमिक विद्यालय ढाबा व आमलीभाट के दो विद्यार्थियों का NMMS छात्रवृत्ति में चयन....

April 15, 2025 09:44 PM

16 अप्रैल को मंडला से होगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव.....

April 15, 2025 09:27 PM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया कल नीमच आएगी....

April 15, 2025 09:17 PM

सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम 18 को...

April 15, 2025 08:03 PM

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं की हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिले भर से करीब दो सौ विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन....

April 15, 2025 08:00 PM

भाजपा सरकार दिन दुनी रात चौगुनी गति से कर रही विकास के काम - श्री परिहार, भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन सम्पन्न....

April 15, 2025 06:51 PM

वैश्य महासम्मेलन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जैन मुनियों पर हुवे हमले पर जताई नाराजगी…..

April 15, 2025 06:41 PM

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाई गई, बाबा साहब द्वारा प्रदत्त संविधान की रक्षा कांग्रेस ही कर सकती है…

April 15, 2025 06:01 PM

जावद पुलिस को 2 थैलो में भरा मादक पदार्थ पिसा हुआ डोडाचूरा 36 किलोग्राम जप्त करने में मिली सफलता....

April 15, 2025 05:59 PM

जिले में लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह का आयोजन, सभी शालाओं में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्‍टर प्रतियोगिता का आयोजन.....

April 15, 2025 05:28 PM

आईपीएल क्रिकेट ऑनलाईन प्रकरण (फालोअप), बघाना पुलिस के आईपीएल क्रिकेट सट्टा ऑनलाईन प्रकरण में फरार आरोपी सहित 09 आरोपी गिरफ्तार...

April 15, 2025 05:13 PM

दो साल से फरार, कपासन थाने का टॉप टेन, पंद्रह हजार रुपये का ईनामी बदमाश सुरेश धाकड़ कनेरा थाना क्षेत्र के कोचवा निवासी गिरफ्तार....

April 15, 2025 05:05 PM

जैन मुनि पर प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज जनों ने आक्रोश वाहन रैली निकालकर राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सोंपा ज्ञापन, जैन संत पर हमले की घटना की सामूहिक निंदा और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की....

April 15, 2025 05:00 PM

अविस्मरणीय रहा नीमच जिला प्रेस क्लब के पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन, नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पत्रकारों की भूमिका है महत्वपूर्ण- विधायक श्री परिहार....

April 15, 2025 04:32 PM

मन्दसौर कोतवाली पुलिस ने ट्रक के अंदर अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार.....

April 15, 2025 04:18 PM

जिला पंचायत सी.ई.ओ.ने की जनसुनवाई, 65 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

April 15, 2025 03:53 PM

पालसोड़ा एवं भंवरासा में मनाई अंबेडकर जी की जन्म जयंती....

April 15, 2025 03:36 PM

दुग्ध उत्पादन से किसानों की समृद्धि के खुलेंगे नये द्वार, मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और एनडीडीबी का कॉलैबोरेशन एग्रीमेन्ट प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि.....

April 15, 2025 09:02 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

April 15, 2025 08:57 AM