जैन मुनि पर प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज जनों ने आक्रोश वाहन रैली निकालकर राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सोंपा ज्ञापन, जैन संत पर हमले की घटना की सामूहिक निंदा और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की....
Updated : April 15, 2025 11:30 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
घटना
नीमच :- जिले की सिंगोली तहसील के ग्राम कच्छाला पर नीमच सिंगोली मार्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 13 अप्रैल की रात्रि को 10 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा जैन मुनि शेलेष , बलभद्र मुनि, मुनिन्द्र मुनि,आदि ठाणा 3के साथ बैहरमी से अमानवीय व्यवहार व मारपीट की घटना कारित की गई।मुनिश्री पर प्राण घातक हमला करने की घटना के विरोध में सकल जैन समाज नीमच द्वारा एक आक्रोश वाहन रैली मंगलवार को सुबह 10:30 बजे जैन कॉलोनी स्थित जैन स्थानक से निकली । वाहन रैली में सबसे आगे समाज जैन पैदल चल रहे थे उसके पीछे दो पहिया वाहन उसके पीछे तीन पहिया वाहन चल रहे थे । बड़ी संख्या में समाजजन हाथों में नारे लिखि तख्तिया हाथ में लिए चल रहे थे । सकल जैन समाज जनों ने संत पर हुए हमले की तीव्र भरत्सना करते हुए भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की । आक्रोश रैली जैन कॉलोनी ,जैन भवन मार्ग, पुस्तक बाजार, श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, श्रीराम चौक, घंटाघर, नरसिंह मंदिर ,श्री बड़े बालाजी मंदिर चौराहा, फव्वारा चौक ,कमल चौक, गुरुद्वारा , गोमा बाई मार्ग होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के राष्ट्रपति, मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सिंगोली तहसील के ग्राम कछाला में हनुमान मंदिर में रात्रि को जैन संत पर हमले की घटना के विरोध में मध्य प्रदेश में किसी भी जैन संत हमले की पुनर्रावती नहीं हो तथा जैन संतों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर को एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि अपर कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन के मामले को समझने के बाद अपर कलेक्टर श्रीवास्तव ने उपस्थित जैन समाज जनों को विश्वास दिलाया कि निष्पक्ष विधिवत कानूनी कार्रवाई के लिए सम्बन्धित विभाग के उच्च अधिकारियों का अवगत कराया जाएगा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उल्लेख कर समाज जनों ने बताया कि संतो के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान खून से लथपथ कपड़े देखे गए। संतों पर अत्याचार करने वाले ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त सशक्त कानूनी कार्रवाई करने व उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई तथा ऐसे अपराधियों पर जानलेवा हमले की धारा 109 भारतीय दंड संहिता 307 की धारा भी बढाई जाने की मांग की गई। यदि समय रहते हुए ऐसे आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अहिंसात्मक जैन समाज संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर सकल जैन समाज के महिला पुरुष और समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष अनिल नागौरी स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष जयंतीलाल पितलिया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह चोरड़िया, राकेश जैन पप्पू,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, राहुल पगारिया, राजेश मानव, राजमल छाजेड,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, योगीराज रंजन स्वामी, गोविंद पोरवाल, हरिवल्लभ मुच्छाल, विवेक खंडेलवाल, योगेश प्रजापति,मनोहर सिंह लोढ़ा, गजेंद्र यादव, इलियास कुरैशी, राकेश अहीर,दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा, अरुण कोठारी, सुभाष बाफना, उमराव राठौर, गुणवन्त लाल सेठिया, विजय बाफना, जिनेंद्र जैन ,प्रकाश जैन ,सुनील नाहर ,शंभू बम ,महेंद्र बम, विमल कोठारी ,सुनील सुराणा ,सुनील सेहलोत, सुनील चोरडिया ,रविंद्र सेठिया ,निर्मल पितलिया, प्रदीप विनायाका , प्रदीप नाहर, राजेंद्र जारौली ,मनीष जैन नवकार, गौरव छिंगावत, विकास पीतलिया ,बंटी जैन,संगीता जारौली, आशा सांभर, रानी राणा, चंदा मेहता ,कीर्ति मोडी, सुनीता आंचलिया, चेतना लालका, माया वीरवाल, रेखा भामावत सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के प्रतिनिधि सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, संतों पर हिंसा देश का अपमान संत हमारा अभिमान है जैसी विभिन्न तख्क्तियों हाथों में लिए समाजजन वाहनों पर सवार थे। समाज जनों द्वारा मार्ग में जाजू बिल्डिंग ,घंटाघर ,बारादरी चौराहा, कमल चौक, जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर पर अपना विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में वरिष्ठ समाज जैन महिला पुरुष युवा उपस्थित थे।
और खबरे
निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..
June 30, 2026 04:54 PM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..
June 30, 2026 04:52 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 30, 2026 04:50 PM
12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...
June 30, 2026 04:40 PM
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
June 30, 2026 04:39 PM
इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...
June 30, 2026 04:36 PM
अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....
June 30, 2026 04:34 PM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..
June 30, 2026 04:33 PM
जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
June 30, 2026 04:31 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...
June 30, 2026 04:27 PM
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...
June 30, 2026 04:26 PM
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...
June 30, 2026 04:22 PM
आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....
June 30, 2026 04:20 PM
43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...
June 30, 2026 04:16 PM
जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...
June 30, 2026 04:12 PM
कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....
June 30, 2026 04:05 PM
हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...
June 29, 2026 04:52 PM
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....
June 29, 2026 04:29 PM
जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...
June 29, 2026 04:25 PM