श्री राम कथा का शंखनाद अमृत कलश यात्रा से हुआ....
Updated : April 26, 2025 08:27 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- बालाजी नवयुवक मंडल रामपुरा दरवाजा के तत्वाधान में नौ दिवसीय अमृत कलश स्थापना महोत्सव एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री राम कथा का शंखनाथ 26 अप्रैल को सुबह 8बजे वीर हनुमान मंदिर रामपुरा दरवाजा जावद स्थित गणपति मंदिर पर पुजा अर्चना कर कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं लाल पीले परिधानों में अमृत कलश सिरोधार्य किये सहभागी बनीं। बैंड बाजे पर श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। श्री राम कथा के प्रथम दिवस श्री राम जी की पूजा अर्चना के बाद राम कथा में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए पंडित दशरथ शर्मा भाई जी ने कहा कि श्री राम का जीवन चरित्र आदर्श प्रेरणादाई चरित्र है। श्री राम ने जो जीवन पर्यंत किया उसे जीवन में आत्मसात करें तो हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। तुलसी का पौधा हमारे घर आंगन में होना भगवान की भक्ति से जुड़े होने का संकेत होता है ।आधुनिक युग में मानव सुविधा भोगी बन रहा है कथा में भी उसे ठंडा कूलर चाहिए। भगवान की भक्ति के लिए उसके पास समय नहीं है। संसार के पाप कर्मों से जुड़ने के लिए उसके पास बहुत समय है चिंतन का विषय है। यदि घर आंगन में तुलसी का पौधा हो तो सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं परिवार जनों के सारे कष्ट और रोग दूर हो जाते हैं। पूरी लंका में एक विभीषण राम भक्त था तो लंका में रावण को तपस्या में बहुत सफलता मिली थी ।विभीषण भेद बुद्धि के परिचायक है ।वह भक्ति राम की करते थे और रावण का हित सोचते थे। मनुष्य भी भक्ति तो राम की राम नाम जाप की करता है लेकिन हित परिवार का सोचता है चिंतन का विषय है। विभीषण ने रावण की नाभि में उनकी मृत्यु का कारण बता दिया था । मनुष्य जीवन में हम जब भी भक्ति तपस्या करें जगत के कल्याण की बात करें। मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए परिवार जनों के हित की बात करता है चिंतन का विषय है। हमें भगवान की भक्ति कर भगवान पर विश्वास करना चाहिए लेकिन हम संसार के पाप कर्म कर संसार पर विश्वास ज्यादा करते हैं । विभीषण ने रावण से को कहा था कि सीता जी को श्री राम को सौंप दो तो तुम्हारा कल्याण हो जाएगा। मनुष्य संसार में परमात्मा को जाने बिना और परमात्मा का नहीं हो सकता है। आधुनिक युग में माता-पिता 25 साल तक दुख देख कर अपने बच्चों को बड़ा करते हैं और बच्चा एक दिन माता-पिता से कहता है कि आपने मेरे लिए किया ही क्या है जो कुछ किया है मैंने किया है उसे समय माता-पिता के लिए बहुत दुखद घड़ी होती है। इसलिए युवा वर्ग को चाहिए की माता-पिता का आदर करें उनकी बातों को धैर्य पूर्वक सुने और अपनी सहनशीलता का परिचय देते हुए माता-पिता की आज्ञा का पालन करें तो उनका कल्याण हो सकता है। हम जब भी भक्ति तपस्या करें तो भगवान से भगवान के सिवा कुछ नहीं मांगना चाहिए। लेकिन मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है वह स्वार्थ के कारण अपने परिवार के कल्याण की प्रार्थना करता है। महाराज श्री ने प्रयागराज त्रिवेणी, अयोध्या भारद्वाज ऋषि याज्ञवल्य संवाद, तुलसीदास जी द्वारा राम कथा की रचना, सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के वर्तमान परिपेक्ष में महत्व पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती व रामायण पौथी पुजन में पूनम प्राची ,भूमिका मंदारिया द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया। कलश यात्रा में जावद नगर पालिका अध्यक्ष सोहन माली , उपाध्यक्ष सूचित सोनी,सरवानिया महाराज नगर पालिका अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु वक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने किया। श्री राम कथा पंडित दशरथ शर्मा भाई जी के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रवाहित होगी।
यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी - यज्ञ आचार्य कैलाश नारायण शर्मा सीतामऊ के सानिध्य में 30अप्रैल को प्रायश्चित कर्म यज्ञ मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन,यज्ञ शुभारंभ सुबह 8से12 बजे तक एवं शाम 4से 6 बजे तक प्रतिदिन पंच कुंडात्मक पंच दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हजारों आहुतियां दी जाएगी।
और खबरे
नीमच जिला शाखा, CIRC ऑफ ICAI द्वारा आयकर पर भव्य सेमिनार का आयोजन.....
April 26, 2025 08:48 PM

श्री राम कथा का शंखनाद अमृत कलश यात्रा से हुआ....
April 26, 2025 08:27 PM

साध्वी कुमुद लता जी महाराज साहब के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न....
April 26, 2025 08:22 PM

4000 किसानों की अफीम का किया परीक्षण, बनाया रिकॉर्ड...
April 26, 2025 08:20 PM

बरूखेडा मे फूलमाली समाज का 17 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 30 को मंगलवार को होगी गोकुल शर्मा की भजन संध्या....
April 26, 2025 08:18 PM

विद्युत विभाग को हादसे का है इंतजार, खतरे में है जिंदगी, घर की छत के उपर 3 से 5 फीट की दूरी पर गुजर रही हाईटेंशन लाईन, विद्युत विभाग के जिम्मेदार बोले घर मालिक को स्वयं के खर्चे पर करवाना होगी शिफ्टिंग....
April 26, 2025 08:16 PM

इन दिनों कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव के आंगन में बह रही है शिव महापुराण धर्म ज्ञान गंगा.....
April 26, 2025 07:42 PM

पॉलिटेक्निक कॉलेज विशेष नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित...
April 26, 2025 06:47 PM

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण कल रविवार को....
April 26, 2025 06:43 PM

वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश, चोरी की तीन मोटर साईकिले बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार...
April 26, 2025 05:09 PM

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा की अर्जित चल-अचल संपत्ति के विरुद्ध सफेमा न्यायालय मुंबई द्वारा फ्रीजिंग आदेश जारी....
April 26, 2025 02:36 PM

जलेश्वर महादेव हरवार में लगेगा मेला...
April 26, 2025 12:30 PM

संत शिरोमणि सेन जयंती पर हुआ 12 जोड़ों का विवाह,तीन जिलों से पहुंचे समाज जन नीमच सेन समाज का 30 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न....
April 26, 2025 09:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 26, 2025 09:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 26, 2025 09:52 AM

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी….
April 25, 2025 09:58 PM

सिंधी समाज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं शहीदों की आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि...
April 25, 2025 08:46 PM

नपा का स्विमिंग पुल प्रारंभ, नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया स्विमिंग पुल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण...
April 25, 2025 07:37 PM

पर्यावरण सेवकों की अनुकरणीय पहल - जहां नशा है वहां हम नहीं है,जहां हम है वहां नशा नहीं है, पर्यावरण सेवकों ने सामाजिक समारोह में पर्यावरण स्टॉल लगाकर दिया प्रकृति व भोजन बचाने का संदेश...
April 25, 2025 07:25 PM
