नपा का स्विमिंग पुल प्रारंभ, नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया स्विमिंग पुल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण...
Updated : April 25, 2025 07:37 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका का स्विमिंग पुल तैराकी के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा ने शुक्रवार 25 अप्रैल को दोपहर नपा स्वामित्व वाले स्विमिंग पुल परिसर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व वहा पदस्थ स्विमिंग पुल कर्मचारियों से अब तक बनाए गए मासिक पास, उसकी विधि और तैराकों के लिए सुरक्षा संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, उपयंत्री श्री ओपी परमार, जलकल विभाग सभापति प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र जायसवाल, तैराकी संघ के श्री प्रकाश मंडवारिया, पार्षद श्री रूपेंद्र लॉक्स, टेबल टेनिस संघ के संजय रावत सहित अन्य लोग नपाध्यक्ष के साथ थे। नपाध्यक्ष श्रीमति चोपड़ा ने बताया कि नपा स्वामित्व वाला स्विमिंग पुल मासिक पासधारियों के लिए प्रारंभ कर दिया गया हैl मासिक शुल्क 1000 रू. प्रति माह रखा गया है। मासिक पास निर्धारित शो के समय स्विमिंग पुल परिसर पर बनाए जा रहे हैं l श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि वर्तमान में मासिक पासधारी तैराकों के लिए स्विमिंग पुल प्रतिदिन प्रातः 6 से 10 बजे एवं शाम 4 से 7 बजे तक खुला रहेगा। जिसमें प्रातः 6 से 7 महिलाओं के लिए व प्रातः 7 से 8 महिलाओं, बच्चों के लिए तथा 8 से 10 बजे तक पुरुषों के तेराकी का समय निर्धारित रहेगा l इसी प्रकार सायं 4 से 5 व 5 से 6 तक पुरुषों के लिए तथा सायं 6 से 7 बजे महिलाओं के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक शो में 40 से अधिक सदस्यों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने निरीक्षण के दौरान स्विमिंग पुल पर तैनात कर्मचारियों को स्विमिंग पुल परिसर में स्वच्छता का ध्यान रखने, स्विमिंग पुल में तेराकी के नियमों संबंधी फ्लेक्स स्विमिंग पुल परिसर के बाहर एवं अंदर चस्पा करने, स्विमिंग पूल परिसर के बाहर स्विमिंग पूल प्रारंभ होने संबंधी सूचना एवं स्विमिंग पूल की समय सारणी से संबंधित फ्लेक्स लगाने के भी निर्देश दिए। श्रीमती चोपड़ा ने निर्देश दिए कि मासिक पास बनवाने वाले तेराकों से आधार कार्ड की छाया प्रति प्राप्त करने के साथ ही तैराकी नियमों का पालन करने संबंधी शपथ पत्र भी आवश्यक रूप से भरवाएं और नियमों का पालन सख्ती से करवाये ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तैराक स्वयं जवाबदार हो। श्रीमति चोपड़ा ने तैराकी हेतु मासिक पास बनवाने आए तेराक को मासिक पास बनवाने हेतु फार्म भी अपने हाथों से प्रदान किया।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 26, 2025 09:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 26, 2025 09:52 AM

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी….
April 25, 2025 09:58 PM

सिंधी समाज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं शहीदों की आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि...
April 25, 2025 08:46 PM

नपा का स्विमिंग पुल प्रारंभ, नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया स्विमिंग पुल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण...
April 25, 2025 07:37 PM

पर्यावरण सेवकों की अनुकरणीय पहल - जहां नशा है वहां हम नहीं है,जहां हम है वहां नशा नहीं है, पर्यावरण सेवकों ने सामाजिक समारोह में पर्यावरण स्टॉल लगाकर दिया प्रकृति व भोजन बचाने का संदेश...
April 25, 2025 07:25 PM

सिंगोली में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, मुस्लिम समुदाय ने नमाज के बाद दिया ज्ञापन....
April 25, 2025 07:24 PM

कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर 40 सालों बाद आज शुक्रवार से एक बार फिर तीन दिवसीय शुरू हो रहा है भव्य मेला...
April 25, 2025 07:19 PM

साधु संतों के त्याग और बलिदान के कारण ही जिन शासन हजारों वर्षों से अविरल प्रवाहित -आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज.....
April 25, 2025 05:41 PM

श्री राम कथा का शंखनाद आज कलश यात्रा से होगा, 30अप्रैल से4मई तक प्रतिदिन पंचकुंडात्मक यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी...
April 25, 2025 05:37 PM

सर्व मुस्लिम समाज ने यात्रियों पर जानलेवा हमले के खिलाफ आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाल ज्ञापन सोपा....
April 25, 2025 05:35 PM

घर के बाथरूम में भी हर-हर गंगे का स्मरण करने मात्र से गंगा स्नान का फल प्राप्त हो जाता है - पं. जीवन कृष्ण शास्त्री....
April 25, 2025 04:41 PM

पुलिस की केस ऑफिसर स्किम का प्रभाव, न्याय की जीत, 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सख्त सजा, न्यायालय का फैसला, आरोपी 07 साल कठोर कारावास की सजा व 40 हजार के आर्थिक दंड से दंडित, पोक्सो कोर्ट 01 ने जारी किए आदेश...
April 25, 2025 03:09 PM

3 साल से भटक रहा है न्याय के लिए बुजुर्ग, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार....
April 25, 2025 12:47 PM

बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन, 30 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध.
April 25, 2025 08:25 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 25, 2025 08:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 25, 2025 08:21 AM

जावी में पहलगाम आतंकी हमलें का विरोध प्रदर्शन एवं मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की...
April 25, 2025 06:40 AM

कल सेन जयंती पर आयोजित होगा सेन समाज का 30 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 24, 2025 09:38 PM
