पुलिस की केस ऑफिसर स्किम का प्रभाव, न्याय की जीत, 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सख्त सजा, न्यायालय का फैसला, आरोपी 07 साल कठोर कारावास की सजा व 40 हजार के आर्थिक दंड से दंडित, पोक्सो कोर्ट 01 ने जारी किए आदेश...
Updated : April 25, 2025 03:09 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

अपराध
चित्तौड़गढ़ :- चन्देरिया थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को अधिकतम 07 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। वहीं आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। चार्जशीट पेश करने के पश्चात केस ऑफिसर स्किम में चयनित प्रकरण में एक माह 08 दिन में आरोपी को सजा दिलवाई गई। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 18 फरवरी.2025 को कस्बा चन्देरिया मे नाबालिग 4 वर्षीय बालिका के साथ युवक द्वारा छेडछाड व दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना को लेकर पिडित पक्ष द्वारा थाना चन्देरिया पर रिपोर्ट पेश करने पर दिनांक 19 फरवरी 2025 को प्रकरण पंजिबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही कर चन्देरिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया निवासी 38 वर्षीय सलीम कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफी कुरैशी को गिरफतार किया गया। जांच अधिकारी थानाधिकारी चन्देरिया सुनिता गुर्जर पुलिस निरीक्षक ने घटना के 28 दिवस में ही मामले में न्यायालय में चार्जशीट पेश की। जांच अधिकारी ने 17.03.2025 को पेश की गई चार्जशीट में आरोपी को नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में दोषी करार दिया था। मामले की गंभीरता के मद्देनजर प्रकरण को केस ऑफिसर स्किम में चयनित कर एएसआई सुरेंद्र सिंह को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया। केस ऑफिसर एएसआई सुरेंद्र सिंह व कोर्ट एलसी कानि.अशोक कुमार ने गवाहों के न्यायालय में शीघ्र बयान करवाये। प्रकरण में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 15 गवाहो के बयान करवाये और 27 दस्तावेज पेश किए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया निवासी 38 वर्षीय सलीम कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफी कुरैशी को दोषी पाया गया। आरोपी को दोषी पाए जाने पर पोक्सो कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। जिसमें धारा 137(2) बीएनएस में 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000 अर्थदंड, धारा 127(2) बीएनएस में 01 वर्ष का कठोर कारावास 5 हजार, धारा 75(2) बीएनएस में 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000 अर्थदंड, धारा 9(एम)/10 पोक्सो एक्ट में 7 वर्ष का कारावास एवं 20 हजार एवं धारा 11/12 पोक्सो एक्ट में 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5 हजार रुपए अर्थदंड सुनाया। इस प्रकार आरोपी को अधिकतम 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए आर्थिक दंड सुनाया। पुलिस द्वारा केस ऑफिसर स्किम में लिए गए उक्त प्रकरण में न्यायालय में पैरवी के दौरान 15 गवाहों के बयान करवा कर आरोपी को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 26, 2025 09:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 26, 2025 09:52 AM

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी….
April 25, 2025 09:58 PM

सिंधी समाज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं शहीदों की आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि...
April 25, 2025 08:46 PM

नपा का स्विमिंग पुल प्रारंभ, नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया स्विमिंग पुल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण...
April 25, 2025 07:37 PM

पर्यावरण सेवकों की अनुकरणीय पहल - जहां नशा है वहां हम नहीं है,जहां हम है वहां नशा नहीं है, पर्यावरण सेवकों ने सामाजिक समारोह में पर्यावरण स्टॉल लगाकर दिया प्रकृति व भोजन बचाने का संदेश...
April 25, 2025 07:25 PM

सिंगोली में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, मुस्लिम समुदाय ने नमाज के बाद दिया ज्ञापन....
April 25, 2025 07:24 PM

कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर 40 सालों बाद आज शुक्रवार से एक बार फिर तीन दिवसीय शुरू हो रहा है भव्य मेला...
April 25, 2025 07:19 PM

साधु संतों के त्याग और बलिदान के कारण ही जिन शासन हजारों वर्षों से अविरल प्रवाहित -आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज.....
April 25, 2025 05:41 PM

श्री राम कथा का शंखनाद आज कलश यात्रा से होगा, 30अप्रैल से4मई तक प्रतिदिन पंचकुंडात्मक यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी...
April 25, 2025 05:37 PM

सर्व मुस्लिम समाज ने यात्रियों पर जानलेवा हमले के खिलाफ आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाल ज्ञापन सोपा....
April 25, 2025 05:35 PM

घर के बाथरूम में भी हर-हर गंगे का स्मरण करने मात्र से गंगा स्नान का फल प्राप्त हो जाता है - पं. जीवन कृष्ण शास्त्री....
April 25, 2025 04:41 PM

पुलिस की केस ऑफिसर स्किम का प्रभाव, न्याय की जीत, 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सख्त सजा, न्यायालय का फैसला, आरोपी 07 साल कठोर कारावास की सजा व 40 हजार के आर्थिक दंड से दंडित, पोक्सो कोर्ट 01 ने जारी किए आदेश...
April 25, 2025 03:09 PM

3 साल से भटक रहा है न्याय के लिए बुजुर्ग, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार....
April 25, 2025 12:47 PM

बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन, 30 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध.
April 25, 2025 08:25 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 25, 2025 08:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 25, 2025 08:21 AM

जावी में पहलगाम आतंकी हमलें का विरोध प्रदर्शन एवं मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की...
April 25, 2025 06:40 AM

कल सेन जयंती पर आयोजित होगा सेन समाज का 30 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 24, 2025 09:38 PM
