सर्व मुस्लिम समाज ने यात्रियों पर जानलेवा हमले के खिलाफ आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाल ज्ञापन सोपा....
Updated : April 25, 2025 05:35 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

घटना
नीमच :- सर्व मुस्लिम समाज नीमच के तत्वाधान में मुस्लिम समाज जनों ने दोपहर 2:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर देश में हुई आतंकवादी घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्य की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर कलेक्टर परिसर तक एक रैली निकाली गई । और एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे को सोपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर में पहलगाम के पास हुए बर्बर आतंकवादी हमला मानवता के खिलाफ हिंसा का कायराना कृत्य किया गया जिस से संमुचा देश गमगीन है ।देश का हर नागरिक इस निशांश हत्या से स्तब्ध है और इस तरह की हिंसा के खिलाफ एकजुट है। नीमच जिले का सर्व मुस्लिम समाज इस कायराना हमले की घोर निन्दा करता है । हम हमले में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि और प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। तथा हमले में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करते है। ये हमला किसी जाती धर्म विशेष पर नहीं हिंदुस्तान पर हे ओर इस हमले शहिद हुए सभी नागरिक पहले हिन्दुस्तानी है। सोशल मीडिया पर हमे देश की एकजुटता का काफी मिसाल देखने को मिली हे जिस में हिंदू हो या मूसलिम सभी ने मिल कर एक दूसरे की मदद की यही हमारा हिंदुस्तान है।आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो कर हम सरकार से अपील करते है की मानवता के इन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सोपते समय समाजसेवी सलीम कुरैशी,, पूर्व पार्षद हारून रशीद, पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका हिदायतुल्ला खान,भुरा कुरेशी, राशिद भाई रेती वाले, रिलीफ फाऊंडेशन के अध्यक्ष वसीम खान, शमशाद अली, दिव्यांग समिति के सदस्य रियाज अहमद जिया,हैदर अली कुरेशी, शाहिद खान, शाहरूख अब्बासी, आरिफ़ खान, मुमताज अली, अंसार कुरेशी,नियाजुद्दीन कुरेशी, व अन्य समाज जन उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि दी गई - इस अवसर पर उपस्थित सभी समाज जनों द्वारा कश्मीर के आतंकवादी हमले का शिकार हुए मृतकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इनका कहना है - मुस्लिम समाज जनों द्वारा ज्ञापन दिया गया है संबंधित उच्च अधिकारियों तक पत्र प्रेषित कर अवगत कराया दिया जाएगा। - चंद्र सिंह धारवे अपर कलेक्टर,
सभी देशवासियों के नाम प्रसारित संदेश में बताया कि पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में पर्यटकों के ऊपर किए गए जानलेवा हमले के खिलाफ मुस्लिम समाज जनों द्वारा शीघ्र ही पाकिस्तान का पुतला दहन किया जाएगा। मुस्लिम समाज हमेशा भाईचारे के साथ रहता आया है और आगे भी रहेगा। मृतक यात्रियों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है।जब तक पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक मुस्लिम समाज कड़ा विरोध दर्ज कराएगा। देश के 40 करोड़ मुस्लिम में इस कायराना हमले के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। - सलीम कुरैशी, पूर्व सचिव रिसाला मस्जिद, खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता,
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 26, 2025 09:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 26, 2025 09:52 AM

जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ग्राम पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी….
April 25, 2025 09:58 PM

सिंधी समाज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं शहीदों की आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि...
April 25, 2025 08:46 PM

नपा का स्विमिंग पुल प्रारंभ, नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया स्विमिंग पुल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण...
April 25, 2025 07:37 PM

पर्यावरण सेवकों की अनुकरणीय पहल - जहां नशा है वहां हम नहीं है,जहां हम है वहां नशा नहीं है, पर्यावरण सेवकों ने सामाजिक समारोह में पर्यावरण स्टॉल लगाकर दिया प्रकृति व भोजन बचाने का संदेश...
April 25, 2025 07:25 PM

सिंगोली में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, मुस्लिम समुदाय ने नमाज के बाद दिया ज्ञापन....
April 25, 2025 07:24 PM

कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर 40 सालों बाद आज शुक्रवार से एक बार फिर तीन दिवसीय शुरू हो रहा है भव्य मेला...
April 25, 2025 07:19 PM

साधु संतों के त्याग और बलिदान के कारण ही जिन शासन हजारों वर्षों से अविरल प्रवाहित -आचार्य विश्वरत्न सागर जी महाराज.....
April 25, 2025 05:41 PM

श्री राम कथा का शंखनाद आज कलश यात्रा से होगा, 30अप्रैल से4मई तक प्रतिदिन पंचकुंडात्मक यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी...
April 25, 2025 05:37 PM

सर्व मुस्लिम समाज ने यात्रियों पर जानलेवा हमले के खिलाफ आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाल ज्ञापन सोपा....
April 25, 2025 05:35 PM

घर के बाथरूम में भी हर-हर गंगे का स्मरण करने मात्र से गंगा स्नान का फल प्राप्त हो जाता है - पं. जीवन कृष्ण शास्त्री....
April 25, 2025 04:41 PM

पुलिस की केस ऑफिसर स्किम का प्रभाव, न्याय की जीत, 04 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सख्त सजा, न्यायालय का फैसला, आरोपी 07 साल कठोर कारावास की सजा व 40 हजार के आर्थिक दंड से दंडित, पोक्सो कोर्ट 01 ने जारी किए आदेश...
April 25, 2025 03:09 PM

3 साल से भटक रहा है न्याय के लिए बुजुर्ग, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार....
April 25, 2025 12:47 PM

बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन, 30 अप्रैल तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध.
April 25, 2025 08:25 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 25, 2025 08:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 25, 2025 08:21 AM

जावी में पहलगाम आतंकी हमलें का विरोध प्रदर्शन एवं मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की...
April 25, 2025 06:40 AM

कल सेन जयंती पर आयोजित होगा सेन समाज का 30 वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 24, 2025 09:38 PM
