मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का संदेश राष्ट्रहित सर्वोपरि -दशरथ शर्मा श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित....
Updated : May 04, 2025 07:32 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का संदेश राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। अयोध्या की महारानी कैकई ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए ब्रह्म रूपी राम को 14 साल के लिए वनवास का राज दिया ताकि राक्षसों का संहार हो सके और ऋषि मुनि राष्ट्र की रक्षा के लिए यज्ञ कर सके। और राष्ट्र का विकास हो सके। यह बात पंडित दशरथ शर्मा ने कही।वे बालाजी नवयुवक मंडल रामपुरा दरवाजा जावद के तत्वाधान में नो दिवसीय अमृत कलश स्थापना महोत्सव एवं श्री राम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि माता सीता जी ने संसार को पतिव्रत धर्म का पालन की प्रेरणा प्रदान की। और बताया कि सच्ची पतिव्रता नारी वही है जो सपने में पर पुरुष का दर्शन नहीं करें। भागवत आचार्य श्री शर्मा ने माता शबरी के प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने नौ प्रकार की नवधा भक्ति का संदेश संसार को दिया है और 14 साल राम का प्रतीक्षा की है। आसक्ति स्वयं भी भटकती है और लोगों को भी भटकाती है। इसलिए आसक्ती का त्याग कर अपने जीवन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। रामऔर भरत का मिलन संसार के लिए प्रेरणा है। नारद मुनि को भगवान ने ही शक्ति प्रदान कर देवता और दानव के यहां जाने की शक्ति प्रदान की है। नारद मुनि की प्रेरणा से ही धुर्व ने 6 वर्ष की अल्प आयु में तपस्या भक्ति कर भगवान की गोद को प्राप्त किया था। जीवन में प्रगति चाहते हैं तो मोबाइल का उपयोग कम से कम करना चाहिए। सीता हरण के लिए रावण को हनुमान जी ने सबसे बड़ा चोर बताया था। हरि अनंत है हरि कथा अनन्त है। युवा वर्ग कथनी और करनी में अंतर करें जैसी बात करें वैसा ही कार्य करना चाहिए। संत परस्थिति बदलते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पर पुजा अर्चना से हुआ। ये थे धार्मिक प्रंसग...दशरथ महाराज श्री ने राम राज्य अभिषेक, श्री लंका, विभिषण, हनुमान जी अशोक वाटिका, सीता जी खोज, सुंदरकांड,राम , करुणा निधान,जानकी, संवाद ,मंथरा,पम्पासरोवर, कौशल्या, कैकयी,राजा दशरथ, अरण्य काण्ड, जटायु, सुपर्णखा,राजा अम्बरीष,सुन्दर कांड, चित्रकुट,कैकयी, अगस्त ऋषि, राम , गुरु वशिष्ठ, चार वैद,निषाधराज, अयोध्या कांड, ,ऋषि मुनि,वैद पुराण, रामेश्वर,नल -नील,अंगद , मेघनाथ, इन्द्र जीत, रामसेतु,राम रावण युद्ध,सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती व रामायण पौथी पुजन में भागवत आचार्य पंडित अशोक भारद्वाज, राजकुमार अहीर, अभिषेक भारद्वाज, संदीप कविश्वर , समिति अध्यक्ष देवी लाल धाकड़,
आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।राम कथा में श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया। रामकथा में अठाना, तारापुर ,कनेरा, सुखानंद, मंदसौर आदि , ग्रामीण क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। धर्म सभा का संचालन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।श्री राम कथा पंडित दशरथ शर्मा भाई जी के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक प्रवाहित हो रही है। यज्ञ में आहुतियां दी गई - यज्ञ आचार्य कैलाश नारायण शर्मा सीतामऊ वाले के सानिध्य में प्रायश्चित कर्म यज्ञ मंडप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन,यज्ञ शुभारंभ सुबह 8से12 बजे तक एवं शाम 4से 6 बजे तक प्रतिदिन पंच कुंडात्मक पंच दिवसीय यज्ञ में विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 12दम्पत्ति जोड़ों के कर कमलों द्वारा हजारों आहुतियां दी जा रही है। श्रद्धालु भक्तों ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा की। श्री राम भरत मिलन सुन भाव विहृल हुए श्रद्धालु, श्री राम कथा के मध्य महाराज दशरथ शर्मा भाई जी द्वारा जब श्री राम भरत मिलन प्रसंग के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व पर प्रकाश डाला तभी भक्ति पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों द्वारा जय जय श्री राम की जय घोष लगाई गई।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 05, 2025 08:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 05, 2025 08:31 AM

विकास नगर के महावीर जिनालय जैन मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा यात्रा भी निकाली, -साध्वी स्मित दशिर्ता जी महाराज की निश्रा में पंचान्हिका महोत्सव के ध्वजारोहण महापुजन अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु भक्त....
May 04, 2025 11:23 PM

संवलियाजी दर्शन से लौटते समय बड़ा हादसा, पांच श्रद्धालु घायल....
May 04, 2025 11:07 PM

अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र प्रसाद शर्मा के महासभा में उप सचिव मनोनीत होने पर सम्मान कर अभिनंदन किया गया...
May 04, 2025 11:06 PM

अन्नपूर्णा सेवा न्यास का निःशुल्क सनानत सर्व वर्ग सामूहिक विवाह सम्मेलन कल...
May 04, 2025 11:04 PM

जीवन में खुशहाली लाना है,तो जल ओर वृक्ष बचाना है, पर्यावरण मित्रों ने भगवानपुरा तालाब पर चलाया जल गंगा संवर्धन अभियान....
May 04, 2025 09:29 PM

मृत्यु भोज नहीं करने का किया फैसला, कमेटी ने घर जाकर किया अभिनंदन....
May 04, 2025 09:24 PM

नीमच रेलवे स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से एक महिला यात्री की बची जान....
May 04, 2025 09:19 PM

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से तेज तपन के साथ शाम होते ही धूलभरी अंधड़ के साथ बारिश ने शादी ब्याह में उड़े टेंट तंबू....
May 04, 2025 08:28 PM

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का संदेश राष्ट्रहित सर्वोपरि -दशरथ शर्मा श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित....
May 04, 2025 07:32 PM

रंभावली जैन तीर्थ सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ भगवान जिनालय पर चढ़ाई ध्वजा दंड कलश प्रतिष्ठा....
May 04, 2025 07:17 PM

छोटे से गाँव में 11000 महिलाओं की कलश यात्रा,108 कुंडी यज्ञ सम्पन्न...
May 04, 2025 04:19 PM

कार से 60 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
May 04, 2025 03:50 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य प्रारंभ नहीं करने पर चार उपयंत्रियों का 5-5 दिवस का वेतन काटने का आदेश, जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई....
May 04, 2025 03:48 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किलेश्वर घाट पर स्वच्छता श्रमदान....
May 04, 2025 03:46 PM

राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में विधायक गिरफ्तार….
May 04, 2025 03:45 PM

नीमच जिले में तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत 30 हजार से अधिक ई-केवाईसी की गई....
May 04, 2025 03:38 PM

नीमच, देवास, सिवनी एवं शिवपुरी में परमाणु परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग के लिये समिति गठित....
May 04, 2025 09:05 AM
