FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच रेलवे स्‍टेशन पर चेकिंग स्‍टाफ की सतर्कता से एक महिला यात्री की बची जान....

  Updated : May 04, 2025 09:19 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

रतलाम :- रेलवे के कर्मयोगी निरंतर अपनी सेवा में तत्‍पर है । रेलवे के कर्मयोगी न केवल अपनी निर्धारित ड्यूटी करते हैं बल्कि स्‍टेशन परिसर, प्‍लेटफार्म या ट्रेन में कोई अनहोनी घटना को रोकने का भी हर संभव प्रयास करते हैं। इन्‍हीं कर्मयोगीयों के कारण यात्रियों की जान-माल के साथ ही उनके सामानों की सुरक्षा हो पाती है। 03 मई, 2025 को नीचम रेलवे स्‍टेशन पर एक संभावित घटना को रेलवे कर्मयोगी श्री रामेश्‍वर मीना के सतर्कता के कारण टाला जा सका। 03 मई, 2025 को सीसीटीई श्री मीना जो नीमच स्‍टेशन पर पदस्‍थ है रात्रि 22.00 बजे से ड्यूटी पर थे। गाड़ी संख्‍या 07020 हैदराबाद जयपुर स्‍पेशल ट्रेन के प्‍लेटफार्म क्रमांक 2 पर आगमन के समय श्री मीना भी प्‍लेटफार्म क्रमांक 2 पर टिकट चेक करने के लिए गये। गाड़ी चलने के उपरांत जनरल कोच से एक महिला यात्री अचानक प्‍लेटफार्म पर कूद गई। तुरंत श्री मीना द्वारा बिना देर किये उस महिला यात्री को ट्रेन से अपनी ओर खिंच लिया जिसके कारण महिला ट्रेन के चपेट में आने से बच गई। बाद में महिला ने बताया कि वह मंदसौर से बैठी थी और नीमच उतरना था लेकिन गलती से उसे स्‍टेशन आने पता नहीं चला। महिला यात्री ने श्री मीना एवं रेल प्रशासन का आभार व्‍यक्‍त किया जिसके कारण आज उनकी जान बची। श्री मीना अपने कार्य के साथ ही मानवीय मूल्‍यों का भी विशेष ध्‍यान रखते हैं तथा इनके द्वारा जीवन रक्षा से संबंधित पूर्व में भी कई बार कार्य किये गये हैं। उनके इन्‍हीं कार्यों के लिए महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा इस वर्ष विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार भी प्रदान किया गया था।इस प्रकार की घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि हमारे टिकट चेकिंग स्‍टाफ न केवल अपने कार्य के प्रति दृढृसंकल्पित हैं बल्कि मानवीय मूल्‍यों जैसे दायित्‍वों के निर्वहण में भी काफी अग्रणी हैं। चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना खतरनाक होता है। इस कार्य से आपकी जान भी जा सकती है। सतर्क रहें सुरक्षित रहें, चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 05, 2025 08:31 AM

विकास नगर के महावीर जिनालय जैन मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा यात्रा भी निकाली, -साध्वी स्मित दशिर्ता जी महाराज की निश्रा में पंचान्हिका महोत्सव के ध्वजारोहण महापुजन अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

May 04, 2025 11:23 PM

संवलियाजी दर्शन से लौटते समय बड़ा हादसा, पांच श्रद्धालु घायल....

May 04, 2025 11:07 PM

अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र प्रसाद शर्मा के महासभा में उप सचिव मनोनीत होने पर सम्मान कर अभिनंदन किया गया...

May 04, 2025 11:06 PM

अन्नपूर्णा सेवा न्यास का निःशुल्क सनानत सर्व वर्ग सामूहिक विवाह सम्मेलन कल...

May 04, 2025 11:04 PM

जीवन में खुशहाली लाना है,तो जल ओर वृक्ष बचाना है, पर्यावरण मित्रों ने भगवानपुरा तालाब पर चलाया जल गंगा संवर्धन अभियान....

May 04, 2025 09:29 PM

मृत्यु भोज नहीं करने का किया फैसला, कमेटी ने घर जाकर किया अभिनंदन....

May 04, 2025 09:24 PM

नीमच रेलवे स्‍टेशन पर चेकिंग स्‍टाफ की सतर्कता से एक महिला यात्री की बची जान....

May 04, 2025 09:19 PM

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से तेज तपन के साथ शाम होते ही धूलभरी अंधड़ के साथ बारिश ने शादी ब्याह में उड़े टेंट तंबू....

May 04, 2025 08:28 PM

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का संदेश राष्ट्रहित सर्वोपरि -दशरथ शर्मा श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित....

May 04, 2025 07:32 PM

रंभावली जैन तीर्थ सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ भगवान जिनालय पर चढ़ाई ध्वजा दंड कलश प्रतिष्ठा....

May 04, 2025 07:17 PM

छोटे से गाँव में 11000 महिलाओं की कलश यात्रा,108 कुंडी यज्ञ सम्पन्न...

May 04, 2025 04:19 PM

कार से 60 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

May 04, 2025 03:50 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य प्रारंभ नहीं करने पर चार उपयंत्रियों का 5-5 दिवस का वेतन काटने का आदेश, जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई....

May 04, 2025 03:48 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किलेश्वर घाट पर स्वच्छता श्रमदान....

May 04, 2025 03:46 PM

राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में विधायक गिरफ्तार….

May 04, 2025 03:45 PM

नीमच जिले में तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत 30 हजार से अधिक ई-केवाईसी की गई....

May 04, 2025 03:38 PM

नीमच, देवास, सिवनी एवं शिवपुरी में परमाणु परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग के लिये समिति गठित....

May 04, 2025 09:05 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 04, 2025 09:01 AM