FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तिरंगा यात्रा के बहाने जनता को गुमराह करने की कोशिश - श्रीमती बंसल, बीजपी की यात्रा’ एक ढोंग, असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश....

  Updated : May 17, 2025 09:31 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। देश आज भी पहलगाम आतंकी हमले के जख्मों से उबर नहीं पाया है। आतंकवादियों ने हमारे नागरिकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, और आज एक महीने बाद भी सभी आतंकवादी पकड़े नहीं गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ‘तिरंगा यात्रा’ के नाम पर उत्सव मना रही है — यह शहीदों और पीड़ितों का सीधा अपमान है। यह सच है कि हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अभूतपूर्व वीरता दिखाई और पाकिस्तान को भारी सैन्य नुकसान पहुंचाया। इसमें हमारे जवानों का पसीना और खून बहा है। लेकिन सवाल यह है कि जब हमारी सेना जीत रही थी, तब मोदी सरकार ने कूटनीतिक रूप से क्यों घुटने टेक दिए?अमेरिका के राष्ट्रपति खुद कह रहे हैं कि उन्होंने भारत को व्यापारिक नुकसानों की धमकी दी थी। क्या मोदी सरकार ने सिर्फ बिजनेस लॉबी और अपने उद्योगपति दोस्तों के लिए भारत की प्रतिष्ठा गिरा दी? यह एक गंभीर राष्ट्रीय प्रश्न है। कूटनीतिक रूप से हम पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए। जब पाकिस्तान को चीन, तुर्की, अज़रबैजान और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) देशों ने खुला समर्थन दिया, तब हमारे तथाकथित "मित्र" देश चुप रहे। कोई भी बड़ी शक्ति हमारे पक्ष में खुलकर नहीं आई। यह साबित करता है कि पिछले 10 वर्षों से जो "विश्वगुरु भारत" और "मोदी जी का वैश्विक प्रभाव" का ढोल पीटा जा रहा था, वह सिर्फ बीजपी और उसकी गोदी मीडिया की बनाई हुई एक झूठी कथा थी। आज भी हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकी सरगना खुलेआम भारत के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं। पाकिस्तान की सेना जश्न मना रही है कि भारत ने युद्धविराम के लिए दबाव में झुकाव दिखाया। ऐसे में बीजपी क्या मना रही है? ये "तिरंगा यात्रा" नहीं, जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और शहीदों की शहादत का मज़ाक है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि बीजपी के मंत्री एक महिला सेना अधिकारी के धर्म के नाम पर खुलेआम घृणास्पद बयानबाज़ी कर रहे हैं, और पार्टी ने अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें न हटाया गया, न निंदा की गई — यह भाजपा की असली सोच को उजागर करता है जहाँ महिला सम्मान केवल मंच की बात रह गया है। अब बिहार चुनाव नज़दीक हैं और बीजपी को डर है कि अगर बिहार हाथ से गया, तो भारत गठबंधन के तहत नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री बन सकते हैं, जिससे केंद्र सरकार संकट में आ जाएगी। इसलिए यह सवाल उठता है - क्या बीजपी ने राष्ट्रीय हितों से समझौता किया सिर्फ अपने व्यापारिक मित्रों के लिए? या फिर राजनीतिक सत्ता बचाने के लिए? हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वे संसद के विशेष सत्र में आकर देश को बताएं कि इस शर्मनाक युद्धविराम के पीछे क्या मजबूरी थी। यह समय जवाबदेही का है, प्रचार का नहीं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

साइबर ठगी के लिये बैंक अकाउन्ट खरीदने व बैचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से बनवाये फर्जी अकाउंट...

May 17, 2025 10:11 PM

इंजिनियर हत्याकाण्ड में गिरफ्तार आरोपी वीरसिंह मीणा की सहयोगी व मृतक की पत्नि गिरफ्तार...

May 17, 2025 10:07 PM

श्री चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज द्वारा तृतीय सामूहिक गंग भोज का शंखनाद कल भागवत कथा से होगा....

May 17, 2025 09:39 PM

रक्त सैनिक बनकर भी कर सकते है देश व समाज की सेवा - भुवनेश गुप्ता, देशभक्ति रक्तदान करके भी निभा सकते है, युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित...

May 17, 2025 09:37 PM

तिरंगा यात्रा के बहाने जनता को गुमराह करने की कोशिश - श्रीमती बंसल, बीजपी की यात्रा’ एक ढोंग, असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश....

May 17, 2025 09:31 PM

छोटे तालाब में डूबने से एक मासूम की मौत, घर में पसरा मातम, पुलिस ने मामले की जांच शुरु की....

May 17, 2025 09:29 PM

किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक और प्रसंस्करण पर ध्यान देना होगा डॉ कौशिक...

May 17, 2025 08:53 PM

जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जीरन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जगदीश देवड़ा का फूंका पुतला...

May 17, 2025 08:31 PM

सेना का अपमान करने वाले डिप्टी सीएम को तुरंत बर्खाख्त किया जाना चाहिए, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने की मांग, वीडियो में स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री के नतमस्तक की बोला है

May 17, 2025 07:44 PM

नारद जयंती पर परिचर्चा का आयोजन कल...

May 17, 2025 07:38 PM

आपदा प्रबंधन वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न....

May 17, 2025 07:36 PM

जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब में गहरीकरण एवं स्वच्छता के लिए किया श्रमदान...

May 17, 2025 07:35 PM

विश्व रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य शिविर संपन्न...

May 17, 2025 07:34 PM

श्री धाकड़ युवा संघ को मिला नया नेतृत्व विनोद धाकड़ बने प्रतापगढ़ के नये जिलाध्यक्ष.....

May 17, 2025 07:32 PM

कृषि मंडी में किसान बोले एक देश एक चुनाव हम सबके हित में है ये होना चाहिए - आंजना...

May 17, 2025 07:30 PM

नीमच में निकली वृहद तिरंगा यात्रा, उत्‍साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जिले के नागरिक....

May 17, 2025 07:27 PM

जिला प्रशासन ने रामपुरा में शासकीय जमीन को किया संरक्षि‍त, रामपुरा में तीन करोड़ मूल्‍य की 15 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्‍त...

May 17, 2025 07:26 PM

विधायक श्री सखलेचा ने केनपुरिया तालाब में किया श्रमदान....

May 17, 2025 07:25 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने किया नवीन मंडी में वाटर कूलर का लोकार्पण...

May 17, 2025 06:37 PM