प्रस्तावित मुख्य दरवाजे का नाम प्रथम महाराज साहब श्री मोखम सिंह जी राणावत द्वार रखा जावे - श्री राणावत समाज......
Updated : May 17, 2025 11:45 PM

DESK NEWS

सामाजिक
सरवानिया महाराज :- शहर पिछले समय से ही राजशाही वाला गांव रहा है। इसी से सरवानिया महाराज व क्षेत्र में राजपूत समाज का गौरवशाली इतिहास भी इसी राजमहल से जुड़ा रहा है, गांव एवं क्षेत्रवासियो के लिए राजपूत समाज का अभूतपूर्व योगदान तथा हमेशा से अग्रणी पंक्ति में समाज रहा जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नगर सरवानिया महाराज की बसाहट के बाद आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व मेवाड़ अधिपति श्री महाराणा प्रताप जी के वंश एवं शाहपुरा राजा साहब सुजान सिंह जी के पुत्र महाराज साहब श्री मोखम सिंह जी राणावत, यंहा बतौर प्रथम महाराज पदवी से सम्मानित कर महाराज पदवी की स्थापना तात्कालिक ग्वालियर रियासत के उदयपुर दरबार द्वारा की गई थी, उसके बाद राजपूत राणावत समाज के प्रथम महाराज साहब श्री मौखम सिंह जी राणावत के द्वारा गढ़ (रावले) का निर्माण एवं नगर में प्रवेश करने का मुख्य द्वार (सुरज पोल) का वार्ड नंबर 11 में निर्माण करवाया गया था। जो आज भी प्रासंगिक हैं और जिसे आज भी दरवाजा के नाम से ही जाना जाता है। सदर बाजार का मुख्य रोड़ के पास राजपरिवार का उस समय का दरवाजा रहा है | जिस दरवाजे के स्थान पर नया दरवाजा बनाया जाना प्रस्तावित है, वहां पर पहले से राजपरिवार का पुराना दरवाजा रहा है।राजशाही परम्परा अनुसार दरवाजा के दोनों और राणावत परिवार के वंशज का नाम होना चाहिए। नगर की आन बान शान का प्रतिक चिन्ह बनवाया जावे और राजपूती वास्तुकला स्वरूप बनाया जाना चाहिए और दरवाजे का नाम फ़ातियाबाद (उज्जैन) के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए प्रथम महाराज। महाराज साहब श्री मोखम सिंह जी एवं कुंवर साहब श्री किरत सिंह जी के नाम पर रखा जाना चाहिए एवं दरवाज़े पर किसी व्यक्तिविशेष का नाम नहीं लिखा जाये,राणावत परिवार के सुझाव अनुसार ही दरवाजे का नाम रखा जाना चाहिए | जो नगरवासियो के लिए गर्व की बात होगी और अभूतपूर्व योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। नगर की ऐतिहासिक जानकारी मेवाड़ रियासत के बड़वा जी श्री बंटी बन्ना ठिकाना टोकरा जागीर द्वारा दी गई। राणावत समाजजनों ने महाराज श्री के नाम पर दरवाजा का नाम रखे जाने का आग्रह किया है।
और खबरे
साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 का मंगल प्रवेश महावीर जिनालय विकास नगर में 6 को...
July 04, 2025 10:17 PM

बदलते भाव, बदलती उम्र चलो करें बात मानसिक सेहत पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला संपन्न...
July 04, 2025 10:14 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, खुद दशरथ सिंह तोमर ने ही रची थी योजना....
July 04, 2025 09:54 PM

बारिश शुरू होते ही देपरिया मार्ग किचड़ से लथपथ हो जाता है, किसान खेतों तक कैसे पहुंचे....
July 04, 2025 03:37 PM

मुरलिया निवासी शैलेंद्र सिंह गौड़ ने नेपाल में रचा इतिहास SDPF इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल...
July 04, 2025 03:35 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे भगवान जगन्नाथ के 6 जुलाई क़ो लगेगा महाप्रसाद का भोग..
July 04, 2025 12:00 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 04, 2025 09:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 04, 2025 09:11 AM

किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देवे - डॉ. मिश्रा...
July 03, 2025 11:57 PM

बहुजन समाज पार्टी जिला बहुजन समाज पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न....
July 03, 2025 11:56 PM

नीमच उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में आयोजित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न हुई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भु लाल धाकड़ ने किसान हितैषी सुझाव रखें....
July 03, 2025 11:51 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां....
July 03, 2025 06:52 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, डिवीजनल कमिश्नर को योजना की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश...
July 03, 2025 09:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 03, 2025 09:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 03, 2025 09:22 AM

आज फिर से लापिया पॉइंट पर जिन्दल सा कंपनी के खिलाफ किसानो का धरना प्रदर्शन शुरू...
July 02, 2025 10:04 PM

पंचायत के जिम्मेदारो व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से जा सकती है।किसी की भी जान,गरवाड़ा में 8 दिन में तीसरी बड़ी घटना, जानलेवा गड्ढे में समाई मोटर साईकिल...
July 02, 2025 09:59 PM

शिवानी शर्मा के श्रीमुख से भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कल...
July 02, 2025 09:54 PM

जाट क्षेत्र में देर रात्रि से लगभग 12 घंटो तक हुई जोरदार बारिश से सभी नदी नाले आए ऊफान पर, लगातार हुई बारिश से किसानों के खेतों में भराया पानी,फसलों को हुआ भारी नुकसान,किसानों के चेहरे मुरझाए....
July 02, 2025 09:52 PM
