जाट क्षेत्र के श्रीपूरा एवं घाटी में फिर से बने बाढ़ के हालात, लोगों के खेतों एवं घरों में भराया पानी, प्रशासनिक लापरवाही के चलते स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया व रपट के ऊपर पानी होने पर भी करते रहे पार...
Updated : September 04, 2025 05:18 PM
सत्यनारायण सुथार
सामाजिक
नीमच :- जिले के सिंगोली तहसील के अंतर्गत जाट क्षेत्र में लगता है। इस बार इंद्रदेव पूरी तरह से अपना रोद्र रुप दिखा रहे हैं।जहां पिछले 4 दिन पहले क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले पूरी तरह से ऊफान पर आ गए एवं लोगों के खेतों एवं घरों में पानी भर जाने के साथ ही बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए थे। एवं ग्रामीणों की अधिकांश फसले पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। क्षेत्रीय विधायक सकलेचा के दौरे के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर पटवारी एवं सचिव को निलंबित कर दिया गया था।अब फिर से आज गुरुवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा जो दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के रूप में परिवर्तित हो गया।जिससे जाट क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर आ गए और सभी गांवो का आपस मे संपर्क टूट गया।जाट से विजयपुर मार्ग पर आने वाली लौटनी नदी पर भी पुलिया नहीं होने के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। प्रशासनिक लापरवाही के चलते जाट विजयपुर मार्ग पर गोल डूंगरी की रपट पर पानी ज्यादा होने के बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन सहित नदी पार करते रहे।वही श्रीपुरा और घाटी में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। श्रीपुरा और घाटी में नाले में पानी ज्यादा आने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। नाले के उस पार फंसे लोगो और स्कूली बच्चों को बहुत देर इंतजार करने के बाद ट्रैक्टर की सहायता से नाला पार ग्रामीणों ने दूसरी तरफ पहुंचाया। क्षेत्र में किसाने की बची हुई फसले भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिससे उनके अरमानों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है।ग्रामीणो भरत धाकड़, हरिओम बैरागी, सोहनलाल धाकड़, घनश्याम धाकड़, सागरमल धाकड़, घीसालाल धाकड़, सुरेश धाकड़ आदी ने बताया कि आज दोपहर बाद हुई बारिश के कारण ऐसे हालात बन गए हैं।कि श्रीपुरा और घाटी गांव का अन्य गांवो से पूरी तरह से संपर्क टूट गया है। पूर्व में पटवारी एवं सचिव को निलंबित करने के बाद भी आज फिर से बाढ़ के हालात बनने पर भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।मजबूरन ग्रामीणों ने खुद ही स्कूली बच्चो और लोगों को ट्रैक्टर की सहायता से नाला पार करवाया।भारी बारिश के बाद किसानों के घरो व खेतों में भी पानी भर गया जिससे बची हुई फसल थी। वह भी पूरी तरह अब नष्ट हो चुकी है।हम सब पिडित ग्रामीण शासन प्रशासन से मांग करते हैं। कि बिना सर्वे कराए सभी किसानों को तुरंत मुआवजा प्रदान किया जाए। एवं श्रीपुरा एवं घाटी की पुलिया शीघ्र बड़ी बनाएं
और खबरे
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM