FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीएसटी सुधारों से भारतीय अर्थ-व्यवस्था होगी और ज्यादा गतिशील - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, उदयोग मजबूत होंगे, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के होंगे अवसर सृजित...

  Updated : September 05, 2025 04:09 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जीएसटी स्लैब को चार से घटा कर दो करने के ऐतिहासिक निर्णय को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये क्रांतिकारी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। श्री देवड़ा ने कहा कि जीएसटी की दरों को और अधिक तार्क‍िक और सरल बनाने का जो ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिया है वह सिर्फ कर ढांचे में सुधार नहीं बल्क‍ि अर्थव्यवस्था को नई गति देनेवाला दूरदर्शी कदम है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगली पीढ़ी के सुधारों को लागू करने का निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था की गति को और तेजी से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से उदयोग और व्यापार जगत को बड़ी राहत मिलेगी। छोटे और मध्यम उदयोगों की लागत घटेगी और वे ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्पादन और वितरण तंत्र सरल और किफायती होगा। उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं पहले की तुलना में अधिक उचित दाम पर मिलेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बढ़ती हुई करदाताओं की संख्या न केवल कर संग्रहण और अर्थवयवस्था को विधिसंगत बनाती है, साथ ही यह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और कर प्रणाली पर बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने से कर प्रणाली अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। ईमानदार करदाताओं को सुविधा होगी। अनुपालन आसान होगा और प्रशासनिक जटिलताएं कम होंगी। इससे निवेश बढ़ेगा और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। साथ ही कर विवाद कम होने से कर अववंचन में भी कमी आयेगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि पूरी दुनिया में आर्थ‍िक परिस्थ‍ितियां चुनौतीपूर्ण हैं। भारतीय उत्पाद अब कम लागत पर तैयार होंगे और वैश्व‍िक बाजारों में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। इससे भारत की निर्यात क्षमता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। अब उदयोग मजबूत होंगे, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर बढेंगे। देश आत्मनिर्भरता की राह पर और तेजी से आगे बढे़गा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिये ट्रेक्टर और उसके पार्टस की दर सुधार से किसानों को लाभ होगा। खाद के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल में दर में कमी से खाद के मूल्य में कमी होगी जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। इसी प्रकार नमकीन तथा कन्फेक्शनरी में हो रहे मिस क्लास‍‍फिकेशन को समाप्त करने के लिए जो कदम उठाये जा रहे हैं इससे इंदौर के नमकीन तथा कन्फेक्शनरी सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा और आय में वृद्ध‍ि होगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी दूरदृष्ट‍ि सम्पन्न नेता हैं। उनके निर्णय से आम नागरिकों का जीवन आसान होगा। स्वास्थ्य , शिक्षा, कृषि, आटोमोबाइल और इलेक्‌ट्रानिक, स्‍टील, सीमेंट और टैक्सटाइल क्षेत्र में जीएसटी सुधारों का सीधा प्रभाव पड़ेगा और नागरिकों को राहत मिलेगी। ग्रीन इनर्जी और रियलस्टेट क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ेंगे। अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने जीएसटी में अगले पीढ़ी के सुधारों को लागू करने का वचन पूरा कर दिया। जीएसटी सुधार आम नागरिकों के लिये दीपावली का उपहार है। इस बार बाजारों की रौनक बढ़ जायेगी। व्यापारी समुदाय और ग्राहक दोनों में उत्साह होगा। जीएसटी सुधारों का व्यापक सकारात्मक असर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, इससे गतिशीलता आयेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मेहबूब की आमद मरहबा....,दाता की आमद मरहबा......,नबी की आमद मरहबा.....नाथ शरिफ इस्लामी तकरीरों के साथ रसूले खुदा पर दुरुद और सलाम जयघोषों से गुंज उठी गांव की गलियां...

September 05, 2025 09:49 AM

जीएसटी सुधारों से भारतीय अर्थ-व्यवस्था होगी और ज्यादा गतिशील - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, उदयोग मजबूत होंगे, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के होंगे अवसर सृजित...

September 05, 2025 04:09 AM

सरवानिया महाराज में चार दिवसीय झांकियों का आयोजन, प्रेमानंद जी महाराज व चेला रमाणि की झांकी रही आकर्षण का केंद...

September 05, 2025 02:58 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

September 05, 2025 02:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

September 05, 2025 02:48 AM

जाट क्षेत्र के श्रीपूरा एवं घाटी में फिर से बने बाढ़ के हालात, लोगों के खेतों एवं घरों में भराया पानी, प्रशासनिक लापरवाही के चलते स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया व रपट के ऊपर पानी होने पर भी करते रहे पार...

September 04, 2025 05:18 PM

हम हमारा हक़ मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते, सोयाबीन फसल में भारी नुकसान को लेकर जीरन तहसीलदार को दिया ज्ञापन...

September 04, 2025 05:12 PM

अज्ञात कारणों के चलते 53 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में....

September 04, 2025 05:05 PM

सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व: मेहरा, यूनेस्को द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 31 श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान...

September 04, 2025 02:00 PM

सीआरपीएफ मांटेसरी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस....

September 04, 2025 01:59 PM

भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा....

September 04, 2025 01:55 PM

देवनारायण मंदिर मे नानी बाई के मायरे का तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 सितम्बर तक....

September 04, 2025 01:50 PM

जाट में जलझूलनी एकादशी ( डोल ग्यारस )पर्व पर उमडा आस्था का जनसैलाब, ग्राम के सभी मंदिरों से सजधज कर निकली राम रैवाडी हुआ महाप्रसादी का वितरण....

September 04, 2025 01:48 PM

भक्ति भाव पूर्वक चल रहे दसलक्षण महापर्व...

September 04, 2025 12:55 PM

गणेश महोत्सव के तहत छप्पन भोग ,गणेश जी पर कहानी गीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन...

September 04, 2025 12:52 PM

रबी फसल बुवाई पूर्व एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन...

September 04, 2025 12:51 PM

रामपुरा मे हर्षोल्लास के साथ मना ढोल ग्यारस का पर्व, नगर के प्रसिद्ध अखाड़ो के नवयुवक बालक, बालिकाओं द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर चल समारोह की शोभा बढ़ाई....

September 04, 2025 12:50 PM

रामपुरा महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने किया अपने गुरुजनों का सम्मान....

September 04, 2025 12:47 PM

हम हमारा हक मांगते - नहीं किसी से भीख मांगते..., किसान एकता - जिंदाबाद नारों से गूंजा तहसील परिसर, सोयाबीन फसलों में हुए भारी नुक़सान का बीमा व मुआवजा हेतु किसानों ने तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा...

September 04, 2025 12:35 PM