FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरकार की आमद मरहबा के नारे से गूंजा मार्ग, सादगी से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व....

  Updated : September 05, 2025 10:26 AM

नोशाद अली जावद

  सामाजिक

जावद :- नगर मे शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया। नबी की याद में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान बच्चे, बूढ़े, जवान सभी नाते पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। बैंडबाजों पर चल रहे नाते पाक पर झूम उठे। जुलूस में शामिल नबी के दीवाने अलग- अलग रंग में रंगे नजर आए। किसी ने हरा साफा बांध रखा था तो किसी ने सफेद पट्टी कंधे पर डाली थी। कोई काले कुर्ते में था तो कुछ चिश्तिया रंग में रंगे थे। बारहवीं चांद आया... मरहबा या मुस्तफा और सरकार की आमद मरहबा... जैसी नाते लोग जुलूस में चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। बता दें कि आज ही के दिन मक्का में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी सारे जहां में लोग जशन ए ईद मिलादुन्नबी के नाम से मानाते हैं। सर्वप्रथम रामपुरा दरवाजा के समीप मदरसा गौसिया के द्वारा प्रातकाल के समय जुलुस रामदेव मार्ग, तकिया चौक, बैगनपुरा, चूड़ी गली, नीमच दरवाजा पहुचा यहा से मदरसा कादरिया का जुलुस भी साथ हुआ जो लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, खुर्रा चौक होकर जामा मस्जिद पहुचा जहा पर मुस्लिम समाजजन एकत्रित हुए बाद इसके शहर काजी सैय्यद आदिल रजा साहब के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ सर्व मुस्लिम समाजजनों एवं फैजाने गरीब नवाज रुपारेल, मदरसा हबीबिया इस्लामिया मोमिन मोहल्ला, मदरसा कादरिया नीमच दरवाजा, मदरसा गौसिया रामपुरा दरवाजा का जुलुस प्रारंभ हुआ जो खुर्रा चौक, कंठाल चौराहा, माणक चौक, लक्ष्मीनाथ चौक, सराफा बाजार, धानमंडी, पुराना स्टेट बैक चौराहा, सुभाष मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, बोहरा गली होते हुए खुर्रा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलने के दौरान पूरा मार्ग सरकार की आमद मरहबा के नारे से गूंज उठा। इस दौरान शफी मेवाफरोश, बुंदु मेवाफरोश, ख्वाजा हुसैन, रईस पटेल, हाजी अमजद मेवाफरोश, फिरोज मेवाफरोश, चिमन रंगरेज, रफीक रंगरेज, फिरोज रंगरेज, यासीन रंगरेज रंगरेज, सलीम शाह, नासिर शाह, सय्यद अनवर हुसैन, रईस मोहम्मद खान, सय्यद बशीर, मोहम्मद रफीक छीपा, निसार एहमद, जाहिद कुंडलावाला, शाकिर हुसैन अंसारी, अय्यूब शाह, मुक्तियार एहमद कागदी, मेह्नुद रंगरेज, जाकिर अब्बासी, भय्यु पठान, सद्दाम हुसैन, आजाद हुसैन, इमरान पठान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिमजन शामिल हुई। ईद मिलादुन्नबी के चलते नगर में निकले जुलूस को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जावद एसडीओपी रोहित राठौर, थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार वर्मा, तहसीलदार नवीन गर्ग, पटवारी कन्हैयालाल खेमवानी सहित नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित...

March 12, 2026 09:36 AM

ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च को, इच्छुक बोलीदाता जनपद पंचायत में ले सकेंगे भाग...

March 12, 2026 09:25 AM

एक आरोपी को 6 माह तक थाना हाजरी के आदेश.....

March 12, 2026 09:17 AM

आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती, कलेक्टर के आदेश पर बदमाश जगदीश उर्फ पतंग 6 माह के लिए जिला बदर....

March 12, 2026 09:13 AM

राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, ढाबा के 3 व आमलीभाट के 1 विद्यार्थी का चयन....

March 12, 2026 09:05 AM

आवरी माताजी मंदिर पर विधायक श्री परिहार ने नवीन ट्रांसफार्मर किया स्वीकृत....

March 12, 2026 05:42 AM

बज्मे कादरी फाउंडेशन द्वारा रोजा इफ्तार का प्रोग्राम किया, शहर काजी ने अमन चेन की दुआ मांगी...

March 12, 2026 03:35 AM

वन्यजीव तस्करी के मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से दबोचा...

March 12, 2026 01:55 AM

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...

March 12, 2026 01:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 12, 2026 01:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 12, 2026 01:29 AM

2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई....

March 11, 2026 06:16 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 11, 2026 04:23 PM

नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...

March 11, 2026 01:19 PM

34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....

March 11, 2026 11:49 AM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....

March 11, 2026 11:42 AM

जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...

March 11, 2026 11:41 AM

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....

March 11, 2026 11:39 AM

25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर में 105 लोगों ने प्रशिक्षण लिया, समापन समारोह संपन्न...

March 11, 2026 09:52 AM