घर में घुसकर मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास....
Updated : June 27, 2026 07:15 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जावद। श्रीमती शुभा रिछारिया दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावद, जिला नीमच के द्वारा घर में घुसकर लट्ठ व लोहे के सरियें से फरियादी व अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण (1) गोपाल पिता गोवर्धन बावरी, उम्र-48 वर्ष, (2) अर्जुन पिता भेरूलाल बावरी, उम्र-45 वर्ष, (3) विष्णु पिता भगतराम बावरी, उम्र-35 वर्ष, (4) सुरेश पिता लालसिंह बावरी, उम्र-29 वर्ष एवं (5) निर्भय पिता भेरूलाल बावरी, उम्र-42 वर्ष, सभी निवासी-ग्राम मोडी, थाना-जावद, जिला-नीमच को धारा 452, 325/149 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500-500रू. अर्थदण्ड, धारा 323/149 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06-06 वर्ष के साधारण कारावास एवं 200-200रू. अर्थदण्ड तथा धारा 147 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास एवं 200-200रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री सुखराम गरवाल द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 8 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 2 मार्च 2018 की शाम के 06ः30 बजे ग्राम मोड़ी स्थित फरियादी के घर की हैं। फरियादी कारूलाल ने थाना जावद पर रिपोर्ट लिखाई कि वह ग्राम मोड़ी में रहता हैं तथा उसने ग्राम पंचायत मोडी की सरपंच मुन्नीबाई के विरूद्ध शिकायत कर रखी है, जिस पर पंचायत जावद द्वारा जांच की जा रही है, इस कारण सरपंच परिवार के लोग उससे रंजिश रखते हैं। इसी बात को लेकर घटना दिनांक को जब वह अपने घर पर बैठा था, तभी सरपंच मुन्नीबाई का पति गोपाल लट्ठ लेकर घर के अंदर घुस आया और बोला कि ‘‘तू शिकायत वापस ले लेना नहीं तो अच्छा नहीं होगा।‘‘ फिर वह घर के बाहर आया तो घर के बाहर ओटले पर विष्णू, श्यामलाल पिता मोहनलाल, श्यामलाल पिता भेरूलाल, सुरेश, निर्भयसिंह तथा अर्जुन सभी एकमत होकर अपने हाथों में लटठ व सरिये लेकर खडे़ थे। गोपाल ने उसको लटठ की मारी, जिससे उसके पैर में लगी, जब वह चिल्लाया तब जगदीश, शांतिलाल, गोपाल, अनिल, पारस व भेरू भी आ गये थे। श्यामलाल ने सरिये की शांतिलाल को मारी। निर्भय ने गोपाल को लटठ की मारी, जिससे गोपाल के सिर पर लगी। विष्णू ने जगदीश को लटठ से मारा जिससे उसको माथे पर लगी। श्यामलाल ने अनिल को सरिये से मारा जिससे अनिल के हाथ में लगी। सुरेश ने पारस को लट्ठ की मारी जिससे पारस के सिर पर लगी। अर्जुन ने भेरू को सरिये से मारा जिससे उसके माथे पर चोट लगी। भेरू, बलवंतसिंह व मोड़ीराम ने आकर बीच बचाव किया। मारपीट के कारण आहत शांतिलाल को गंभीर चोट आकर उसका हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध किया जाकर, विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण के विचारण के दौरान ही अभियुक्तगण श्यामलाल पिता मोहनलाल तथा श्यामलाल पिता भेरूलाल की मृत्यु हो जाने से शेष अभियुक्तगण के विरूद्ध विचारण के पश्चात् यह निर्णय पारित किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, आहतगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री सुखराम गरवाल, एडीपीओ द्वारा की गई।
और खबरे
घर में घुसकर मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास....
June 27, 2026 07:15 AM
ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व...
June 27, 2026 07:04 AM
कठिन समय में पुलिस परिवारों का संबल बना पुलिस सैलरी पैकेज, नॉमिनी को मिली ₹1 करोड़ की सहायता...
June 27, 2026 06:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 27, 2026 06:22 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...
June 26, 2026 05:41 PM
36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
June 26, 2026 05:26 PM
घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..
June 26, 2026 05:22 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...
June 26, 2026 05:20 PM
जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...
June 26, 2026 05:16 PM
राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....
June 26, 2026 05:12 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट, खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम....
June 26, 2026 05:09 PM
इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में नाराए तकबीर अल्लाहो अबर...,नाराए रिसालत यारसूल उल्ला...नारों से गुंज उठी गलियां, शानो-शौकत से निकला मोहर्रम….
June 26, 2026 01:19 PM
लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस - तरुण बाहेती, व्यापमं से NEET तक घोटालों की सरकार, युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ नीमच में कांग्रेस 9 अगस्त तक करेगी छात्रों की गूंज आंदोलन...
June 26, 2026 10:53 AM
नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...
June 26, 2026 10:33 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
June 26, 2026 10:05 AM
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM