36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
Updated : June 26, 2026 05:26 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा जिलों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्व सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उप निरीक्षक मंगलसिंह राठौर थाना जीरन, उप निरीक्षक असलम पठान थाना नीमचसिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें की टीमों द्वारा 36 घंटे के अंदर उदयविहार स्थित डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के आफिस में हुई चाकुबाजी एवं लूट की घटना का पर्दाफाष करते हुये घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त चाकु, मोटर सायकल एवं लुटी गई नगदी 90800 रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 24.06.2026 को डेल्हीवरी कॉरियर के ब्रांच मैनेजर तारिक खान द्वारा पुलिस थाना नीमच कैंट पर रिर्पोट की गई कि दिनांक 23.06.2026 की रात्री करीबन 9.20 बजे कॉरियर आफिस का कर्मचारी सुरज नाथ ऑफिस में अकेला काम कर रहा था तभी चार लङके मोटर सायकल से आये और चारो लङके ऑफिस के अन्दर घुस गये जिनमे से दो लङके सुरज को गर्दन पकङ कर चाकु अङा कर काउन्टर के पास बाथरुम साईड ले गये और दो लङके हमारे ऑफिस के केश काउन्टर में रखे रुपये लुट अपनी जेब में रखने लगे जिस पर सुरज चिल्लाया तो सुरज को पकङे दो लङको मे से एक लङके जो पैर से हल्का लंगङा कर चल रहा था नें अपने पास लिये चाकु से सुरज पर वार किया जिससे सुरज के दाहिने हाथ में एवं दोनों कंधो पर गम्भीर चोट आई एवं केश काउन्टर में रखे आज का कलेक्शन करीबन डेढ़ लाख रूपये लुटकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना नीमचकैण्ट पर अपराध क्रमांक 335/2026 धारा 309(6),331(6) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विशेष पुलिस टीमों का गठन - घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के आफिस स्टाफ के घटना के संबंध में जानकारी ली गई। एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, उप निरीक्षक मंगलसिंह राठौर थाना जीरन, उप निरीक्षक असलम पठान थाना नीमचसिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें की 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया जाकर एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस टीमों को अलग अलग टास्क दिये जाकर उनकी स्वंय मानिटरींग की गयी।
घटना का खुलासा - एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस टीमों को अलग अलग टास्क दिये गयें। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पूर्व में हुयी घटनाओं का विश्लेषण किया गया। घटनास्थल एवं घटनास्थल के आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर प्राप्त फुटेज का विश्लेषण कर कड़ी से कड़ी जोड़़ते हुए विषेष पुलिस टीमों के सदस्यों द्वारा नीमच,मंदसौर,प्रतापगढ एवं चित्तोड़गढ क्षैत्र के टोल नाकों एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का विष्लेषण किया गया। पुलिस टीम द्वारा डेल्हीवरी कोरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों, काम छोड़ने वाले कर्मचारियों एवं विगत कुछ दिनों से अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत काम छोड़ने वाले कर्मचारियों के संबंध में जांच प्रांरभ की गई। पुलिस टीम को विगत् दिनों काम छोड़ने वाले एवं वापस काम पर आने वाले इस्लाम मोहम्म्द निवासी नीमच पर संदेह किया जाकर जांच तेज की गई। इस्लाम मोहम्म्द के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि विगत् दिनों इस्लाम मोहम्मद को काम से निकाल दिया गया था तथा ये वापस काम पर आया है। पुलिस टीम द्वारा उक्त दिशा में कार्य करने पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि इस्लाम मोहम्मद द्वारा उक्त घटना को अपने दोस्त आसिफ मंसुरी, सोहेल मंसुरी, जाहिद खॉ एवं असरफ कुरेशी जो कि मंदसौर जिलें के रहने वाले है अंजाम दिया गया है दिनांक 25.06.26 को पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकडें गये व्यक्तियों से पूछताछ करते अपना नाम सोहेल मंसुरी, जाहिद खॉ, असरफ कुरेशी एवं इस्लाम मोहम्मद बताया गया। पुलिस टीमों द्वारा चारों से डेल्हीवरी कोरियर कंपनी के आफिस में हुई घटना के संबंध में पूछताछ करते लूट की घटना एवं घटना के दौरान चाकुबाजी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। प्रकरण में 01 अन्य आरोपी आसिफ मंसुरी के संबंध में पूछताछ करते अजमेर जाना बताया जाने पर तत्काल पुलिस टीम को अजमेर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर आसिफ मंसुरी को अजमेर से राउन्डअप किया गया। पुलिस टीमों द्वारा उक्त सभी आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ करते आरोपियों द्वारा लुट की नियत से डेल्हीवरी कॉरियर कंपनी के आफिस में घुसकर लुट की घटना कारित करने एवं कॉरियर कर्मी सुरजनाथ द्वारा घटना का विरोध करने पर चाकु से हमला कर कॉरियर कर्मी को गंभीर रूप से घायल करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगणों की निशादेहीं से घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल एवं लुटी गई राशि में से 90800 रूपये नगदी जप्त किये गये।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण - 01. सोहेल मंसुरी पिता अफजल मंसुरी उम्र 21 वर्ष निवासी सीतामउ फाटक, मटन वाली गली मंदसौर जिला मंदसौर 02. असरफ कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी उम्र 26 वर्ष निवासी कुरैशी मस्जिद के पीछे, ग्राम कचनारा जिला मंदसौर 03. जाहिद खां पिता शेहजाद खां उम्र 22 वर्ष निवासी नई आबादी ग्राम कचनारा जिला मंदसौर 04. आसिफ पिता एहसान मंसुरी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम धमनार हा.मु. दलौदा जिला मंदसौर 05. इस्लाम पिता मिठ्ठु खां उम्र 35 वर्ष निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, कॉम्पलेक्स के सामने नीमच जिला नीमच
जप्त मश्रुका - 01 चाकु , 01 मोटर सायकल एवं नगदी 90800 रूपये
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमच कैंट,उनि दिवानसिंह, उनि मंगलसिंह राठौर थाना जीरन, उनि असलम पठान थाना नीमचसिटी, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक मनोज ओझा, प्रधान आरक्षक उमेश चौहान, आरक्षक सर्वेश यादव, आरक्षक सोनेन्द्र राठौर, आरक्षक मनीष बैरवा, आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक गणेश मालेचा, आरक्षक लखनप्रतापसिंह (सायबर सेल), आरक्षक कुलदीपसिंह (सायबर सेल), आरक्षक मधुसुदन, आरक्षक राहुल सौलंकी, आरक्षक पंकज पाटीदार, थाना नई आबादी मंदसौर से आरक्षक अनिल आर्य, आरक्षक पुष्कर धनगर की सराहनीय भुमिका रही।
और खबरे
36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
June 26, 2026 05:26 PM
घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..
June 26, 2026 05:22 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...
June 26, 2026 05:20 PM
जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...
June 26, 2026 05:16 PM
राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....
June 26, 2026 05:12 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट, खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम....
June 26, 2026 05:09 PM
इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में नाराए तकबीर अल्लाहो अबर...,नाराए रिसालत यारसूल उल्ला...नारों से गुंज उठी गलियां, शानो-शौकत से निकला मोहर्रम….
June 26, 2026 01:19 PM
लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस - तरुण बाहेती, व्यापमं से NEET तक घोटालों की सरकार, युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ नीमच में कांग्रेस 9 अगस्त तक करेगी छात्रों की गूंज आंदोलन...
June 26, 2026 10:53 AM
नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...
June 26, 2026 10:33 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
June 26, 2026 10:05 AM
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये...
June 26, 2026 04:47 AM
24 घंटे में खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...
June 25, 2026 04:23 PM
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM