मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
Updated : June 25, 2026 03:45 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए, कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु "SAFE CLICK 2.0" अभियान व्यापक स्तर पर संचालित करें। 15 से 31 जुलाई 2026 तक "नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाकर, सभी शैक्षणिक परिसरों को ड्रग-फ्री ज़ोन बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
राजस्व एवं लोक सेवा:अविवादित नामांतरण, सीमांकन व बंटवारा प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। विकास कार्यों से जुड़े भूमि अधिग्रहण प्रकरण समय-सीमा में पूर्ण करें। लोक सेवा गारंटी अधिनियम की सेवाएं समय पर दें व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के प्रस्ताव 15 जुलाई तक भेजें। स्वास्थ्य एवं पोषण:मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने हेतु ANMOL 2.0 पोर्टल से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की रीयल-टाइम ट्रैकिंग करें। गंभीर एनीमिया प्रबंधन हेतु ब्लड कैंप लगाएं व प्रसूति सहायता का लंबित भुगतान शीघ्र करें। 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक 'दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान' में घर-घर ORS व जिंक का वितरण व जल स्रोतों का क्लोरीनेशन करें। टीबी मुक्त अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की पहचान व उपचार सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देश दिए गये, कि वनाधिकार अधिनियम के लंबित दावों का त्वरित निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी व बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूल नामांकन सुनिश्चित करेंगे, निपुण भारत/मिशन अंकुर के तहत सीखने का स्तर सुधारें, ड्रॉपआउट कम करें व APAAR आईडी शत-प्रतिशत बनाएं। वी.सी.में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
और खबरे
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM
परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....
June 25, 2026 02:40 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:38 PM
निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....
June 25, 2026 02:23 PM
चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...
June 25, 2026 12:36 PM
रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...
June 25, 2026 12:24 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...
June 25, 2026 12:20 PM
बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
June 25, 2026 11:48 AM
गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...
June 25, 2026 11:46 AM
नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...
June 25, 2026 11:26 AM
निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...
June 25, 2026 10:29 AM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...
June 25, 2026 10:28 AM
नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....
June 25, 2026 09:50 AM
हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....
June 25, 2026 09:35 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...
June 25, 2026 09:34 AM