lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....

  Updated : June 25, 2026 09:50 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- आदिम जाति कल्याण विभाग में गुरुवार को लोकायुक्त उज्जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला संयोजक राकेश राठौर और उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक हरीश चौहान को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों पर विभागीय जांच में मदद करने और रुका हुआ वेतन जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम हरीश चौहान की पैंट की दाहिनी जेब से बरामद हुई।
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर की अधीक्षिका कुर्दुला एक्का ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि छात्रावास में कथित अनियमितताओं के मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है और उनका वेतन भी लंबे समय से रुका हुआ है। आरोप है कि जांच में सहयोग करने तथा वेतन निकलवाने के एवज में जिला संयोजक राकेश राठौर और अधीक्षक हरीश चौहान ने 1 लाख 25 हजार रुपए की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मांग का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के अनुसार गुरुवार को शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की राशि दी गई। जैसे ही दोनों आरोपियों ने 1 लाख रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की।
विभाग में मचा हड़कंप - लोकायुक्त की कार्रवाई की खबर फैलते ही आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की और मामले से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला - लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई - पूरी ट्रैप कार्रवाई डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक उमेश जाटव, श्याम शर्मा, मोहम्मद इसरार, संजीव कुमारिया तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अंजली पुरानिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
लोकायुक्त ने की अपील - लोकायुक्त संगठन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ फिल्टर मीडिया के कार्य का निरीक्षण करने हिंगोरिया पहुंचे नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में कमी पाई जाने पर दिए तत्काल सुधारने के निर्देश - सुधार नहीं होने पर दी ब्लैकलिस्टेड करने की चेतावनी...

June 25, 2026 11:46 AM

नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...

June 25, 2026 11:26 AM

निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...

June 25, 2026 10:29 AM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...

June 25, 2026 10:28 AM

नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....

June 25, 2026 09:50 AM

हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....

June 25, 2026 09:35 AM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...

June 25, 2026 09:34 AM

औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 46 किलो डोडाचूरा जब्त तीन पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार, दो ट्रक जब्त दो दिनों में दूसरी बड़ी सफलता, ट्रकों में छिपाकर हो रही थी मादक पदार्थों की तस्करी...

June 25, 2026 09:29 AM

मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश....

June 25, 2026 09:20 AM

डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त...

June 25, 2026 09:08 AM

अवैध खनिज परिवहन पर दो वाहन मालिकों पर कुल 2 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित....

June 25, 2026 09:06 AM

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा...

June 25, 2026 08:54 AM

CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न, 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली.....

June 25, 2026 08:38 AM

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को...

June 25, 2026 03:30 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..

June 25, 2026 02:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 25, 2026 02:56 AM

कमजोर एवं अनिश्चित मानसून की आशंका को देखते हुए खरीफ 2026 के लिए व्यापक तैयारी की विशेष जरुरत - डॉ. पचौरी...

June 24, 2026 05:08 PM

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....

June 24, 2026 05:04 PM

जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...

June 24, 2026 05:02 PM