बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
Updated : June 25, 2026 11:48 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
बड़ीसादड़ी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम तथा जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने एवं उनके कला-कौशल के विकास के उद्देश्य से संचालित 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीओ स्काउट चन्द्रशंकर श्रीवास्तव के निर्देशन में बोहेड़ा में किया गया। शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के आरंभ में प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी ने सभी का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासक गोपाल मालू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहेड़ा के प्रधानाचार्य सुभाष बुनकर ने की। समारोह में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि प्रशासक गोपाल मालू ने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और कौशल संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य सुभाष बुनकर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद बड़ीसादड़ी के प्रखंड अध्यक्ष टीनसा धींग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने बोहेड़ा गांव के छात्राओं की क्रिकेट प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही भविष्य में समर कैंप जैसे रचनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास आधारित आयोजनों को प्रोत्साहन देने हेतु 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। उनकी घोषणा पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।
समर कैंप के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में आर्थिक संसाधनों की कमी आड़े न आए, इसके लिए शिविर से जुड़े समस्त राजकीय कर्मचारियों ने सराहनीय पहल करते हुए अपने उपार्जित अवकाश में से दो दिन के उपार्जित अवकाश के समतुल्य राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। अतिथियों ने इस सामूहिक सहयोग भावना की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा, समाजसेवा एवं बाल प्रतिभाओं के विकास के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।समापन समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिविर के दौरान सीखी गई विभिन्न विधाओं की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में सिलाई कला के अंतर्गत तैयार किए गए परिधान एवं उपयोगी सामग्री, आर्ट एंड क्राफ्ट की सुंदर कलाकृतियां तथा ‘वेस्ट टू बेस्ट’ गतिविधि के तहत अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित आकर्षक एवं उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मेहनत एवं नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में सृजनशीलता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी विकसित करती हैं। समारोह के दौरान स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा खुशी शर्मा ने मंच से अंग्रेजी में अपने अनुभव बेझिझक साझा किए। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को अचंभित कर दिया। अतिथियों ने इसे शिविर में दिए गए प्रशिक्षण की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए खुशी शर्मा की सराहना की।
समारोह की एक विशेष आकर्षक झलक यह रही कि समर कैंप के सिलाई प्रशिक्षण से जुड़ी महिलाओं ने स्वयं अपने हाथों से सिले हुए परिधान पहनकर कार्यक्रम में सहभागिता की। महिलाओं द्वारा प्रदर्शित आत्मनिर्भरता एवं कौशल को देखकर अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ- साथ उनके आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं। शिविर प्रभारी एवं प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी ने बताया कि 39 दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों को कराटे, योग-प्राणायाम, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, स्पोकन इंग्लिश, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, नृत्य एवं संगीत सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राजेंद्र कुमार शर्मा को जब विद्यार्थियों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के अंतर्गत तैयार की गई कलाकृति को जिला मुख्यालय पर स्थित उनके कार्यालय में स्थानीय संघ के सचिव चंद्रकांत शर्मा द्वारा भेंट किया गया तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी जिला आयुक्त चित्तौड़गढ़ प्रमोद कुमार दशोरा ने कहा कि स्काउट-गाइड के अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए भविष्य में इन्हें जिले के अन्य क्षेत्रों में भी संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने का अवसर मिल सके। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह का संचालन साहित्यकार कृष्णार्जुन "पार्थभक्ति" ने किया। इस अवसर पर स्थानीय संघ के सचिव चंद्रकांत शर्मा, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक तेजपाल जणवा, मुकेश कुमार मालू, जगदीश शर्मा, नंदलाल लोहार, महेंद्र कुमार जैन, टीनसा धींग, प्रशासक गोपाल मालू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, महिलाएं,अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
और खबरे
रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...
June 25, 2026 12:24 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...
June 25, 2026 12:20 PM
बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
June 25, 2026 11:48 AM
गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...
June 25, 2026 11:46 AM
नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...
June 25, 2026 11:26 AM
निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...
June 25, 2026 10:29 AM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...
June 25, 2026 10:28 AM
नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....
June 25, 2026 09:50 AM
हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....
June 25, 2026 09:35 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...
June 25, 2026 09:34 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 46 किलो डोडाचूरा जब्त तीन पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार, दो ट्रक जब्त दो दिनों में दूसरी बड़ी सफलता, ट्रकों में छिपाकर हो रही थी मादक पदार्थों की तस्करी...
June 25, 2026 09:29 AM
मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 25, 2026 09:20 AM
डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त...
June 25, 2026 09:08 AM
अवैध खनिज परिवहन पर दो वाहन मालिकों पर कुल 2 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित....
June 25, 2026 09:06 AM
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा...
June 25, 2026 08:54 AM
CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न, 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली.....
June 25, 2026 08:38 AM
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को...
June 25, 2026 03:30 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
June 25, 2026 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 25, 2026 02:56 AM