राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा...
Updated : June 25, 2026 08:54 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- देश व प्रदेश के साथ जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जिले में 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। पहले दिन 28 जून को समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोलियो बूथ पर पोलियों खुराक पिलाई जावेगी। दूसरे व तीसरे दिन 29-30 जून को बूथ पर छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि एक भी बच्चा छूटने पर सुरक्षा चक्र टूट सकता है। विभागीय चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 1,03,707 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिले में कुल 802 दल, 18 ट्रांजिट दल, 21 मोबाइल दल गठित किए गये है। ट्रांजिट व मोबाइल दल रेल्वे स्टेशन, ईंट भट्टा क्षेत्र व सुदूर अंचलों में दवा पिलाएंगे। अभियान के सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाइजर तैनात किए गये है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.रितेश बजाज ने कर्मचारियों को हाई रिस्क एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट, ईंट भट्टा व शहरी सघन बस्तियों हेतु विशेष कार्ययोजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं।
और खबरे
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...
June 25, 2026 10:28 AM
नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....
June 25, 2026 09:50 AM
हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....
June 25, 2026 09:35 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...
June 25, 2026 09:34 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 46 किलो डोडाचूरा जब्त तीन पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार, दो ट्रक जब्त दो दिनों में दूसरी बड़ी सफलता, ट्रकों में छिपाकर हो रही थी मादक पदार्थों की तस्करी...
June 25, 2026 09:29 AM
मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 25, 2026 09:20 AM
डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त...
June 25, 2026 09:08 AM
अवैध खनिज परिवहन पर दो वाहन मालिकों पर कुल 2 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित....
June 25, 2026 09:06 AM
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा...
June 25, 2026 08:54 AM
CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न, 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली.....
June 25, 2026 08:38 AM
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को...
June 25, 2026 03:30 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
June 25, 2026 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 25, 2026 02:56 AM
कमजोर एवं अनिश्चित मानसून की आशंका को देखते हुए खरीफ 2026 के लिए व्यापक तैयारी की विशेष जरुरत - डॉ. पचौरी...
June 24, 2026 05:08 PM
फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....
June 24, 2026 05:04 PM
जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...
June 24, 2026 05:02 PM
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...
June 24, 2026 04:58 PM
निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...
June 24, 2026 04:53 PM
राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...
June 24, 2026 04:51 PM