मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश....
Updated : June 25, 2026 09:20 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ :- मोहर्रम पर्व को लेकर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और जिले की परंपरा के अनुरूप शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने मोहर्रम पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को शहर में नीचे लटके बिजली के तारों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मोहर्रम के पर्व को लेकर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आमजन से RajCop Citizen App डाउनलोड करने की अपील की। इस ऐप से जिले की समस्त प्रकार की आमजन को सहायता मिलेगी जिसमें एफआईआर, आपातकालीन कॉल, महिलाओं की सुरक्षा, हेल्पलाइन, शहर के कैमरे सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शहर के पाडन पोल एवं शास्त्री नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, जिससे निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके! नगर परिषद से चर्चा कर शहर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगवानें की कार्रवाई की जाएगी बैठक में खनिज विभाग से संबंधित रेती के डंपरों की गति नियंत्रण, सीएलजी सदस्यों को कार्ड उपलब्ध करवाने, जिले में बच्चों में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को लेकर फीडबैक लेने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने शांति समिति के सदस्यों से त्योहार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। त्योहार के दौरान शहर में बड़े भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने, शहर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बेगूं क्षेत्र में चेची रोड की यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, अधीक्षण अभियंता अ.वि.वि.नि. राम सिंह यादव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता सुनित गुप्ता यूआईटी से अंशुल आमेरिया, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव सहित शांति समिति के सदस्यों, सीएलजी सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...
June 25, 2026 10:28 AM
नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....
June 25, 2026 09:50 AM
हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....
June 25, 2026 09:35 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...
June 25, 2026 09:34 AM
औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 46 किलो डोडाचूरा जब्त तीन पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार, दो ट्रक जब्त दो दिनों में दूसरी बड़ी सफलता, ट्रकों में छिपाकर हो रही थी मादक पदार्थों की तस्करी...
June 25, 2026 09:29 AM
मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 25, 2026 09:20 AM
डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त...
June 25, 2026 09:08 AM
अवैध खनिज परिवहन पर दो वाहन मालिकों पर कुल 2 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित....
June 25, 2026 09:06 AM
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा...
June 25, 2026 08:54 AM
CRPF नीमच में 76 महिला नवारक्षियों का दीक्षांत परेड संपन्न, 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर देश सेवा की शपथ ली.....
June 25, 2026 08:38 AM
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को...
June 25, 2026 03:30 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
June 25, 2026 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 25, 2026 02:56 AM
कमजोर एवं अनिश्चित मानसून की आशंका को देखते हुए खरीफ 2026 के लिए व्यापक तैयारी की विशेष जरुरत - डॉ. पचौरी...
June 24, 2026 05:08 PM
फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....
June 24, 2026 05:04 PM
जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...
June 24, 2026 05:02 PM
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...
June 24, 2026 04:58 PM
निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...
June 24, 2026 04:53 PM
राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...
June 24, 2026 04:51 PM