ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
Updated : June 25, 2026 04:04 PM
प्रवीण सिंह चुंडावत
प्रशासनिक
कोटा। भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को साकार बनाने तथा युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), राजस्थान यूनिट द्वारा "ऑपरेशन युवा रक्षा" के तहत गुरुवार को गरुड़ा रन-2026 (G-A-R-U-D-A Run – Guard Against Risky Use of Drugs & Addiction) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 जून 2026 को सुबह 5 बजे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, महावीर नगर प्रथम, कोटा से किया गया।
नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में लगभग 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक संगठन, खेल प्रेमी तथा आम नागरिक शामिल रहे।
प्रतिभागियों ने "Drug Dreams Not Drugs" थीम पर आधारित इस अभियान में "नशामुक्त समाज के निर्माण" तथा "Let's Make Drug Free Kota" के संदेश के साथ जन-जन तक पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से श्रीमती सविता कृष्णिया, संयुक्त निदेशक उपस्थित रहीं। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु रिटायर्ड ब्रिगेडियर विनीत बक्षी, वर्ल्ड अकादमी से श्री नरेंद्र अवस्थी (आयरन मैन), श्री एम.एस. चौहान (आयरन मैन) एवं श्रीमती मीना कुमारी (आयरन मैन) भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रख्यात अल्ट्रा रनर श्री शक्ति सिंह तथा मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता श्री रजनीश मेहरा ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सभी प्रतिभागी सुबह 5 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर अपनी टी-शर्ट प्राप्त की। सुबह 5:30 बजे से 6:00 बजे तक प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग एवं वार्मअप सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद सुबह 6 बजे G-A-R-U-D-A Run – "Guard Against Risky Use of Drugs Abuse" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
5 किलोमीटर लंबी यह जन-जागरूकता दौड़ कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा से प्रारंभ होकर विज्ञान नगर, कॉमर्स कॉलेज, तलवंडी सर्किल एवं इंद्रा विहार होते हुए पुनः कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा पर समाप्त हुई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने "नशामुक्त भारत एवं युवाओं को नशे से दूर रखने" संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को "नशामुक्त भारत के निर्माण" तथा नशामुक्ति शपथ भी दिलाई गई। प्रतिभागियों के लिए कार्यालय परिसर में अल्पाहार, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु ई-सर्टिफिकेट वितरित किए गए तथा सहभागिता के लिए Certificate of Participation प्रदान किया गया।
अंत में श्री नरेश चौधरी, उप नारकोटिक्स आयुक्त ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, सहयोगी विभागों, अतिथियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत एवं स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
और खबरे
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM
परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....
June 25, 2026 02:40 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:38 PM
निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....
June 25, 2026 02:23 PM
चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...
June 25, 2026 12:36 PM
रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...
June 25, 2026 12:24 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...
June 25, 2026 12:20 PM
बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
June 25, 2026 11:48 AM
गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...
June 25, 2026 11:46 AM
नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...
June 25, 2026 11:26 AM
निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...
June 25, 2026 10:29 AM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...
June 25, 2026 10:28 AM
नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....
June 25, 2026 09:50 AM
हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....
June 25, 2026 09:35 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...
June 25, 2026 09:34 AM