नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
Updated : June 25, 2026 02:42 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- नशा मुक्त अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन में चारे (राजन) के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 108 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 25 लाख 36 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजत त्यागी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी सुशीकरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने भरभड़िया फंटा-मूचिपाड़ा फोरलेन रोड पर नाकाबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक RJ 54 GA 0720 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में भरे चारे के नीचे छिपाकर रखे गए छह कट्टों से कुल 108 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - सुखराम पिता हरचंद, उम्र 28 वर्ष, जाति गाड़ी लोहार, निवासी ग्राम बुडकिया, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर (राजस्थान)। श्रवणराम पिता मेघाराम, उम्र 27 वर्ष, जाति गाड़ी लोहार, निवासी ग्राम मेलावास, थाना करवड़, जिला जोधपुर (राजस्थान)।
जब्त मशरूका - 108 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा (कीमत लगभग 16 लाख 20 हजार रुपये)
पिकअप वाहन RJ 54 GA 0720 (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) एक मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये) 1200 किलोग्राम चारा (राजन) (कीमत 6 हजार रुपये) पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है।
और खबरे
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM
परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....
June 25, 2026 02:40 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:38 PM
निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....
June 25, 2026 02:23 PM
चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...
June 25, 2026 12:36 PM
रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...
June 25, 2026 12:24 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...
June 25, 2026 12:20 PM
बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
June 25, 2026 11:48 AM
गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...
June 25, 2026 11:46 AM
नीमच-सिंगोली-बेगू-कोटा नई रेल लाइन में रतनगढ़ को शामिल करने की मांग, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन...
June 25, 2026 11:26 AM
निर्जला आम एकादशी पर 108 वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया अभिषेक...
June 25, 2026 10:29 AM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत 1 जुलाई को...
June 25, 2026 10:28 AM
नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन जारी कराने और विभागीय जांच में मदद के बदले मांगी थी 1.25 लाख रुपए की रिश्वत....
June 25, 2026 09:50 AM
हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण, ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद....
June 25, 2026 09:35 AM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सिंगल क्लिक से 203.56 करोड से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की...
June 25, 2026 09:34 AM