वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...
Updated : June 26, 2026 05:41 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
राजनीति
भीलवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से शनिवार को सांसद दामोदर अग्रवाल ने उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जानी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, पार्टी की कार्यप्रणाली और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि मुलाकात के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल ने दयाराम मेठानी के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के अनुभवों को जाना और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र सेनानियों का अनुभव नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा संगठन की अमूल्य धरोहर है। चर्चा के दौरान दयाराम मेठानी ने भारत-पाक विभाजन के दौर की स्मृतियों के साथ-साथ देश में लगे आपातकाल के समय के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष में उन्हें करीब 19 माह तक जेल में रहना पड़ा, लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कमजोर नहीं हुई। सांसद अग्रवाल ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि ऐसे सेनानियों के त्याग और समर्पण के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने मेठानी द्वारा पार्टी और समाज के लिए किए गए योगदान को अनुकरणीय बताते हुए उनका सम्मान किया। सांसद अग्रवाल ने आपातकाल को काले अध्याय का नाम दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर मेठानी, सांसद प्रवक्ता विनोद झुर्रानी तथा कल्पेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
और खबरे
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM