FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....

  Updated : June 26, 2026 05:12 PM

बबलु माली

  शोक-समाचार

सरवानिया महाराज । राणावत पटेल परिवार की पुत्रवधू श्रीमती सुमन कुंवर 55 साल को तनीक भी यह पता नहीं होगा कि जिस मोक्ष की प्राप्ति के लिए वो साथी महिलाओं के साथ रावला मंदिर में श्री राम जानकी की शरण में बैठकर हरि किर्तन कर रही है वही उनका आखिरी समय है और वही मोक्ष हो जायेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं राणावत समाज की श्रीमती सुमन कुंवर की जो भक्ति गीतों की धुन में मगन होकर भजन कीर्तन कर रही थी कि अचानक से मंदिर में ही मौत हो गई। बेहद धार्मिक प्रवृत्ति और शांत स्वभाव वाली श्रीमती सुमन कुंवर राणावत को भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा की सुमिरन करते करते श्री हरि के चरणों में सदा सदा के लिए लीन हो गई । निश्चित रूप से श्रीमती राणावत के निधन से जंहा परिवार में शोक की लहर है वहीं शहर में निर्जला एकादशी पर व्रत में हरि किर्तन के दौरान प्रभु शरणं की चर्चा भी आम है। न.प के वार्ड नंबर 6 निवासी स्व.कालू सिंह राणावत (पटेल ) की पुत्रवधु, फूलसिंह राणावत की धर्मपत्नी एवं राजपाल सिंह , वख्तावर सिंह (मड़ू बन्ना) की पूज्य माताजी व दीपेश सिंह की बड़ी माता तथा जुझार सिंह की भाभीसा श्रीमती सुमन कुंवर राणावत का गुरुवार निर्जला एकादशी को सांयकाल आकस्मिक निधन हो गया ।बैण्ड बाजों के साथ निकली अंतिम यात्रा - वैकुंठ धाम की तरफ़ जीवन के चक्र से मुक्ति पाकर मरणोपरांत श्रीमती सुमन कुंवर राणावत की शुक्रवार प्रातः 9:00 बजे अंतिम यात्रा बैण्ड बाजों के साथ रावला चोक से निकली जिसमें बड़ी संख्या में राणावत राजपूत समाजजनों तथा शहरवासियों ने भाग लेकर श्रीमती राणावत को श्रद्धांजलि दी । कहा जाता है कि एकादशी के दिन व्रत का संयोग हो और हरि कीर्तन करते हुए यदि किसी की मौत हो जाए तो ऐसा व्यक्ति सीधा मोक्ष को प्राप्त कर जाता है। हमारे सनातन धर्म के शास्त्रों में ऐसी मृत्यू को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। श्रीमती सुमन कुंवर राणावत की अंत्येष्टि आमली भाट रोड़ राणावत समाज के मुक्ति धाम महासतिया जी में विधि विधान के साथ की गई जंहा उनके पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी ।

घर के सामने ही मंदिर पर था कीर्तन - निर्जला एकादशी गुरुवार 25 जुन को समाज कि महिलाओं का रावला मंदिर श्री राम जानकी पर भजन कीर्तन का आयोजन था जिसमें राणावत राजपूत समाज की लगभग 40 माताएं बहनें भजन कीर्तन कर रही थी , की इस दौरान ही श्रीमती सुमन कुंवर राणावत को दिल का दौरा पड़ा और पलक झपकते ही मौत हो गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....

July 17, 2026 03:38 PM

भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...

July 17, 2026 03:29 PM

सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...

July 17, 2026 03:26 PM

सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....

July 17, 2026 03:20 PM

निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..

July 17, 2026 03:12 PM

कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...

July 17, 2026 03:08 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा

July 17, 2026 01:32 PM

चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....

July 17, 2026 01:24 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....

July 17, 2026 01:23 PM

केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...

July 17, 2026 01:18 PM

गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...

July 17, 2026 01:13 PM

हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...

July 17, 2026 01:10 PM

महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....

July 17, 2026 12:58 PM

दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...

July 17, 2026 12:26 PM

सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..

July 17, 2026 12:15 PM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को

July 17, 2026 12:10 PM

आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...

July 17, 2026 12:10 PM

स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...

July 17, 2026 10:25 AM

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...

July 17, 2026 10:16 AM