मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
Updated : June 26, 2026 10:05 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 29 जून सोमवार को नीमच एवं खिमला जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र वितरित करेगें। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेगें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में लगभग 670 करोड के निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन करेंगे। इन औद्योगिक इकाईयों में 2 हजार से अधिक लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। तदपश्चात मुख्यमंत्री डॉ.यादव रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुँचकर, ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे। मुख्यमंत्री जी जिले में वारी एनर्जी लिमिटेड द्वारा स्थापित 170 मेगावाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी करेंगे कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौपे गये। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए स्थल, सभा स्थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने, उन्हे सु-व्यवस्थित ढंग से बैठने की व्यवस्था, परिवहन, मंच व्यवस्थाएं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था एवं वाहनों की पार्किग व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी दायित्व अधिकारियों को सौपे और, दायित्वों का समय-सीमा में तत्परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि नीमच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का समापन करेंगे। साथ ही नीमच में 40 से अधिक नवीन उद्योगो की ईकाईयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। विभिन्न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी नीमच के कार्यक्रम में करेंगे तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जावेगा। नीमच के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महाप्रबंधक उद्योग, एम.पी.आई.डी.सी.,उद्यानिकी, कृषि, कृषि उपज मंडी द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी।
और खबरे
नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...
June 26, 2026 10:33 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
June 26, 2026 10:05 AM
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये...
June 26, 2026 04:47 AM
24 घंटे में खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...
June 25, 2026 04:23 PM
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM
परदेसीपुरा वासियो को मिली कीचड़ व गंदगी से मुक्ति, सीसी रोड व नाली निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची श्रीमती चोपड़ा का क्षेत्र वासियों ने किया पुष्प माला से आत्मीय स्वागत, क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण....
June 25, 2026 02:40 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2:, डूंगला थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:38 PM
निर्जला एकादशी ग्यारस पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....
June 25, 2026 02:23 PM
चाय से उकेरी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर, नीमच के युवा कलाकार राहुल लोहार की अनूठी कला को मिली सराहना...
June 25, 2026 12:36 PM
रतनगढ़ में महेश नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब- धूमधाम से मनाया गया माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस,तीन दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, मेधावी छात्र और प्रतिभागी हुए सम्मानित, विशाल शोभायात्रा में थिरके समाज जन...
June 25, 2026 12:24 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने किया पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक का आयोजन...
June 25, 2026 12:20 PM
बोहेड़ा समर कैंप में प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान, 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का भव्य समापन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन...
June 25, 2026 11:48 AM
गंदे पानी की शिकायत पर हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पहुंचीं नपा अध्यक्ष व सीएमओ, कार्य में खामी मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी...
June 25, 2026 11:46 AM