भीलवाड़ा मे एक शाम छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों ने रखी बेबाक राय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव....
Updated : June 27, 2026 04:13 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
राजनीति
भीलवाड़ा :- जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में शनिवार शाम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अंबेडकर सर्कल पर “एक शाम छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने भाग लेकर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं तथा नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूरे कार्यक्रम का संचालन स्वयं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों से वर्तमान शिक्षा प्रणाली, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लेकर प्रश्न पूछे गए। साथ ही विद्यार्थियों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए। छात्रों ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक पर प्रभावी रोक, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान NEET धांधली एवं पेपर लीक के विरोध में संदेश लिखे पोस्टरों को रंग-बिरंगे गुब्बारों के माध्यम से आसमान में उड़ाकर विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग को प्रतीकात्मक रूप से बुलंद किया गया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों को कोटा में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम का वीडियो, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे थे, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। वीडियो प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने पर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष श्री रामलाल जाट ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, सपनों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है तथा कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त भीलवाड़ा जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, भीलवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व नगर परिषद चेयरमैन ओम नरानीवाल, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, सहाड़ा विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, दुर्गेश शर्मा, चेतन डीडवानिया, माण्डल विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, प्रद्युम्न सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशीला सालवी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर लाल गाडरी, महेश सोनी, भंवर लाल गर्ग, शंकर लाल जाट, दुर्गपाल सिंह, राजकुमार बैरवा, श्याम लाल गुर्जर, मधु जाजू, भेरू लाल बैरवा, भंवर लाल जाट सहित जिले के कांग्रेसजन, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिला अध्यक्ष, युवा, छात्र
एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के सुझावों को संबंधित मंचों तक पहुँचाने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
और खबरे
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM