lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...

  Updated : June 27, 2026 04:22 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- कनेरा थाना पुलिस चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण एवं पोस्ता दाना बरामद किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कनेरा थाना क्षेत्र में गत दिनों अलग-अलग स्थानों पर चोरी एवं नकबजनी की वारदातें होने पर प्रार्थियों द्वारा थाने पर पृथक-पृथक रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। रिपोर्ट में मकानों से पोस्ता दाना, डोडा पोस्ता, सोने के आभूषण एवं नकदी चोरी होने संबंधी प्रकरण दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश हरगन के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा जिला स्पेशल टीम के सहयोग एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान संदिग्ध कमलेश कंजर तथा विनोद कंजर को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी एवं नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया।
अलग-अलग गैंग द्वारा की गई वारदातें - 1. आरोपी कमलेश कंजर तथा विनोद कंजर ने अपने साथियों के साथ ग्राम सरसी से डोडा चूरा, सोने के आभूषण एवं नकदी चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण में कुछ सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। 2. कमलेश तथा विनोद दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल पम्प कनेरा के सामने स्थित छाजेड़ के गोदाम से पोस्ता दाना चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का पोस्ता दाना बरामद कर उसे खरीदने वाले आरोपी काना उर्फ देवकिशन तेली को गिरफ्तार किया गया। 3. आरोपी भैरूलाल कंजर ने अपने साथियों के साथ ग्राम कनेरा में दो स्थानों एवं बेनीपुरिया से पोस्ता दाना चोरी कर कालूलाल तेली निवासी बिजयपुर को देना स्वीकार किया। कालूलाल को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पोस्ता दाना बरामद किया जा चुका है। आरोपी कमलेश कंजर एवं विनोद कंजर पुलिस रिमाण्ड पर हैं। उनसे अन्य चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
वारदात का तरीका - आरोपी अलग-अलग गैंग बनाकर अपने साथियों के साथ रात्रि के समय सुनसान मकानों एवं बाड़ों में घुसकर अनाज, पोस्ता दाना तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे तथा बाद में उसे कम कीमत पर बेच देते थे।
गिरफ्तार आरोपी- 1. कमलेश पिता प्रकाश कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुधीतलाई, थाना बिजयपुर। 2. विनोद पिता रामस्वरूप कंजर, उम्र 31 वर्ष, निवासी दुधीतलाई, थाना बिजयपुर। 3. भैरूलाल पिता श्रीलाल कंजर, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुधीतलाई, थाना बिजयपुर।
चोरी का माल खरीदने वाले गिरफ्तार आरोपी - 1. काना उर्फ देवकिशन पिता बालकिशन तेली, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिजयपुर, थाना बिजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़। 2. कालूलाल पिता शांतिलाल, जाति तेली, उम्र 48 वर्ष, निवासी बस स्टैण्ड के पास, बिजयपुर।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम - थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, एएसआई प्रकाश, दीपक पाटील, एवं जिला स्पेशल टीम, चित्तौड़गढ़।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...

June 27, 2026 04:22 PM

फसलों के बीज में टीका लगाएं, उपचारित करके बुवाई करें किसान, कम लागत में अधिक उत्पादन, दीमक-रोग से भी बचाव - डॉ रतनलाल सोलंकी...

June 27, 2026 04:19 PM

पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट में दरबार एंड दरबार के मालिक समेत तीन लोगों पर प्रताड़ना के आरोप...

June 27, 2026 04:16 PM

श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, सेवा कार्यों व नवीन सत्र की कार्ययोजना पर हुआ मंथन..

June 27, 2026 04:15 PM

भीलवाड़ा मे एक शाम छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों ने रखी बेबाक राय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव....

June 27, 2026 04:13 PM

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस थाना कुकडेंश्वर सिथत ग्राम मोया में ग्रामीणजन एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक...

June 27, 2026 04:10 PM

हाट मैदान टंकी का पेयजल वितरण एक दिन आगे बढ़ाया...

June 27, 2026 04:08 PM

जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक आरोपी चकमा देकर भागने में रहा सफल, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में किया प्रकरण दर्ज..

June 27, 2026 07:25 AM

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास....

June 27, 2026 07:15 AM

ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व...

June 27, 2026 07:04 AM

कठिन समय में पुलिस परिवारों का संबल बना पुलिस सैलरी पैकेज, नॉमिनी को मिली ₹1 करोड़ की सहायता...

June 27, 2026 06:24 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 27, 2026 06:22 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 27, 2026 04:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 27, 2026 04:31 AM

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...

June 26, 2026 05:41 PM

36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....

June 26, 2026 05:26 PM

घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..

June 26, 2026 05:22 PM

जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...

June 26, 2026 05:20 PM

जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...

June 26, 2026 05:16 PM