सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व: मेहरा, यूनेस्को द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 31 श्रेष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान...
Updated : September 04, 2025 02:00 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- राष्ट्र की भावी पीढ़ी को सुसंस्कृत करना, सद्गुणों से युक्त करना एक अच्छे शिक्षक का उत्तरदायित्व है। किसी भी राष्ट्र का आधार उस राष्ट्र का युवा वर्ग होता है। अगर युवा वर्ग को माता-पिता और गुरु द्वारा सही मार्गदर्शन मिले तो वह राष्ट्र की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। यह विचार अति. जिला कलक्टर ओमप्रकाश मेहरा ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए संबोधित किये। समारोह के अध्यक्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शंकर लाल माली ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक भावी नागरिक का निर्माण करना आदर्श शिक्षक के हाथ में है। माता-पिता के बाद अगर किसी का स्थान है तो वह गुरु का है। वहीं यूनेस्को फेडरेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाने का तात्पर्य है कि शिक्षक और शिष्य को अपने-अपने कर्तव्य का बोध हो। गुरु की शिष्य के प्रति कैसी भावना होनी चाहिए और शिष्य की गुरु के प्रति कैसी श्रद्धा होनी चाहिए, इन सबका बोध कराने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज की शिक्षा पद्धति में नैतिक मूल्यों का समावेश न होने के कारण शिक्षक और शिष्य दोनों अपने लक्ष्य से विमुख हो गए हैं। ऐसी मूल्यविहीन शिक्षा पद्धति से देश का नुकसान हो रहा है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, जिला यूनेस्को के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, भारतीय जैन संगठना के संरक्षक आर.एल. टुकलिया, अध्यक्ष अनिल कोठारी, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, सुभाष नगर विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी मंच पर उपस्थित थे। रा.उ.मा.वि. सुभाषनगर स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न विषयों के साथ ही शैक्षणिक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शक करने पर 31 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर अतिथियों द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र भंेट कर सम्मान किया गया। समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में ओमप्रकाश काबरा, अरविन्द कौर, आयुष सोनी, भागचंद मंत्री, जगदीश चन्द्र बंजारा, भैरूलाल माली, पदमा सुखवाल, दीपिका वैष्णव, मोहम्मद इस्माईल रंगरेज, प्रियांशी जैन, बृजमोहन शर्मा, गोपाल लाल विजयवर्गीय, सुरेन्द्र सिंह मीणा, मधुलिका उपाध्याय, समर्थ कुमावत, बसंती लाल पोरवाल, हेमलता पारीक, कविता सामरिया, सरोज कुमारी जाट, निर्मला कुमारी जैन, रश्मि इंटोदिया, अर्चना कुमारी जैन, संगीता व्यास, मंजू कुमारी शर्मा, सोनू शर्मा, मधु लढा, इन्द्रा सोमाणी, सरोज व्यास, दीपमाला शर्मा, मंजू पारीक, संजूलता सोमाणी शामिल है।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, हरनारायण माली, कमलेश जाजू, ओम उज्ज्वल, रामचन्द्र मून्दड़ा, बीजेएस के महामंत्री अरविन्द जामड़, महिला विंग संरक्षक शकुंतला बोहरा, अध्यक्षा मधु लोढा, महामंत्री किरण सेठी, जितेन्द्र डांगी, रोशन लाल दुग्गल, मंजू पोखरना, सुशिला सिपानी, नीलू पानगडिया, निलम काकडिया, सुशिला दुग्गड़, रीना सिसोदिया, मंजू डांगा व कांता सांखला सहित यूनेस्को व बीजेएस के कई पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक शांतिलाल छापरवाल व प्रवक्ता मधु लोढा ने किया।
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM