श्री मद्भागवत गीता मुक्ति का कल्पवृक्ष है - चंद्र देव महाराज, कलश यात्रा के साथ राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ...
Updated : May 18, 2025 05:55 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- श्रीमद् भागवत के उपदेश विकृतियों को दूर कर देते हैं ।सत्संग बिना मानव जीवन अधूरा रहता है।श्रीमद् भागवत परमात्मा से मिलने का सशक्त माध्यम है। श्री मद्भागवत गीता के उपदेश मुक्ति का कल्पवृक्ष है।यह बात भागवत आचार्य पंडित चन्द्र देव महाराज ने कही।वे श्री चंद्र वंशी ग्वाला गवली समाज के तत्वावधान एवं मनीराम बिजोबाई दिवान की पावन स्मृति में राधा कृष्ण मंदिर में तृतीय सामूहिक गंग भोज कार्यक्रमों की पावन उपलक्ष्य में आयोजित श्री मद् भागवत कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत में 332 अध्याय 18 हजार पुराण 12 स्कंद होते हैं। श्रीमद् भागवत मुक्ति का कल्पवृक्ष है इसकी छाया में सभी धर्म फलते-फूलते हैं ।जहां भागवत ज्ञान गंगा होती है प्रयागराज कुंभ भी वहीं आ जाता है। श्रीमद् भागवत सनातन धर्म का मूल वृक्ष है।भागवत वेद रूपी कल्पवृक्ष है इससे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और पाप नष्ट हो जाते हैं। पापियों के पाप धोते-धोते राम तेरी गंगा मैली हो गई। तीर्थ के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। भक्ति द्रविड़ कर्नाटक में पली गुजरात में पहुंचकर जीर्ण सीर्ण हो जाती है ।वृंदावन में बल मिलता है। भक्ति ज्ञान बैराग्य के बिना की अधूरी रहती है। भागवत श्रवण करने से वैराग्य जागृत होता है। भागवत श्रवण करें तो क्रोध दूर हो जाता है।भगवान की भक्ति की संगत ही आत्मा का कल्याण करती है। मनुष्य सर्व धर्म का त्याग कर सनातन धर्म श्री कृष्ण की शरण में आ जाए तो सब पापों से मुक्ति मिल जाती है।भागवत कथा आत्मा को मोक्ष दिलाने के लिए श्रवण करना चाहिए । भागवत कथा मोह का नाश कर मुक्ति को दिलाती है ।यही भागवत कथा का लक्ष्य होता है।माता और पति से कभी छल नहीं करना चाहिए। हम जैसा अन्न खाते हैं वैसा ही हमारा मन होता है ।इसलिए पवित्र परिश्रम से कमाए हुए धन से ही अन्न ग्रहण करना चाहिए। शरीर में 10 कर्मेंद्रिय होती है, पांच ज्ञानेंद्रियां, पांच कर्मेंद्रियां व ग्यारहवां मन होता है। मोह दुःख का कारण होता है। हरि कीर्तन कर तो दुःख का निवारण होता है। मृत्यु शाश्वत सत्य है। यह शरीर एक दिन मृत्यु को प्राप्त करेगा। भागवत ज्ञान और सम्मान दिलाती है।इससे पहले
रविवार सुबह 10बजे श्रीमद् भागवत पोथी पूजन के बाद अमृत कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। कलश यात्रा में बग्गी में चंद्र देव जी महाराज विराजमान थे। दीवान परिवार के सदस्य भागवत पोथी को शिरोधार्य कर चल रहे थे। बैंड बाजे पर श्रीमद् भागवत पर आधारित भजनों की स्वर लहरिया बिखर रही थी।
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ये थे धार्मिक प्रसंग - श्रीमद्भागवत कथा में पंडित चंद्र देव महाराज ने आत्मदेव कथा, गौकरण, धुंधकारी,दुर्वासा ऋषि ,व्यास ऋषि, सनकादि ऋषि, नारद मुनि, बद्री वन, वेद रिचा, हरिद्वार ,गंगा मुक्ति, गंगा ,हर की पेड़ी, गौकरण ,धुंधकारी, धुंधली आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिपेक्ष्य के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रीमद् भागवत कथा पोथी पूजन आरती में क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
और खबरे
जिला में ईकेवायसी महाभियान के तहत 33 हज़ार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई...
May 18, 2025 08:46 PM

नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद....
May 18, 2025 07:22 PM

नागदेड़ा गाँव में हुई हत्या करने में शरीक दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार....
May 18, 2025 07:19 PM

बदला मौसम का मिजाज आंधी हवा के साथ हुई बारिश कहीं जगह उड़ गए चद्दर तो बिजली हो गई गुल....
May 18, 2025 06:39 PM

विश्व संवाद केन्द्र का आयोजन, पत्रकारिता के गुरु देवर्षि नारद जयंती महोत्सव पर हुई परिचर्चा....
May 18, 2025 06:12 PM

शिव परिवार एवं राम दरबार की देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भीषण गर्मी के बावजूद मातेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठिता ध्वज शिखर कलश स्थापना में उमड़ा श्रद्धालु भक्तों का महाकुंभ...
May 18, 2025 06:09 PM

धूलभरी अंधड़ ने मचाया कोहराम , तेज अंधड़ से विद्युत ट्रांसफार्मर सहित कई खंभे तो कहीं बड़े-बड़े पेड़ हो गये जमीदोज, मकानों के चद्दर शेड उड़े....
May 18, 2025 05:59 PM

श्री मद्भागवत गीता मुक्ति का कल्पवृक्ष है - चंद्र देव महाराज, कलश यात्रा के साथ राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ...
May 18, 2025 05:55 PM

नीमच जिले के ग्राम, जन्नौद में मनाया गया आर्ट ऑफ गिविंग डे...
May 18, 2025 05:45 PM

अवैध उत्खनन,करने पर वन अपराध दर्ज, जेसीबी व ट्रेक्टर जप्त, वन विभाग द्वारा दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज….
May 18, 2025 05:19 PM

इनर व्हील क्लब का वाटर योग साआनंद संपन्न....
May 18, 2025 05:14 PM

समाजसेवी नरेश सोनावा ने जन्म दिवस पर किया रक्तदान....
May 18, 2025 05:11 PM

हिन्दू जागरण मंच चितौड़ प्रांत की आवासीय बैठक संपन्न, राष्ट्रहित और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन...
May 18, 2025 05:09 PM

बसपा चली गांव की ओर, बहुजन समाज पार्टी का डोर टू डोर सर्वे....
May 18, 2025 05:07 PM

बेगूं थाना पुलिस की तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्यवाही, पिकअप से खाखले की आड़ में डोडाचूरा की तस्करी, करीब 7 क्विंटल डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.....
May 18, 2025 02:25 PM

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, काले रंग की मारुती सुजुकी सियाज कार से अवैध मादक पदार्थ 75 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 18, 2025 01:39 PM

कुकडेश्वर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो ईनामी स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार...
May 18, 2025 08:03 AM

सैनिकों के सम्मान में मंच से हुये नतमस्तक उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, देवास में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल...
May 18, 2025 07:39 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 18, 2025 07:33 AM
