FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भोपाल, उज्जैन के बाद अब इंदौर में हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म.….

  Updated : May 18, 2025 09:40 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

मध्य प्रदेश। भोपाल और उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी हिंदू युवतियों को लव जिहाद में सुनियोजित ढंग से फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आए हैं। इससे साबित हो रहा है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में यह गिरोह काम कर रहे हैं। इंदौर पुलिस की जांच में सामने आया कि शहर के कुछ काल सेंटर को आरोपितों ने लव जिहाद की गतिविधियों का अड्डा बना रखा है। यहां मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इन मुस्लिम युवकों को इस काम में उनके परिवार की महिलाएं भी सहयोग करती हैं। पुलिस के अनुसार, एक काॅल सेंटर में काम करने वाली पांच से ज्यादा युवतियों से शारीरिक शोषण की जानकारी अभी तक मिल चुकी है। फरहान और हन्नेन खान को पकड़ा तो उनसे कई चौंकाने वाले राजफाश हुए हैं। पुलिस इनकी जांच में जुटी है। एक आरोपित हन्नेन खान भोपाल का निवासी है। वह पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर यहां हन्नेन टेलीपरफार्मेंस कंपनी चला रहा था। उसने हिंदू युवती को अपना नाम आयुष पटेल बताकर झांसे में लिया। पुलिस ने हन्नेन के फोन की जांच की तो कई हिंदू युवतियों से चैटिंग मिली। इसी तरह, आरोपित फरहान ने हिंदू युवती को हिंदू नाम बताकर झांसे में लिया था। युवती को सच्चाई का पता चला तो विजय नगर थाने में उसके विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, फरहान के कृत्य में उसकी मां अफसाना भी शामिल थी। पुलिस ने फरहान की मां अफसाना, पिता जब्बार, बहन एमन, सोफिया, बहनोई इमरान, छोटे भाई आवेश और उसके साथियों से पूछताछ की वहीं, पुलिस आरोपित फरहान के संपर्क में रहने वाले हर एक व्यक्ति की काल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन भी जांच रही है। थाना प्रभारी सीके पटेल के मुताबिक, आरोपित फरहान को कहीं से फंडिंग तो नहीं मिल रही, इसके लिए उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है। बता दें कि इंदौर में पिछले कुछ समय में लव जिहाद के तमाम मामले सामने आए हैं। इन मामलों को पुलिस अब सुनियोजित रूप से अंजाम देना मानते हुए जांच कर रही है डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है कि इस सुनियोजित अपराध में कितने लोग शामिल हैं। उन्हें किसके द्वारा फंडिंग की जा रही है। इसकी जांच भी कर रहा हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले शहर की तुकोगंज थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपित अफजल, अरबाज, प्रिंस, सैयद के विरुद्ध दुष्कर्म, लव जिहाद का प्रकरण दर्ज किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने कहा था कि हिंदू युवती से संबंध बनाने पर जन्नत नसीब होती है। पीड़िता गर्भवती हो चुकी थी। इस घटना से भी संगठित गिरोह के लिप्त होने की पुष्टि होती है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने चलाया अभियान, गर्मियों में पक्षियों के पानी पीने के लिए पुराने मटको को काट कर बनाया पशु घर, जीव जीवन सुरक्षा का दिया संदेश....

May 19, 2025 09:31 AM

नवाचार से गतिमान हुआ सहकारी आंदोलन, एक वर्ष की उपलब्धियाँ

May 19, 2025 07:38 AM

प्रदेश की नगरीय निकाय प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये शहरी सुधार कार्यक्रम, राजस्व संग्रहण के लिये प्रोत्साहन योजना....

May 19, 2025 07:37 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 19, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 19, 2025 07:34 AM

भोपाल, उज्जैन के बाद अब इंदौर में हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म.….

May 18, 2025 09:40 PM

जिला में ईकेवायसी महाभियान के तहत 33 हज़ार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई...

May 18, 2025 08:46 PM

नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद....

May 18, 2025 07:22 PM

नागदेड़ा गाँव में हुई हत्या करने में शरीक दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार....

May 18, 2025 07:19 PM

बदला मौसम का मिजाज आंधी हवा के साथ हुई बारिश कहीं जगह उड़ गए चद्दर तो बिजली हो गई गुल....

May 18, 2025 06:39 PM

विश्व संवाद केन्द्र का आयोजन, पत्रकारिता के गुरु देवर्षि नारद जयंती महोत्सव पर हुई परिचर्चा....

May 18, 2025 06:12 PM

शिव परिवार एवं राम दरबार की देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भीषण गर्मी के बावजूद मातेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठिता ध्वज शिखर कलश स्थापना में उमड़ा श्रद्धालु भक्तों का महाकुंभ...

May 18, 2025 06:09 PM

धूलभरी अंधड़ ने मचाया कोहराम , तेज अंधड़ से विद्युत ट्रांसफार्मर सहित कई खंभे तो कहीं बड़े-बड़े पेड़ हो गये जमीदोज, मकानों के चद्दर शेड उड़े....

May 18, 2025 05:59 PM

श्री मद्भागवत गीता मुक्ति का कल्पवृक्ष है - चंद्र देव महाराज, कलश यात्रा के साथ राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ...

May 18, 2025 05:55 PM

नीमच जिले के ग्राम, जन्नौद में मनाया गया आर्ट ऑफ गिविंग डे...

May 18, 2025 05:45 PM

अवैध उत्‍खनन,करने पर वन अपराध दर्ज, जेसीबी व ट्रेक्टर जप्त, वन विभाग द्वारा दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज….

May 18, 2025 05:19 PM

इनर व्हील क्लब का वाटर योग साआनंद संपन्न....

May 18, 2025 05:14 PM

समाजसेवी नरेश सोनावा ने जन्म दिवस पर किया रक्तदान....

May 18, 2025 05:11 PM

हिन्दू जागरण मंच चितौड़ प्रांत की आवासीय बैठक संपन्न, राष्ट्रहित और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन...

May 18, 2025 05:09 PM