FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जहां दुःख होता है वहां भगवान मिलता है - चंद्र देव महाराज, राधाकृष्णन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

  Updated : May 23, 2025 08:17 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- जहां अहंकार धन का दिखावा होता है वहां भगवान नहीं रहता है। जहां दुःख होता है वहां भगवान वही मिलता है। भागवत कहती है कि हर दुःख के पीछे सुख छिपा रहता है। हर फूल के साथ कांटा होता है इसलिए जीवन में सुख आने कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। और परमात्मा को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने हमें सब कुछ दिया।कुन्ती ने श्री कृष्ण से यही वरदान मांगा था। यह बात भागवताचार्य पंडित चन्द्र देव महाराज ने कही।वे चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज के तत्वाधान में स्कीम नंबर 9 स्टेट राधा कृष्ण मंदिर में तृतीय सामूहिक गंग भोज कार्यक्रम के पावन उपलक्ष्य में स्वर्गीय मनीराम बिज्जो बाई दीवान की पावन स्मृति मेंआयोजित श्री मद् भागवत कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान किसी को मारते नहीं, वै तो तारते हैं उसका कल्याण करते हैं । मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके साथ पुण्य कर्म ही साथ जाते है इसलिए हमें अच्छे कर्म करना चाहिए। । दीन दुखियों की सेवा के लिए किया गया दान ही जीवन में साथ जाता है। इसलिए अहंकार का त्याग कर देना चाहिए। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कहती है मृत्यु तो सभी प्राणियों की तय है किसी को दुःख नहीं देना चाहिए। श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धाल - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य जब भागवत आचार्य पंडित चन्द्र देव महाराज ने रुक्मणी विवाह का प्रसंग बताया तो जय जय श्री कृष्ण की स्वर लहरियां बिखरने लगी। श्री कृष्ण रुक्मिणी की झांकी में माताजी पूजा ,रुक्मणी सुरभि दिवान,श्री कृष्ण जया दिवान ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया। ये थे धार्मिक प्रसंग - श्रीमद्भागवत कथा में पंडित चंद्र देव महाराज ने रसखान, ब्रह्मा, अकुरर, बलराम, गिरिराज पर्वत, कृष्ण, कुब्जा, धैनकासुर, कुबलियापीड हाथी,अस्ती, प्राप्ति, सनातनधर्मी, शिखा,4वैद ,शिशुपाल,रणछौड, राजा रुक्मी, कृष्ण गोपी महारास,मामा मारिच, शेषनाग,कंस वध, कालसर्प,कालयमन, कालिया देह, गोकुल के ग्वाले, श्रीकृष्ण का मथुरा आगमन, आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिपेक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रीमद् भागवत कथा पोथी पूजन आरती में राधा कृष्ण मंदिर महिला मंडल ग्वालटोली मुन्नीबाई रमेश दिवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कथा में आज कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में आज शनिवार श्री कृष्ण सुदामा जैसे विभिन्न धार्मिक विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

किसानों ने एसपी कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन, आरोप कैंट पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की ग्रामीणों की मांग ट्रक चालक, उसके साथी व धीरेंद्र सोया मालिक के खिलाफ दर्ज करें प्रकरण....

May 23, 2025 09:40 PM

राजस्व विभाग ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

May 23, 2025 08:31 PM

जहां दुःख होता है वहां भगवान मिलता है - चंद्र देव महाराज, राधाकृष्णन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

May 23, 2025 08:17 PM

रतनगढ़ में गुंजाली नदी के अंदर नहाते हुए एक व्यक्ति के ऊपर विशालकाय मगर ने किया हमला, पैर को जबड़े में पकड़कर अंदर खींचने का किया प्रयास, बड़ी मुश्किल से साथियों ने पत्थर फेंक कर युवक को मगर के चंगुल से छुड़ाया.....

May 23, 2025 08:10 PM

सेना के सम्मान में निकलने वाली मशाल यात्रा में सभी मातृशक्ति शामिल हो ...

May 23, 2025 07:25 PM

जीरन में 27 मई से बहेगी श्री राम महिमा ज्ञान गंगा,तैयारियां जोरों पर...

May 23, 2025 07:22 PM

लगातार चल रहे नाले-नाली की सफाई का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें- श्रीमती चोपड़ा नपाध्यक्ष ने 15 मई से चल रहे अभियान की समीक्षा की....

May 23, 2025 07:02 PM

नीमच के खिलाडियों ने इन्दौर में दिखाया दम नीमच के 49 खिलाडियों ने 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 20 कांस्य मेडल सहित जीते 39 मेडल तायक्वांडो का भव्य इवेन्ट इन्दौर में सम्पन्न…..

May 23, 2025 07:00 PM

थेट रेतीले धोरों के बीच आयोजित समारोह में पर्यावरण सेवकों ने नशे की मनुहार व प्लास्टिक कप-गिलास-बोतलों पर प्रतिबंध रख दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

May 23, 2025 06:56 PM

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता, अल्टो कार से 44 किलो 670 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार...

May 23, 2025 06:51 PM

24 पुलिस थानों के 102 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 60 क्विंटल मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट....

May 23, 2025 06:50 PM

जिले में खरीफ के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैतपुरा में उर्वरक गोदाम सह नगद विक्रय केंद्र का निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.....

May 23, 2025 03:46 PM

कृषि रसायनों का गणना द्वारा छिड़काव तकनीकी आदान वितरण प्रशिक्षण का आयोजन....

May 23, 2025 03:36 PM

नीमच वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति द्वारा माह के अंतिम रविवार को अवकाश का निर्णय, 25 मई रविवार को अवकाश से होगा शंखनाद....

May 23, 2025 03:14 PM

सगाई दस्तुर में टीके में आई 5 लाख 21 हजार की रकम को वापस लौटा शगुन में 1 रुपया नारियल लेकर समाज में दिया जागरूकता का संदेश, शक्तावत परिवार अम्बा ठिकाना की हो रही सभी तरफ प्रशंसा....

May 23, 2025 03:10 PM

गर्ल्स स्कूल पुर ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट में रचा इतिहास, सीमित स्टाफ में भी दिया बेहतर परिणाम.....

May 23, 2025 02:47 PM

बोलेरो पिकअप से 12 क्विंटल 53 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त....

May 23, 2025 02:21 PM

10 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक गिरफ्तार......

May 23, 2025 02:08 PM

अल्टो कार में 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

May 23, 2025 11:14 AM