बोलेरो पिकअप से 12 क्विंटल 53 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त....
Updated : May 23, 2025 08:51 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले की जावदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 65 कट्टों में भरा 12 क्विंटल 53 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्रवाई के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद मीणा के सुपरविजन में गुरुवार रात्रि को थाना जावदा के थानाधिकारी देवेंद्र कुमार उप निरीक्षक, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, प्रेमाराम, दिनेश, कमलेश व कन्हैयालाल द्वारा रात्रि के समय थाना क्षेत्र के बंडाई, बाघपुरा, बालागंज में गश्त करते हुए बस्सी तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान जावदा की तरफ से एक बोलेरो पिकअप आती हुई नजर आई, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने हाथ का इशारा किया तो बोलेरो पिकअप के चालक ने पिकअप को नाकाबंदी स्थल से 20-25 मीटर पहले रोक दी। चालक व उसके पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति दोनों फाटक खोलकर नीचे उतरकर जंगल की तरफ भाग गए। जिनका पुलिस जाप्ता ने काफी पीछा किया, लेकिन उक्त दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर वन क्षेत्र में भाग गए। मौके पर खड़ी पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप बोलेरो में 52 टाट की खाकी बोरियों व 13 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 12 क्विंटल 53 किलोग्राम 81 ग्राम डोडा चूरा मिला। जिसको ननियमानुसार जब्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्रवाई में कांस्टेबल प्रेमाराम व कमलेश की विशेष भूमिका रही।
और खबरे
बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई...
May 01, 2026 01:22 PM
जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान...
May 01, 2026 12:51 PM
सरकारी नीतियों से श्रमिकों में असंतोष सीटू ने गांधी वाटिका में मनाया मजदूर दिवस...
May 01, 2026 12:17 PM
जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 30 मई तक विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत होगा अवकाश, मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण...
May 01, 2026 12:13 PM
रात्रि चौपाल में मिली शिकायतों का समाधान, शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, 6 मई को ग्राम कोज्या में लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ...
May 01, 2026 12:12 PM
ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, कलेक्टर ने दी दूरसंचार कंपनियों को सशर्त अनुमति, सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या....
May 01, 2026 12:11 PM
सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान...
May 01, 2026 10:19 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त...
May 01, 2026 09:17 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज....
May 01, 2026 09:15 AM
उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....
May 01, 2026 07:18 AM
कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत...
May 01, 2026 04:45 AM
विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त....
May 01, 2026 04:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 01, 2026 04:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 01, 2026 04:33 AM
नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस..
April 30, 2026 05:52 PM
राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते...
April 30, 2026 05:50 PM
भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...
April 30, 2026 05:48 PM
मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र….
April 30, 2026 05:47 PM
अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न
April 30, 2026 05:46 PM