FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इन दिनों जीरन की पावन नगरी अयोध्या धाम बनी हुई है, श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पंडाल पड़ गया छोटा….

  Updated : May 30, 2025 05:29 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- जीरन के किलेश्वर महादेव की पावन धरा पर सामुदायिक भवन परिसर में प्रतिदिन संगीतमय में श्री राम कथा का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में जनसहयोग से बड़े ही पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है इस नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा मर्मज्ञ प्रवक्ता अयोध्या से आई साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे ने श्री राम कथा में श्री राम जी की बाल लीला, अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि राम जी ने मुनि विश्वामित्र के कहते ही एक ही बाण से ताड़का को तार दिया इस पर विश्वामित्र जी ने श्री राम और लक्ष्मण जी को बला अतिबला विद्या प्रदान की। मनुष्य जीवन की दिव्यता किसी भी वस्तुओं से नहीं संस्कार और विचारों से आती है। परमात्मा ने मनुष्य जनम हीरा दिया है भजन में नहीं लगाएं तो मनुष्य जीवन व्यर्थ है। आनंद ही ब्रह्म है ,सत्संग की सरिता में स्नान करने से परमात्मा के पथ पर पहुंचने का मार्ग सुगम हो जाता है। उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे अयोध्या ने मुखारविंद से श्री राम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा का रसास्वादन करवाते हुए कही। कहा कि ज्ञान के अभिमान में व्यक्ति को कभी भी भगवान की भक्ति प्राप्त नहीं होती है। कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया। प्रातः 11:30 बजे कंधे पर दुपट्टा व स्वैत वस्त्र धारण किए खुले केश में पूरी तरह से सादगीपूर्ण रुप में कथा मर्मज्ञ लक्ष्मी प्रिया जी पांडे का जैसे ही कथा पंडाल में आगमन हुआ तो सब कुछ शांत हो गया। व्यास पीठ पर पोथी पूजन के बाद जैसे ही वातावरण शांत हुआ तो सीताराम राम- राम, सीताराम राम- राम नाम स्मरण का नाद पूरे पंडाल में गूंज उठा, व्यास पीठ पर विराजमान साध्वी पांडे के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं का सैलाब भी उसी नाद में रम गए और फिर शुरू हुआ शहरी, ग्रामीण और श्रमिक क्षेत्र की आमजनता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भक्ति सरिता का प्रवाह। राजा दशरथ,केकैई, सुमित्रा, कौशल्या, विश्वामित्र, श्री राम,भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न, गुरुकुल में शिक्षा और संस्कार , ताड़का वध, अहिल्या उद्धार प्रसंगों पर संक्षिप्त विवरण सुनाया।
भजनों पर थिरक रहे श्रद्धालु - श्री राम ज्ञान गंगा का रसास्वादन के बीच-बीच में कथा मर्मज्ञ साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे ने.... रामा प्रकट भय रघुवर भैय्या परम् सुख......., महल बाहर बजे ढोल, झांझर भीतर बधाई स्वर.....,राजा जी गहनवा देदो रानी जी गहनवा देदो......., मनुष्य जनम तुझे हीरा दिया है......., तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओंना......... आदि मधुर भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु पूरे मनोभाव से अभिभूत होकर झूम- झूम कर नाचने को मजबूर हो रहे हैं और अपने भजनों की प्रस्तुतियों पर धर्म पंडाल में अयोध्यावासी जैसा भाव महसूस करवा रही है। श्री श्याम मित्र मंडल जीरन द्वारा मांगलिक भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा का आयोजन आयोजित करवाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कथा प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से श्री राम कथा ज्ञान प्रवाह किया जा रहा है। क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें।
 श्री राम कथा महोत्सव में आज शनिवार धनुष यज्ञ,राम जानकी विवाह - जीरन में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा में कथा के पांचवें दिन आज शनिवार को श्री राम, लक्ष्मण मिथिला पूरी में धनुष यज्ञ में शामिल, श्री राम- जानकी विवाह के प्रसंगों का वृत्तांत पर कथा प्रवचन साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से प्रवाहित किए जाएंगे। सभी धर्म प्रेमी बंधु श्री राम ज्ञान गंगा की सरिता में गोते लगाने अवश्य पधारें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उपखंड नीमच में 7544 हितग्राहियों की ईकेवाईसी हुई...

June 01, 2025 09:41 PM

नीमच गौरव दिवस का आयोजन 3 जून को टाउन हॉल में सुबह होगा पौधारोपण, शाम को देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम...

June 01, 2025 09:31 PM

मानव कल्याण का मार्ग है श्री राम कथा, तुलसी विवाह एवं सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में श्री राम कथा प्रवाहित....

June 01, 2025 09:28 PM

37 वर्षो बाद मेवाड़ के महाराणा मालवा की धरा पर पधारेंगे, राजपूत समाज महासम्मेलन 2025 एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा कल 2 जुन को, ग्वालटोली स्थित प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा यात्रा का शंखनाद, राजपूत समाज में अपार उत्साह की लहर...

June 01, 2025 09:22 PM

संगीत क्षेत्र के कलाकारों का नागरिक अभिनंदन, एवं सम्मान किया....

June 01, 2025 09:15 PM

लड़की के नाम की इंस्टाग्राम आई.डी बना दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा कर आत्महत्या करने की धमकीयां देकर साइबर ठगी करने वाला गिरफतार....

June 01, 2025 09:04 PM

पिकअप से 202 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य नामजद....

June 01, 2025 09:01 PM

धोखे से फर्जी शादी कर रूपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटैरी दुल्हन व उसका पति गिरफतार, दलाल नामजद...

June 01, 2025 08:59 PM

प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती...

June 01, 2025 08:57 PM

आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता.…

June 01, 2025 08:55 PM

साध्वी श्री शासन ज्योति श्री जी म.सा.जी के सानिध्य में वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई, समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, बैण्ड बाजों के साथ ध्वजा का वरघोड़ा निकाला, लाभार्थी परिवार ने चढ़ाई ध्वजा,लगाए जयकारे.....

June 01, 2025 02:51 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 01, 2025 08:49 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 01, 2025 08:09 AM

आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अपहृत बालिका 24 घण्टे में दस्तयाब, पुलिस चौकी नयागॉव थाना जावद को मिली सफलता....

May 31, 2025 11:09 PM

पॉच खोली में 04 सदस्यों पर हुए जानलेवा हमले का चंद घन्टों में पर्दाफाश, भतिजें ही निकले हमलावर, संपत्ति संबंधी एवं अन्य विवाद को लेकर किया था परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला....

May 31, 2025 11:02 PM

एनएसएसजी रोपेगा एक हजार नीम के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस से चलेगा पौधारोपण व जागरूकता अभियान.....

May 31, 2025 10:56 PM

जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, जीओ का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, jio कंपनी के टावर शोपीस बन ग‌ए...

May 31, 2025 06:41 PM

साध्वी श्री शासन ज्योति श्री जी म.सा.जी के सानिध्य में कल रविवार को श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी...

May 31, 2025 05:23 PM

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, जीरन नगर बना अयोध्या धाम....

May 31, 2025 05:18 PM