जीरन में आयोजित नौ दिवसीय कथा में श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ कथा महोत्सव का हवन-पूजन, भंडारे के साथ हुआ विश्राम....
Updated : June 04, 2025 12:02 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- जीरन के सामुदायिक भवन में विगत दिनों 27 मई से चल रही कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे की श्री राम कथा 4जून बुधवार को पूर्णाहुति हवन -पूजन और भंडारे के साथ हुई। अंतिम दिन हजारों ग्रामीण........हजारों शहरी...... कोई श्रमिक क्षेत्र का मजदूर .......कोई व्यापारी - व्यवसाय तो कोई नौकरी पेशा........पर यह सब तब तक ही था जब तक सामुदायिक भवन परिसर में चल रही साध्वी दीदी की कथा में यह सैलाब नहीं पहुंचा था। जैसे ही कथा पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं का यह जनसैलाब पहुंचा तो सब एक रंग में हो गये। कथा स्थल ही नहीं आस-पास के सभी गली मौहल्लों के मार्ग जगह जन समूह से सरोबार हो गई। कथा के भवसागर में हजारों श्रद्धालुओं ने श्री राम सरिता में गोते लगाए। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान गंगा प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वातावरण में गुंज रहा था तो व्यासपीठ पर विराजित कथा मर्मज्ञ साध्वी दीदी के स्वर। व्यास पीठ से मिलता कथा अमृत पर सभी तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती तो कभी खामोशी छा जाती....... कभी करुणानिधि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जय- जयकार। श्रीराम कथा ज्ञान गंगा रस धारा प्रवाहित करते हुए कहा कि युद्ध विभिषिका किसी के हित में नहीं रहती है सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। सुंदर नामक पर्वत पर सबसे पहले प्रारंभ हुई थी इसलिए इस का नाम सुंदरकांड पड़ा है। जो हनुमान जी की तन्मयता से भक्ति करते हैं उसके जीवन में कभी भी संकट नहीं आ सकता है। श्री राम कथा का शुभारंभ मुख्य यजमानों द्वारा व्यासपीठ पर पोथी पूजन कर आरती की गई। जीरन नगर परिषद् के सभी पदाधिकारियों द्वारा कथा वाचीका लक्ष्मी प्रिया पांडे और श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल जीरन, सखी महिला मंडल, प्रेस परिषद जीरन के पत्रकारों, बाल हनुमान मंदिर,किलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा ने कथा मर्मज्ञ साध्वी दीदी को खाटू श्याम की तस्वीर भेंट कर फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर मुकदम द्वारा किया गया। जीरन के सामुदायिक भवन परिसर में विगत नौ दिनों से उड़ रहा था तो श्री राम जी की लीला की खुशी का रंग और बंट रहा था तो पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे के मुखारविंद से अमृत प्रसाद जिसे पाकर विशाल जनसमूह धन्य हो गया। व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे ने कथा के अंतिम दिन बुधवार को श्री राम कथा ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान सुरसा, हनुमान जी, सुग्रीव, विभिषण, लंकिनी, हनुमान जी का लंका में प्रवेश, मेघनाथ, कुंभकर्ण, अहिरावण, लंकाधिपति रावण का वध तथा कौशल्या नंदन भगवान श्री राम जी का अयोध्या आगमन के बाद राजतिलक का सारगर्भित दृष्टांत संक्षिप्त विवरण सुनाया, साथ ही नौ दिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति हवन-यज्ञ पूजन,आरती के पश्चात् महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण की। कथा समापन पश्चात् बैण्ड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ खाटूश्यामजी की कथा पंडाल से भव्य शोभायात्रा के रूप में मुख्य मार्गों से पाटीदार समाज धर्मशाला पहुंचे। जहां सर्वधर्म समभाव महाप्रसाद के रूप में सामुहिक भंडारे का आयोजन हुआ।
इन्होंने की शिरकत - श्री राम कथा के अंतिम दिवस बुधवार को कथा पंडाल में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, मंडल अध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश राव ने पहुंचकर कथा श्रवण कर व्यासपीठ पर पहुंचकर पोथी पूजन कर कथा मर्मज्ञ लक्ष्मी प्रिया जी का स्वागत किया। पाटीदार स्टूडियो द्वारा कथा पंडाल में प्रतिदिन एलसीडी स्क्रीन लगाकर केमरो से सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं को दिखाया गया।
और खबरे
नीमच मंडी में आज के भाव, 51,752 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 16, 2026 05:43 PM
निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुँए के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, न संकेतक, न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता...
April 16, 2026 01:53 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी के घाट की साफ-सफाई की...
April 16, 2026 01:51 PM
सभी राजस्व अधिकारी रास्ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें - श्री चंद्रा किसानों के खेतों में आने जाने का कोई मार्ग अवरूद्ध ना रहे कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश...
April 16, 2026 01:49 PM
एडीएम श्री बी एस कलेश ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म...
April 16, 2026 01:48 PM
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की..
April 16, 2026 01:47 PM
आंगनवाड़ी केंद्र पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया...
April 16, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत रतनगढ़ में घाट सफाई व जल चौपाल का आयोजन….
April 16, 2026 01:42 PM
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा....
April 16, 2026 01:38 PM
संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर संगोष्ठी का आयोजन..
April 16, 2026 01:17 PM
ज्ञानज्योति कनेरा विद्यार्थियों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू....
April 16, 2026 01:16 PM
जियाखेड़ी की श्रद्धा ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा...
April 16, 2026 01:15 PM
कक्षा 1 से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी न छूटे दाखिले से, कमजोर परीक्षा परिणामों पर संस्था प्रमुख और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री चंद्रा के सख्त निर्देश...
April 16, 2026 12:05 PM
22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....
April 16, 2026 12:00 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
April 16, 2026 11:58 AM
सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्वगणना विकल्प का उपयोग करने की अपील....
April 16, 2026 11:55 AM
चल्दू के दुर्घटना पीडित परिवार को मिली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ने रेडक्रास से प्रदान की सहायता राशि....
April 16, 2026 11:53 AM
कुकड़ेश्वर में चलाया गया स्वच्छता अभियान- बावड़ी की सफाई की....
April 16, 2026 11:53 AM
निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
April 16, 2026 11:52 AM