FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कांग्रेस ने गरीबी नहीं गरीबों को हटाया है, गरीबों का खून पीने वाली पार्टी है कांग्रेस - विधायक श्री परिहार...

  Updated : June 18, 2025 02:52 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- स्थानीय पंचायत क्षेत्र में अलग-अलग निधि से अलग-अलग स्वीकृत अनुमानित 25 लाख से भी अधिक रुपए की लागत से निर्मित सीमेंट कंक्रीट मार्ग, शाला भवन उन्नयन कार्य, शाला भवन छत मरम्मत आदि नवनिर्मित विकास कार्यों का बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर पट्टीका का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी नहीं गरीबों को हटाया है, कांग्रेस गरीबों का खून पीने वाली पार्टी है। जो काम नहीं करता है उन्हें जनता रवाना कर देती है। ग्यारह साल की बेमिसाल मोदी सरकार ने देश के हर गरीब तक विकास की गंगा पहुंचाई है। हमारी मोदी सरकार अब 70 साल आयु वाले को भी आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज करवाने की पात्रता दिला रही है। कहा कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पेड़ लगाए। जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार इच्छा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ बीना भेदभाव के विकास कार्य करने में संकल्पित है। हमारी मोदी सरकार शहरों से लेकर छोटे -छोटे मजरे टोलों तक मुख्य सड़कों से जोड़ रही है। सरपंच श्रीमती मंजू जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पंचायत अंधी बहरी और गूंगी नहीं है हमने लाखों रुपए की राशि से नवनिर्मित सीमेंट कांक्रीट सड़क मार्गों का कार्य किया है। इसी के साथ सरपंच ने तीन सालों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य गिनवाए और आमजन की मांगों को भी विधायक का ध्यान आकर्षित कराया। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, मंडल प्रभारी अर्जुन सिसौदिया, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदनलाल गुर्जर द्वारा मुख्य रूप से चीताखेड़ा में दिलीप जैन के मकान से कैलाश बोरीवाल के मकान तक विधायक निधि से 2 लाख 23 हजार की राशि से नवनिर्मित सीमेंट कांक्रीट सड़क, रईस मोहम्मद के मकान से माणक चौक तक सांसद निधि से 2 लाख 23 हजार रुपए की राशि से नवनिर्मित सीमेंट कांक्रीट मार्ग, शासकीय प्राथमिक विद्यालय माता का खेड़ा उन्नयन कार्य गौण खनिज निधि से 2 लाख की राशि से निर्मित, माता का खेड़ा में विधायक निधि से एक लाख 50 हजार की राशि से शाला भवन की छत मरम्मत, गमेरपुरा में रामलाल के मकान से दशरथ के मकान तक 5 वां वित्त आयोग निधि से 5 लाख 11 हजार रुपए की राशि से निर्मित सीमेंट कंक्रीट मार्ग, माता का खेड़ा में धर्मचंद के मकान से भेरूलाल के मकान तक 5 वां वित्त आयोग निधि से 6 लाख 5 हजार रुपए की राशि से निर्मित सीमेंट कंक्रीट मार्ग, चीताखेड़ा के कल्याणमल के मकान से पप्पू लोहार के मकान तक 5 वां वित्त आयोग निधि से एक लाख 98 हजार रुपए की राशि से निर्मित सीमेंट कंक्रीट सड़क मार्ग का डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ बस स्टैंड से जुलूस के रूप में रिमझिम बारिश की फुहार के बीच जयकारे लगाते हुए पहुंचे जहां आमंत्रित अतिथियों द्वारा कर कमलों से विधि-विधान पूर्वक पूजन कर पट्टीका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पंडाल में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भारत का जागरूक नागरिक विकसित भारत 2047 के संकल्प पत्र का वाचन करते हुए दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर सभा पंडाल में विकास कार्यों की पट्टीका का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर लोकार्पण किया गया। सरपंच श्रीमती मंजू- मनसुख जैन ने मंच पर उपस्थित अतिथियों को साफा बंधवाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। उप-सरपंच विकास प्रजापत, सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा, नरेश पाटीदार, रामसिंह जाट, ,मुबारिक मंसूरी, ईश्वर लाल आर्य, मुकेश आर्य, जमनालाल, मांगीलाल रावत,कारुलाल माली,महेश चौरड़िया,राजू खिमेसरा, सुरेश दायमा,पारस जैन, भोपाल सिंह तोमर, सुरेश जाट, बलवीर जाट सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। हिंगोरिया पूर्व सरपंच सुरेश नागदा, चोथमल रावत, वर्दी चंद रावत, सुभाष जैन,राजू परमार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कमल नागदा ने किया। कार्यक्रम के अंत में उप-सरपंच विकास प्रजापत ने सभी का आभार व्यक्त किया

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वन्यजीव तस्करी के मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से दबोचा...

March 12, 2026 01:55 AM

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...

March 12, 2026 01:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 12, 2026 01:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 12, 2026 01:29 AM

2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई....

March 11, 2026 06:16 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 11, 2026 04:23 PM

नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...

March 11, 2026 01:19 PM

34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....

March 11, 2026 11:49 AM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....

March 11, 2026 11:42 AM

जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...

March 11, 2026 11:41 AM

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....

March 11, 2026 11:39 AM

25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर में 105 लोगों ने प्रशिक्षण लिया, समापन समारोह संपन्न...

March 11, 2026 09:52 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की बड़ी कार्रवाई, किशनगढ़-जयपुर हाईवे से 1.017 किलो MD (मेफेड्रोन) बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 11, 2026 09:48 AM

जवाहर नगर में महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 250 सीसीटीवी खंगालकर नीमच पुलिस ने किया खुलासा, सोने की चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....

March 11, 2026 09:00 AM

रतलाम पुलिस का जागरूकता अभियान, बांछड़ा समुदाय के युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास...

March 11, 2026 08:11 AM

नीमच हाईवे पेट्रोल पंप पर भटके दो मासूम बच्चों को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया...

March 11, 2026 07:47 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़े फैसले, 33,240 करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी, यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेंस प्रोग्राम और एक जिला-एक उत्पाद परियोजना को भी स्वीकृति....

March 11, 2026 02:15 AM

मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....

March 11, 2026 02:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 11, 2026 02:04 AM