FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एक पृथ्वी, स्वस्थ संसार - संत निरंकारी मिशन द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर देशव्यापी आयोजन...

  Updated : June 18, 2025 09:46 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

बड़ी सादड़ी :- मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि, संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शनिवार, 21 जून 2025 को प्रातः 6ः00 बजे भारतवर्ष के 1000 से अधिक स्थानों पर एक साथ ‘योग दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। मिशन की विभिन्न शाखाओं में यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ का विषय - ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है जो सम्पूर्ण मानवता को यह संदेश देता है कि व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ्य तभी पूर्ण माना जाता है जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए संत निरंकारी मिशन अपने आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयासों के अंतर्गत योग को समग्र कल्याण का माध्यम मानते हुए निरंतर प्रयासरत है। संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी दी कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘योग दिवस’ का नियमित रूप से देशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर विस्तारित हो रही है, जिनका मार्गदर्शन रहा है “स्वस्थ मन, सहज जीवन।’’ उनके विचारों में यह स्पष्ट है कि मानव शरीर ईश्वर की एक अनुपम देन है जिसे स्वस्थ और सशक्त बनाकर ही मानव अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन कर सकता है। योग भारत की एक प्राचीनतम विद्या है, जो न केवल शरीर को सबल बनाती है बल्कि मन को शांत और आत्मा को जागृत करने की क्षमता भी रखती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव, असंतुलन और रोगों से बचाव करते हुए व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में अग्रसर होता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य यही है कि हम स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और एक सुखद, संतुलित एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की ओर बढ़ें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए, विनोद गांधी अध्यक्ष, राजेश भण्डारी उपाध्यक्ष तो सुशील नागौरी बने सचिव.....

July 01, 2025 10:05 PM

आगामी त्यौहारों को शांति एवं सदभावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न...

July 01, 2025 10:00 PM

नहीं रहीं श्रीमती सुशीला देवी शर्मा, परिवार में शोक अंतिम शव यात्रा बुधवार सुबह 8:00 बजे निज निवास से निकलेगी....

July 01, 2025 03:38 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 01, 2025 07:35 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 01, 2025 07:33 AM

एक्जिअंम एकेडमी हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव....

July 01, 2025 07:24 AM

विरोध प्रदर्शन कर झुठी एफआईआर हटाने एवं एवं आरोपी विपक्षी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की , धनेरिया क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन...

June 30, 2025 10:36 PM

रतनगढ कोटवार संघ ने वर्दी की राशी खाते में जमा कराने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन...

June 30, 2025 10:31 PM

नगर परिषद जल प्रभारी कैलाश टांक के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई....

June 30, 2025 10:29 PM

जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का जिले में अभूतपूर्व कार्य हुआ है - श्री सखलेचा ने किया उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली पंचायतों का सम्‍मान

June 30, 2025 10:22 PM

रोटरी डायमंड नीमच को मिले अनेक अवार्ड, आशीष गर्ग आउटस्टैंडिंग असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड से सम्मानित....

June 30, 2025 10:17 PM

बुजुर्ग के साथ हुई लुट व अपहरण की घटना का खुलासा, लुट करने वाले 4 अभियुक्त गिरफतार व वाहन जप्त...

June 30, 2025 10:16 PM

रोटरी क्लब नीमच डायमंड के नए सत्र का आगाज कल, पदाधिकारी आज ग्रहण करेंगे पदभार, रक्तदान भी होगा..

June 30, 2025 10:12 PM

आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा टटोल रही प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा...

June 30, 2025 10:09 PM

आरोपी को 15 वर्ष की सजा व रुपये 1,50,000/-जुर्मान से दण्डित किया...

June 30, 2025 10:07 PM

इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में ढोल ताशों के साथ शानो-शौकत से निकलेगा मोहर्रम....

June 30, 2025 10:06 PM

24 लाख की लागत से नगरपालिका करेगी मुक्तिधाम मार्ग का कायाकल्प, निपानिया गुरुजी के साथ विधायक, नपाध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन..…

June 30, 2025 10:04 PM

जालिया गाव में जिन्दल शा लिमिटेड ने फिर कि अवैध ब्लास्टिंग...

June 30, 2025 10:01 PM

मोहर्रम के अवसर पर नौजवान कमेटी ने किया रक्तदान...

June 30, 2025 09:59 PM