एक्जिअंम एकेडमी हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव....
Updated : July 01, 2025 07:24 AM

बबलु माली

आयोजन
सरवानिया महाराज :- शहर के नीमच सिंगोली रोड़ पर राणावत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक्जिअंम एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया प्रवेश उत्सव। नवीन सत्र के शुभारंभ पर नन्हे मुन्ने बच्चों का पुष्प वर्षा व मिठाई खिलाकर स्वागत किया व उनको प्राचार्या द्वारा तिलक लगाया गया इस अवसर पर सभी बच्चों ने ईश वंदना के साथ नये सत्र की शुरुआत की। विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती मनीषा बंबोरिया ने कहा की छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर गंभीरता पूर्वक अभी से ही अध्ययन करने, आंतरिक अनुशासन बनाए रखने, मन पर नियंत्रण रखने, व्यवहार में सदाचार अपनाने की जानकारी रखना चाहिए। प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, उन्हें स्कूल में सहज महसूस कराना, और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो छात्रों के भविष्य के लिए एक सकारात्मक शुरुआत प्रदान करता है। एक्जिअमंम एकेडमी स्कूल में पूरे वर्ष कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। विद्यालय में बच्चो को पढ़ाने के लिए अनुभवी शिक्षको के साथ स्पोर्ट्स टीचर, अबेकस सहित कंप्यूटर क्लास भी आयोजित की जाती। एक्जिअंम एकेडमी स्कूल क्षेत्र का ऐसा स्कूल है जिसमे बच्चो के खेलने का खेल मैदान व स्कूल आने के लिए हर रूट पर पर्याप्त बसे हैं। इस विद्यालय के बच्चे प्रतिवर्ष अच्छे अंक लाकर जिले व संकुल का नाम रोशन करते है। प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय के नव प्रवेशित बच्चे, पालकगण व विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित थे।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 01, 2025 07:33 AM

एक्जिअंम एकेडमी हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव....
July 01, 2025 07:24 AM

विरोध प्रदर्शन कर झुठी एफआईआर हटाने एवं एवं आरोपी विपक्षी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की , धनेरिया क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन...
June 30, 2025 10:36 PM

रतनगढ कोटवार संघ ने वर्दी की राशी खाते में जमा कराने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन...
June 30, 2025 10:31 PM

नगर परिषद जल प्रभारी कैलाश टांक के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई....
June 30, 2025 10:29 PM

जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का जिले में अभूतपूर्व कार्य हुआ है - श्री सखलेचा ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों का सम्मान
June 30, 2025 10:22 PM

रोटरी डायमंड नीमच को मिले अनेक अवार्ड, आशीष गर्ग आउटस्टैंडिंग असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड से सम्मानित....
June 30, 2025 10:17 PM

बुजुर्ग के साथ हुई लुट व अपहरण की घटना का खुलासा, लुट करने वाले 4 अभियुक्त गिरफतार व वाहन जप्त...
June 30, 2025 10:16 PM

रोटरी क्लब नीमच डायमंड के नए सत्र का आगाज कल, पदाधिकारी आज ग्रहण करेंगे पदभार, रक्तदान भी होगा..
June 30, 2025 10:12 PM

आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा टटोल रही प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा...
June 30, 2025 10:09 PM

आरोपी को 15 वर्ष की सजा व रुपये 1,50,000/-जुर्मान से दण्डित किया...
June 30, 2025 10:07 PM

इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में ढोल ताशों के साथ शानो-शौकत से निकलेगा मोहर्रम....
June 30, 2025 10:06 PM

24 लाख की लागत से नगरपालिका करेगी मुक्तिधाम मार्ग का कायाकल्प, निपानिया गुरुजी के साथ विधायक, नपाध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन..…
June 30, 2025 10:04 PM

जालिया गाव में जिन्दल शा लिमिटेड ने फिर कि अवैध ब्लास्टिंग...
June 30, 2025 10:01 PM

मोहर्रम के अवसर पर नौजवान कमेटी ने किया रक्तदान...
June 30, 2025 09:59 PM

पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मंडल बैठक नीमच में संपन्न, समाज सेवा और भावी योजनाओं पर मंथन....
June 30, 2025 09:57 PM

ज्ञानज्योति कनेरा में सत्रारंभ पूर्व यज्ञ हवन व वाहन पूजन संपन्न.…
June 30, 2025 09:53 PM

बसपा चली गांव की ओर अभियान जारी, बड़ी सादड़ी के विभिन्न गांव में किया प्रचार….
June 30, 2025 09:50 PM

पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी,धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाए - पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना....
June 30, 2025 09:48 PM
