24 लाख की लागत से नगरपालिका करेगी मुक्तिधाम मार्ग का कायाकल्प, निपानिया गुरुजी के साथ विधायक, नपाध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन..…
Updated : June 30, 2025 10:04 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत 29जून रविवार को सांयकाल वार्ड क्रमांक 14 स्तिथ नीमच कैंट शमशान के पास शमशान रोड़ से एसटीपी प्लांट तक 23.67 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमि पूजन निपानिया गुरुजी महामंडलेश्वर श्री सुरेशानंद जी शास्त्री के विशिष्ट आतिथ्य में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल व पार्षद श्रीमती किरण शर्मा नेअन्य अतिथिगणो की उपस्थिति में किया l इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव, नपा सभापति श्रीमती छाया जायसवाल, कुसुम जोशी, मुक्तिधाम विकास समिति अध्यक्ष अतिश तोतला, सचिव राजेंंद्र जारौली, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, शिव महेश्वरी, योगेश जैन, पार्षद राकेश किलोरिया, केदार राठौर,श्री रामचंद्र धनगर, कमल शर्मा, रूपेंद्र लोक्स, आलोक सोनी, मंडल महामंत्री अनिल माली, दुर्गेश शर्मा आदि भी मंचासीन थे l भूमि पूजन कार्यक्रम पश्चात अतिथि गणों ने मुक्तिधाम समिति द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर मुक्तिधाम व हेडगेवार बस स्टैंड पर पौधरोपण किया l पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण जागरण का संदेश देने एक लाख किलोमीटर की यात्रा पर निकले माउंट एवरेस्ट तक जाने वाले साइकिल यात्री सुबोध विजय भी विशेष रूप से उपस्थित थे l इस दौरान अतिथिगणो ने साइकिल यात्री सुबोध विजय का सम्मान भी कीया! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री सुरेशानंद जी शास्त्री ने कहा कि विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष अच्छे कार्य कर रहे हैं यह क्रम निरंतर जारी रहना चाहिए, उन्होंने आरोग्य वाटिका के निर्माण में सहयोग की बात कहते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर में पांच औषधि पौधे अवश्य लगाये! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि हम विकास कार्य कर किसी पर एहसान नहीं कर रहे बल्कि अपना दायित्व पूरा कर रहे हैं l नगर पालिका बड़ी योजनाएं बनाकर शासन को भेजें शासन से स्वीकृती हम लाएंगे और शहर को सौगात प्रदान करेंगे l इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी के साथ जनहित के कार्यों के माध्यम से शहर के विकास में लगे हैं और आगामी समय में बड़ी योजनाओं के माध्यम से शहर का विकास दुगनी रफ़्तार से किया जाएगाl अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री यादव जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश बदल रहा है तथा नीमच सहित प्रदेश व देश विकास की ओर अग्रसर है l कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव ने भी संबोधित कियाl स्वागत भाषण देते हुए पार्षद श्रीमती किरण शर्मा ने वार्ड क्रमांक 14 में विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए वार्ड की अन्य समस्याओं से दोनों जनप्रतिनिधि को अवगत करायाl कार्यक्रम का संचालन नपा के स्वच्छता एंबेसडर श्री विजय बाफना ने किया व आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया ने व्यक्त किया l इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, अजय भटनागर, बाबूलाल गोड़, किशोर बागड़ी, वीरेंद्र जायसवाल, अशोक जोशी, गजेंद्र शर्मा कोकू, विनय मारू, ल मनोज महेश्वरी, प्रदीप खंडेलवाल, भगवती कौशल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सूरजमल आर्य,लक्ष्मी प्रेमाणी, दिनेश यादव, राजेश अजमेरा, रमेश राठौड़, महेश चौधरी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे l
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 01, 2025 07:33 AM

एक्जिअंम एकेडमी हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव....
July 01, 2025 07:24 AM

विरोध प्रदर्शन कर झुठी एफआईआर हटाने एवं एवं आरोपी विपक्षी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की , धनेरिया क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन...
June 30, 2025 10:36 PM

रतनगढ कोटवार संघ ने वर्दी की राशी खाते में जमा कराने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन...
June 30, 2025 10:31 PM

नगर परिषद जल प्रभारी कैलाश टांक के सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई....
June 30, 2025 10:29 PM

जल संरचनाओं से मिट्टी निकालने का जिले में अभूतपूर्व कार्य हुआ है - श्री सखलेचा ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों का सम्मान
June 30, 2025 10:22 PM

रोटरी डायमंड नीमच को मिले अनेक अवार्ड, आशीष गर्ग आउटस्टैंडिंग असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड से सम्मानित....
June 30, 2025 10:17 PM

बुजुर्ग के साथ हुई लुट व अपहरण की घटना का खुलासा, लुट करने वाले 4 अभियुक्त गिरफतार व वाहन जप्त...
June 30, 2025 10:16 PM

रोटरी क्लब नीमच डायमंड के नए सत्र का आगाज कल, पदाधिकारी आज ग्रहण करेंगे पदभार, रक्तदान भी होगा..
June 30, 2025 10:12 PM

आदिवासी और महिला वर्ग के बीच भी भाजपा टटोल रही प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा...
June 30, 2025 10:09 PM

आरोपी को 15 वर्ष की सजा व रुपये 1,50,000/-जुर्मान से दण्डित किया...
June 30, 2025 10:07 PM

इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में ढोल ताशों के साथ शानो-शौकत से निकलेगा मोहर्रम....
June 30, 2025 10:06 PM

24 लाख की लागत से नगरपालिका करेगी मुक्तिधाम मार्ग का कायाकल्प, निपानिया गुरुजी के साथ विधायक, नपाध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन..…
June 30, 2025 10:04 PM

जालिया गाव में जिन्दल शा लिमिटेड ने फिर कि अवैध ब्लास्टिंग...
June 30, 2025 10:01 PM

मोहर्रम के अवसर पर नौजवान कमेटी ने किया रक्तदान...
June 30, 2025 09:59 PM

पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मंडल बैठक नीमच में संपन्न, समाज सेवा और भावी योजनाओं पर मंथन....
June 30, 2025 09:57 PM

ज्ञानज्योति कनेरा में सत्रारंभ पूर्व यज्ञ हवन व वाहन पूजन संपन्न.…
June 30, 2025 09:53 PM

बसपा चली गांव की ओर अभियान जारी, बड़ी सादड़ी के विभिन्न गांव में किया प्रचार….
June 30, 2025 09:50 PM

पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी,धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाए - पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना....
June 30, 2025 09:48 PM
